• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

मुंबई इंडियंस को तोड़ना होगा IPL का ये मिथक, सूर्यकुमार यादव के सामने बड़ी परीक्षा!

JANVEENA by JANVEENA
March 20, 2025
in खेल
0
मुंबई इंडियंस को तोड़ना होगा IPL का ये मिथक, सूर्यकुमार यादव के सामने बड़ी परीक्षा!

READ ALSO

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस इस साल अपना पहला मुकाबला 23 मार्च को खेलेगी। जब उसका मैच चेन्नई सुपरकिंग्स होगा। भले ही इस वक्त एमएस धोनी सीएसके के कप्तान ना हो और रोहित शर्मा भी मुंबई इंडियंस की कप्तानी ना कर रहे हों, लेकिन जब भी ये दोनों टीमें आमने सामने होती हैं तो ​नजर के सामने इन ये दोनों ही तैरते रहते हैं। आईपीएल का सबसे बड़ा मुकाबला सीएसके बनाम एमआई ही होता रहा है। इस बीच साल 2025 में मुंबई इंडियंस को अपने पहले ही मैच में वो मिथक तोड़ना होगा, जो कई साल से चला आ रहा है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव को बड़ी चुनौती से पार पाना होगा।

साल 2012 से मुंबई इंडियंस नहीं जीती है आईपीएल का अपना पहला मैच

मुंबई इंडियंस की टीम भले ही अब तक पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी हो, लेकिन पिछले कई साल से टीम की इस टूर्नामेंट में शुरुआत काफी खराब रही है। साल 2012 से लेकर अब तक मुंबई इंडियंस की टीम अपना आईपीएल का पहला मैच नहीं जीत पाई है। हद तो तब हो गई, जब साल 2022 में मुंबई को अपना पहला मैच जीतने के लिए 9 मुकाबलों का इंतजार करना पड़ा। हालांकि टीम एक बार अगर जीत के रथ पर सवार होती है तो फिर रुकने का नाम नहीं लेती। यही विरोधी टीम के लिए चिंता का सबब बनता आया है।

पहले दो मैच मुंबई की टीम विरोधी टीम के घर पर खेलेगी

इस बार मुंबई इंडियंस की टीम अपने पहले दो मुकाबले विरोधी टीम के घर पर खेलेगी। पहला मैच सीएसके के खिलाफ चेन्नई में खेला जाएगा, जो 23 मार्च को होगा। चेपॉक का मैदान चेन्नई सुपरकिंग्स का गढ़ माना जाता है और यहां उसके किले को भेद पाना मुंबई इंडियंस के लिए आसान तो कतई नहीं होगा। इसके बाद मुंबई टीम 29 मार्च को अपने अगले मुकाबले में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी, ये मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा। इसके बाद मुंबई को अपने घर यानी वानखेड़े स्टेडियम में 31 मार्च को केकेआर से भिड़ने का मौका मिलेगा। टीम की कोशिश होगी कि पहले दो मैच जीतकर ही मुंबई पहुंचा जाए।

हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह की गैरहाजिरी ने बढ़ाई टेंशन

दरअसल इस साल मुंबई की मुश्किल इसलिए भी बढ़ी हुई है, क्योंकि कप्तान हार्दिक पांड्या एक मैच का बैन झेल रहे हैं, वहीं जसप्रीत बुमराह भी पहले कुछ मैच मिस करेंगे। ऐसे में कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव पर आन पड़ी है। सूर्यकुमार यादव टी20 में टीम इंडिया के कप्तान हैं, लेकिन आईपीएल में उन्होंने कप्तानी बहुत कम की है। उन्होंने साल 2023 में एक मैच के लिए मुंबई इंडियंस की कमान संभाली थी और उसमें जीत दर्ज करने में भी कामयाब रहे थे। फैंस चाहेंगे कि सूर्या का ये सिलसिला जारी रहे और पहला मैच जीतकर जो मिथक बना हुआ है, उसे तोड़ें। देखना होगा कि पहले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह की गैरहाजिरी में कैसा खेल दिखाती है।

Previous Post

इस शर्मनाक रिकॉर्ड में भी नंबर वन हैं जसप्रीत बुमराह, कोई नहीं बनना चाहेगा इसका हिस्सा!

Next Post

वेट लॉस के लिए रामबाण है बेल का जूस, सेहत को मिलते हैं जबरदस्त फायदे!

Related Posts

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
खेल

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

November 5, 2026
भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट
खेल

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

November 4, 2026
रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात
खेल

रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात

October 29, 2026
T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर
खेल

T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर

October 28, 2026
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया
खेल

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया

October 28, 2026
ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह
खेल

ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह

October 24, 2026
Next Post
वेट लॉस के लिए रामबाण है बेल का जूस, सेहत को मिलते हैं जबरदस्त फायदे!

वेट लॉस के लिए रामबाण है बेल का जूस, सेहत को मिलते हैं जबरदस्त फायदे!

कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 पर विवाद, भारतीय टीम पर उठे सवाल; जानें पूरा मामला!

कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 पर विवाद, भारतीय टीम पर उठे सवाल; जानें पूरा मामला!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अक्टूबर, 2023

October 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अगस्त, 2023

August 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जून, 2023

June 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 जुलाई, 2023

July 28, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)