• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, September 29, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

Nainital Trip: यदि आप पार्टनर के साथ दो दिन के लिए नैनीताल यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो यहां जानें ट्रिप से जुड़ी जरूरी जानकारी।

JANVEENA by JANVEENA
January 14, 2025
in पर्यटन
0
Nainital Trip: यदि आप पार्टनर के साथ दो दिन के लिए नैनीताल यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो यहां जानें ट्रिप से जुड़ी जरूरी जानकारी।

READ ALSO

मणिपुर की इस झील पर तैरता है पूरा गांव, डगमगाती जमीन पर बने हैं घर

World Tourism Day 2026: राजस्थान में पर्यटन का नया रिकॉर्ड, 6 महीने में 10.92 करोड़ यात्राएं

सर्दियों के मौसम में अधिकतर लोग बर्फबारी देखने या पहाड़ों की सैर करना पसंद करते हैं। इसलिए दिसंबर और जनवरी में अधिकतर लोग हिल स्टेशन का रुख करते हैं। वहीं घूमने का शौक रखने वाले लोग अक्सर कहीं ना कहीं का ट्रिप प्लान कर लेते हैं। ऐसे में अगर आप भी कहीं जाने की योजना बना रहे हैं और कम छुट्टियों में और बजट में सैर करना चाहते हैं। तो नैनीताल हिल स्टेशन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

नैनीताल उत्तराखंड का एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां पर शिमला और मनाली की तुलना में कम भीड़ होती है। अगर आपके पास दो दिन की छुट्टी है, तो आप नैनीताल को एक्सप्लोर कर सकते हैं। दिल्ली से नैनीताल की दूरी करीब 300 किमी है। यहां के सुंदर प्राकृतिक नजारे, झील, पहाड़ियां और जंगल आदि लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। ऐसे में अगर आप भी नैनीताल जाना चाहते हैं, तो आप दो दिन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। हम इस आर्टिकल के जरिए आपको इस ट्रिप से जुड़ी पूरी डिटेल और आने वाले खर्च के बारे में बताने जा रहे हैं।
दिल्ली से ऐसे पहुंचे नैनीताल
नई दिल्ली से नैनीताल जाने का सबसे अच्छा तरीका ट्रेन है। आप दिल्ली से काठगोदाम तक ट्रेन के जरिए जा सकते हैं। यहां पर आप छह-साढ़े छह घंटे में पहुंच सकते हैं। बता दें कि काठगोदाम से नैनीताल की दूरी 13 किमी है। काठगोदाम से नैनीताल आप बस या टैक्सी से जा सकते हैं। वहीं बस से भी आप साढ़े सात घंटे में काठगोदाम पहुंच सकते हैं। अगर आप दिल्ली से डायरेक्ट नैनीताल जाना चाहते हैं, तो आपको बस की सुविधा मिल जाएगी।
नैनीताल में घूमने की जगहें
आप नैनीताल में फेमस नैनी लेक में नौकाविहार करने के साथ ऐतिहासिक चर्च, माल रोड से शॉपिंग और देवदार के पेड़ों से भरे घने जंगल की सैर कर सकते हैं। वहीं आप नैनीताल के मुख्य आकर्षण स्थलों को भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
इको केव गार्डन
नैनीताल में 6 छोटी गुफाओं वाली इको केव गार्डन काफी ज्यादा फेमस है। यहां पर गुफाएं जानवरों के आकार की हैं।
स्नो व्यू प्वाइंट
नैनीताल में सिर्फ झील ही नहीं बल्कि आप बर्फीले पहाड़ के नजारे भी देख सकते हैं। नैनीताल के स्नो व्यू प्वाइंट से ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और बादलों की सफेद चादर को बेहद करीब से देख पाएंगे।
टिफिन टॉप
कुमाऊं की पहाड़ियां इस जगह को घेरती हैं। यह जगह टिफिन टॉप चेर, ओक और देवदार के पेड़ों से घिरा है। इसके अलावा अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो आपको पिकनिक स्पॉट जरूर जाना चाहिए।
नैना देवी मंदिर
नैनीताल में 52 शक्तिपीठों में से एक नैना देवी मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं। इस स्थान पर मां सती के नेत्र गिरे थे। आप मंदिर तक पैदल या फिर उड़नखटोले के जरिए पहुंच सकते हैं।
कैंची धाम
अगर आपके पास समय है, तो आप नैनीताल से करीब 20 किमी दूर कैंची धाम मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं। यहां पर आप बस, टैक्सी या फिर स्कूटी आदि से यहां तक पहुंच सकते हैं।
नैनीताल में कहां रुकें
नैनीताल में बस अड्डे से करीब माल रोड के पास आपको 1500 रुपए तक में होटल में अच्छा कमरा मिल जाएगा। इसके अलावा आप होम स्टे में भी सस्ता रूम बुक कर सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन माध्यम से रूम बुक करना चाहते हैं, तो ट्रिप पर जाने से पहले बुक करें, जिससे आपको सही डील मिल सके।
नैनीताल घूमने का खर्च
दिल्ली से नैनीताल बस का किराया 1000 रुपए से 1700 रुपए प्रति व्यक्ति है। वहीं दिल्ली से काठगोदाम तक ट्रेन का किराया 1000 रुपए के अंदर रहेगा। काठगोदाम शताब्दी के लिए आपको सिर्फ 710 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं रानीखेत एक्सप्रेस स्लीपर क्लास का किराया 205 रुपए है। वहीं आप नैनीताल को एक्सप्लोर करने के लिए स्कूटी रेंट पर ले सकते हैं, जोकि आपको 500 से 1000 रुपए तक में मिल जाएगी।
पीक सीजन में होटल का किराया 1000 रुपए से अधिक हो सकता है। वहीं यहां पर खानपान भी अधिक महंगा नहीं है। नैनीताल में दो दिन में आपको करीब 2000 रुपए खाने-पीने पर खर्च करने पड़ सकते हैं। ऐसे में कपल 5000-6000 रुपए में आराम से नैनीताल घूम सकते हैं।
Previous Post

कृति सेनन किसकी बाहों में नजर आईं? पूल में भी दिखी रोमांटिक, शख्स का कनेक्शन MS Dhoni से

Next Post

Makar Sankranti: तिल और गुड़ खाने से मकर संक्रांति पर शरीर को होते हैं अद्भुत फायदे।

Related Posts

मणिपुर की इस झील पर तैरता है पूरा गांव, डगमगाती जमीन पर बने हैं घर
पर्यटन

मणिपुर की इस झील पर तैरता है पूरा गांव, डगमगाती जमीन पर बने हैं घर

September 29, 2026
World Tourism Day 2026: राजस्थान में पर्यटन का नया रिकॉर्ड, 6 महीने में 10.92 करोड़ यात्राएं
पर्यटन

World Tourism Day 2026: राजस्थान में पर्यटन का नया रिकॉर्ड, 6 महीने में 10.92 करोड़ यात्राएं

September 28, 2026
दिल्ली से करीब 8 घंटे की ड्राइव पर है चकराता, कम बजट में घूमने और ठहरने के लिए शानदार जगह
पर्यटन

दिल्ली से करीब 8 घंटे की ड्राइव पर है चकराता, कम बजट में घूमने और ठहरने के लिए शानदार जगह

September 26, 2026
दिल्ली से 2 दिन की वीकेंड ट्रिप का बनाएं प्लान, कम बजट में इन जगहों पर मिलेगा सुकून
पर्यटन

दिल्ली से 2 दिन की वीकेंड ट्रिप का बनाएं प्लान, कम बजट में इन जगहों पर मिलेगा सुकून

September 26, 2026
Festival Capital of the World लुइसियाना: Jazz Fest से Seafood तक, ऐसे लें अनोखी ट्रिप का मजा
पर्यटन

Festival Capital of the World लुइसियाना: Jazz Fest से Seafood तक, ऐसे लें अनोखी ट्रिप का मजा

September 24, 2026
Imphal Trip: कांगला किला से इमा मार्केट तक, इंफाल में घूमने की ये जगहें हैं खास
पर्यटन

Imphal Trip: कांगला किला से इमा मार्केट तक, इंफाल में घूमने की ये जगहें हैं खास

September 22, 2026
Next Post
Makar Sankranti: तिल और गुड़ खाने से मकर संक्रांति पर शरीर को होते हैं अद्भुत फायदे।

Makar Sankranti: तिल और गुड़ खाने से मकर संक्रांति पर शरीर को होते हैं अद्भुत फायदे।

Champions Trophy 2025 से पहले ही मुश्किल में धाकड़ टीम, कप्तान बदलने की हो सकती है चर्चा।

Champions Trophy 2025 से पहले ही मुश्किल में धाकड़ टीम, कप्तान बदलने की हो सकती है चर्चा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अगस्त, 2023

August 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 मई, 2023

May 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 सितम्बर 2023

September 14, 2023
WhatsApp Image 2024-04-19 at 17.07.47

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अप्रैल, 2024

April 21, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)