• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

त्रिनिदाद बैटिंग टेस्ट में न्यूजीलैंड हुआ पास, PNG फेल: मुश्किल पिच पर 16 में से 10 बैटर दहाई तक पहुंचे नहीं; फर्ग्यूसन के चारों ओवर मेडन दिए

JANVEENA by JANVEENA
June 18, 2024
in खेल
0
त्रिनिदाद बैटिंग टेस्ट में न्यूजीलैंड हुआ पास, PNG फेल: मुश्किल पिच पर 16 में से 10 बैटर दहाई तक पहुंचे नहीं; फर्ग्यूसन के चारों ओवर मेडन दिए

READ ALSO

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

4 ओवर पर 3 विकेट और कोई रन नहीं…। यह किसी बैटिंग टीम का स्कोर नहीं है, बल्कि तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन का बॉलिंग परफॉर्मेंस है। उन्होंने अपने कोटे के चारों ओवर मेडन डाले। फर्ग्यूसन के इस विरले प्रदर्शन में त्रिनिदाद की पिच ने भी खूब साथ दिया।

 

टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप-सी के आखिरी मुकाबले में ब्रायन लारा स्टेडियम की पिच ने बल्लेबाजों की कठिन परीक्षा ली। यहां बैटिंग की कठिनाई का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मैच में बैटिंग करने उतरे 16 में से 10 बल्लेबाज डबल डिजिट तक नहीं पहुंच सके। यहां 32 ओवर के मैच में 4.9 के रन रेट से 157 रन बने और 13 विकेट गिरे।

सोमवार को मैच बारिश के कारण एक घंटे देरी से शुरू हुआ। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने नम पिच पर स्विंग, बाउंस और टर्न का खूब फायदा उठाया और पापुआ न्यू गिनी को 78 रन पर ऑलआउट कर दिया। उसके बाद ओपनर डेवोन कॉन्वे (35 रन), कप्तान केन विलियमसन (18 रन) और डेरिल मिचेल (19 रन) ने धैर्यपूर्ण पारियों से 79 रन का टारगेट 12.2 ओवर में चेज कर दिया और न्यूजीलैंड ने इस टी-20 वर्ल्ड कप में अपने आखिरी मैच 7 विकेट की जीत हासिल की। 5 पॉइंट में PNG Vs NZ मैच का एनालिसिस

1. मैच विनर- लॉकी फर्ग्यूसन

प्लेयर ऑफ द मैच रहे। अपने कोटे के 4 ओवर में 3 विकेट झटके और 4 ओवर मेडन डाले। कप्तान असद वाला (6 रन), चॉर्ल्स अमीनी (17 रन) और चाड सोपर (एक रन) को पवेलियन की राह दिखाई।

उन्होंने असद को आउट करके PNG पर पावरप्ले में दबाव बनाया। फिर अमीनी को आउट करके प्रतिद्वंद्वी टीम को संभलने से रोका। इतना ही नहीं, सोपर को आउट करके PNG को 5वां झटका दिया।

2. जीत के हीरोज

टिम साउदी
अपने कोटे के 4 ओवर में महज 11 रन खर्च किए और 2 विकेट भी लिए। उन्होंने ओपनर टोनी उरा को एक रन पर पवेलियन भेजा, फिर विकेटकीपर किपलिंग डोरिगा को बोल्ड मारा।

ट्रेंट बोल्ट
4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए। बोल्ट ने हीरी हीरी को आउट किया। फिर डेथ ओवर्स में नॉर्मन वनुआ को पवेलियन की राह दिखाई और पापुआ न्यू गिनी को 78 रन पर ऑलआउट करने में अहम भूमिका निभाई।

डेवोन कॉन्वे
ओपन करने उतरे और 10वें ओवर तक बल्लेबाजी की। कॉन्वे ने धीमी, लेकिन अहम पारी खेली। उन्होंने 32 गेंद पर 35 रन बनाए।

3. टर्निंग पॉइंट-

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी, PNG को 78 पर समेटा
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने पिच की नमी का बखूबी फायदा उठाया। टीम के गेंदबाजों ने पहले से 18 ओवर का रन रेट 10 से ऊपर नहीं जाने दिया। सिर्फ 19वें ओवर से 11 रन आए। ऐसे में पापुआ न्यू गिनी 78 रन पर ऑलआउट हो गई। पापुआ न्यू गिनी की पारी का ओवरऑल रन रेट 3.96 रहा।

कॉन्वे की पारी, 44% रन बनाए
न्यूजीलैंड के ओपनर डेवोन कॉन्वे की बैटिंग ने भी अंतर पैदा किया। वे ओपन करने उतरे और 32 बॉल पर 35 रन बना लिए। उन्होंने 44 फीसदी रन बनाए।

कॉन्वे-विलियमसन की पारी
79 रन का आसान टारगेट चेज कर रही न्यूजीलैंड ने शून्य पर पहला विकेट गंवा दिया था। ऐसे में कॉन्वे ने रचिन रवींद्र के साथ 20 और विलियमसन के साथ 34 रनों की अहम साझेदारियां की और रन चेज को आसान बनाया।

4. PNG की हार की वजहें

  • खराब बल्लेबाजी, 7 बैटर्स दहाई तक नहीं पहुंचे पापुआ न्यू गिनी के बैटर्स कठिन पिच पर सामंजस्य नहीं बैठा सके। टीम के 7 बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा हासिल नहीं कर सके। अमीनी, बाउ और वनुआ ही 10 रन से ज्यादा स्कोर कर सके।
  • धीमी बैटिंग की, पारी में सिर्फ एक छक्का लगा बैटर्स ने धीमी बल्लेबाजी की। टीम ने 19.4 ओवर बल्लेबाजी की, लेकिन तेजी से रन नहीं बना सके। PNG की पारी से 8 बाउंड्री आईं, इनमें 7 चौके और सिर्फ एक छक्का शामिल रहा।
  • शून्य पर पहला विकेट लेने के बाद दबाव नहीं बना PNG के गेंदबाजों ने शून्य के स्कोर पर न्यूजीलैंड को पहला झटका दे दिया था, लेकिन यहां से बैटर्स पर दबाव नहीं बना सके। ऐसे में रन चेज आसान हो गया।

5 फाइटर ऑफ द मैच- कबुआ मोरिया

रन चेज में न्यूजीलैंड के 2 बैटर्स को आउट किया। उन्होंने 2.2 ओवर की गेंदबाजी में महज 4 रन खर्च किए। फिन एलन को पारी की दूसरी बॉल पर आउट किया। फिर रचिन रवींद्र को भी पवेलियन भेजा।

दोनों टीम की प्लेइंग इलेवेन

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, ईशा सोढ़ी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्युसन और ट्रेंट बोल्ट।

पापुआ न्यू गिनी: असद वाला (कप्तान), टोनी उरा, चॉर्ल्स अमीनी, सेसे बाऊ, हीरी हीरी, चाड सोपर, किपलिंग डोरिगा (विकेटकीपर), नॉर्मन वनुआ, एली नाओ, कबुआ मोरिया और सेमा कामिया।

Previous Post

ऐश्वर्या की प्रशंसा करते हुए सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट: रानी मुखर्जी के बारे में कहा कहा कि उनका व्यवहार बहुत बुरा है और वे दूसरों पर चिल्लाती हैं

Next Post

Kerala में बीजेपी का खाता खोलने वाले सुरेश गोपी अब पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्यमंत्री हैं।

Related Posts

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
खेल

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

November 5, 2026
भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट
खेल

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

November 4, 2026
रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात
खेल

रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात

October 29, 2026
T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर
खेल

T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर

October 28, 2026
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया
खेल

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया

October 28, 2026
ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह
खेल

ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह

October 24, 2026
Next Post
Kerala में बीजेपी का खाता खोलने वाले सुरेश गोपी अब पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्यमंत्री हैं।

Kerala में बीजेपी का खाता खोलने वाले सुरेश गोपी अब पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्यमंत्री हैं।

प्रचंड गर्मी: पूर्वांचल के चार जिलों में गर्मी से 51 मौतें, वाराणसी में हुई 34 मौतें

प्रचंड गर्मी: पूर्वांचल के चार जिलों में गर्मी से 51 मौतें, वाराणसी में हुई 34 मौतें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 जुलाई, 2023

July 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 सितम्बर 2023

September 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मई, 2024

May 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जुलाई, 2023

July 14, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)