• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 23, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

May Travel Plan: जेब में हैं सिर्फ 5000? मई में घूम आएं ऋषिकेश से कसौल जैसी शानदार जगह

JANVEENA by JANVEENA
May 21, 2026
in पर्यटन
0
May Travel Plan: जेब में हैं सिर्फ 5000? मई में घूम आएं ऋषिकेश से कसौल जैसी शानदार जगह

कम बजट में मई की शानदार ट्रिप

कई बार यात्रा करना महंगा पड़ जाता है, जब आपके पास बजट नहीं होता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप किसी अच्छी जगह घूम-फिर नहीं पाएंगे। ऐसे में अगर आप मई के महीने में किसी ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं, जो अच्छी भी हो और ज्यादा खर्च भी न आए। वैसे तो भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां पर आप मस्ती से भरी ट्रिप का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

बता दें कि भारत में बहुत से पॉपुलर डेस्टिनेशन हैं, जो लोगों को काफी महंगे लगते हैं। लेकिन असल में यह जगहें बजट को ध्यान में रखकर ट्रिप करने वालों के लिए बेस्ट हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप बजट में वीकेंड एंजॉय कर सकते हैं।

READ ALSO

Kashmir से Kerala तक: प्री-वेडिंग शूट के लिए भारत की 7 खूबसूरत लोकेशन्स, जहां मिलेंगे रॉयल और रोमांटिक नजारे

बिहार पर्यटन की खास पहचान बना रोहतास का तुतला भवानी झरना, 200 मीटर की ऊंचाई से गिरता है पानी

1. बिनसर

उत्तराखंड की कुमाऊं पहाड़ियों पर बसा एक छोटा सा गांव बिनसर घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां पर आप वाइल्ड लाइफ सफारी का ट्रिप कर सकते हैं। वहीं पहाड़ियों से घिरे इस गांव में आप सुकून के कुछ पल बिता सकते हैं।

  • ऐसे पहुंचे: यहाँ पर जाने का सबसे अच्छा और सस्ता तरीका बस है। यहाँ पहुँचने के लिए आपको अल्मोड़ा या नैनीताल से बस बदलनी होगी। बस का एक तरफ का कुल किराया करीब 1000-1500 के आसपास है। वहीं यहाँ पर खाने और रहने का खर्च 1000-2000 रुपए के बीच आ सकता है।

2. वाराणसी

दुनिया का सबसे पॉपुलर शहर वाराणसी दुनिया के फेमस पर्यटक स्थलों में से एक है। वाराणसी में आप घाट पर आरती का अनुभव ले सकते हैं। वहीं आप वाराणसी में काशी विश्वनाथ के अलावा अन्य कई फेमस मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं।

  • ऐसे पहुंचे: आप ट्रेन के जरिए सस्ते में वाराणसी पहुँच सकते हैं। एक तरफ की यात्रा का टिकट 420 रुपए से शुरू होता है। यहाँ पर स्टे के लिए आपको कई हॉस्टल आसानी से मिल जाएंगे। एक रात स्टे का किराया 150 रुपए है। यहाँ पर रुकने, खाने और घूमने का कुल खर्च 200 से 1000 रुपए प्रति व्यक्ति आ सकता है।

3. कसौल

आप कसौल की प्राकृतिक सुंदरता को नजदीक से महसूस करने के लिए यहाँ आ सकते हैं। कसौल ट्रेकिंग ट्रेल्स के लिए फेमस है। मार्च से जून तक के महीने में दुनियाभर से लोग कसौल घूमने के लिए आते हैं। इस दौरान यहाँ का मौसम सुहावना होता है।

  • ऐसे पहुंचे: आप दिल्ली से बस करके कुल्लू आ जाएं। फिर यहाँ से टैक्सी या कैब से कसौल पहुँच सकते हैं। कसौल पहुँचने के लिए बस का एक तरफ का किराया 800 रुपए के आसपास है।

4. उदयपुर

झीलों और महलों का शहर उदयपुर काफी खूबसूरत है। हालांकि घूमने और देखने के लिहाज से यह शहर थोड़ा महंगा है। लेकिन अगर आप अपने बजट में यहाँ की ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो यह मुश्किल नहीं है।

  • ऐसे पहुंचे: बता दें कि दिल्ली से उदयपुर की ट्रेन का किराया करीब 400 रुपए प्रति व्यक्ति है। यहाँ स्टे के लिए आप हॉस्टल देख सकते हैं। उदयपुर में एक दिन रहने, खाने और घूमने आदि का कुल खर्च 800 से 3000 रुपए प्रति व्यक्ति आ सकता है।

5. ऋषिकेश

ऋषिकेश राफ्टिंग के लिए फेमस है और यह एडवेंचर लवर्स के लिए काफी अच्छी जगह मानी जाती है। अगर आप बजट में इस खूबसूरत शहर को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो आपको सस्ती यात्रा के लिए बस से टिकट बुक कराना चाहिए।

  • ऐसे पहुंचे: ऋषिकेश आने के लिए पहले आपको हरिद्वार आना होगा। फिर यहाँ से शेयरिंग में ऑटो या बस की सुविधा मिल जाएगी। बस का टिकट 200 रुपए से शुरू होकर 1400 रुपए तक हो सकता है। यहाँ पर स्टे के लिए होटल से अच्छा है कि आप एक कमरा किराए पर ले लें। जिसका किराया मात्र 150 रुपए से शुरू होता है।

6. लैंसडाउन

आपको जानकर हैरानी होगी कि आप अपने बजट में रहकर पूरा लैंसडाउन एक्सप्लोर कर सकते हैं। यह देश के सबसे संरक्षित हिल स्टेशनों में से एक है।

  • ऐसे पहुंचे: दिल्ली से 250 किमी दूर लैंसडाउन पहुँचने के लिए सबसे सस्ता ऑप्शन बस है। यहाँ से आपको कोटद्वार की बस लेनी है। कोटद्वार से लैंसडाउन की दूरी करीब 50 किमी है। फिर आप लोकल बस के जरिए लैंसडाउन जा सकते हैं। लैंसडाउन में स्टे, घूमने और खाने का कुल खर्च 1500-2000 रुपए तक आएगा।

Previous Post

सुनील नरेन का आईपीएल में नया कीर्तिमान: 80वीं बार फेंका सबसे किफायती स्पेल, मुरलीधरन के बाद दूसरे नंबर पर पहुंचे

Next Post

सावधान! क्या HbA1c टेस्ट भारतीयों में दे सकता है गलत रिजल्ट? जानिए डायबिटीज जांच से जुड़ी नई चिंता

Related Posts

Kashmir से Kerala तक: प्री-वेडिंग शूट के लिए भारत की 7 खूबसूरत लोकेशन्स, जहां मिलेंगे रॉयल और रोमांटिक नजारे
पर्यटन

Kashmir से Kerala तक: प्री-वेडिंग शूट के लिए भारत की 7 खूबसूरत लोकेशन्स, जहां मिलेंगे रॉयल और रोमांटिक नजारे

November 23, 2026
बिहार पर्यटन की खास पहचान बना रोहतास का तुतला भवानी झरना, 200 मीटर की ऊंचाई से गिरता है पानी
पर्यटन

बिहार पर्यटन की खास पहचान बना रोहतास का तुतला भवानी झरना, 200 मीटर की ऊंचाई से गिरता है पानी

November 21, 2026
North East Festival Delhi 2026: इस वीकेंड दिल्ली में उठाएं नॉर्थ-ईस्ट के जायके और संगीत का लुत्फ, जानें पूरा कार्यक्रम
पर्यटन

North East Festival Delhi 2026: इस वीकेंड दिल्ली में उठाएं नॉर्थ-ईस्ट के जायके और संगीत का लुत्फ, जानें पूरा कार्यक्रम

November 20, 2026
काशी में देव दीपावली की तैयारियां तेज, दशाश्वमेध और शीतला घाट पर सजेगी भव्य गंगा आरती
पर्यटन

काशी में देव दीपावली की तैयारियां तेज, दशाश्वमेध और शीतला घाट पर सजेगी भव्य गंगा आरती

November 20, 2026
Winter Travel 2026: सर्दियों में घूमने का बनाएं खास प्लान, राजस्थान से गुजरात तक इन 4 फेस्टिवल्स का उठाएं लुत्फ
पर्यटन

Winter Travel 2026: सर्दियों में घूमने का बनाएं खास प्लान, राजस्थान से गुजरात तक इन 4 फेस्टिवल्स का उठाएं लुत्फ

November 5, 2026
दिवाली पर मां लक्ष्मी के दर्शन के लिए जाएं देश के इन 6 प्रसिद्ध मंदिरों में, रतलाम से कोल्हापुर तक उमड़ती है भक्तों की भीड़
पर्यटन

दिवाली पर मां लक्ष्मी के दर्शन के लिए जाएं देश के इन 6 प्रसिद्ध मंदिरों में, रतलाम से कोल्हापुर तक उमड़ती है भक्तों की भीड़

November 4, 2026
Next Post
सावधान! क्या HbA1c टेस्ट भारतीयों में दे सकता है गलत रिजल्ट? जानिए डायबिटीज जांच से जुड़ी नई चिंता

सावधान! क्या HbA1c टेस्ट भारतीयों में दे सकता है गलत रिजल्ट? जानिए डायबिटीज जांच से जुड़ी नई चिंता

सपना चौधरी और वीर साहू के रिश्ते को लेकर बढ़ीं चर्चाएं, पति के नाम का टैटू हटवाएंगी एक्ट्रेस, बताई वजह

सपना चौधरी और वीर साहू के रिश्ते को लेकर बढ़ीं चर्चाएं, पति के नाम का टैटू हटवाएंगी एक्ट्रेस, बताई वजह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 सितम्बर 2023

September 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 मई, 2023

May 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 दिसम्बर, 2023

December 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अक्टूबर, 2023

October 28, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)