• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Friday, October 9, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

दूसरे मंडे भी ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, करोड़ों की कमाई दर्ज

JANVEENA by JANVEENA
February 3, 2026
in प्रमुख समाचार
0
दूसरे मंडे भी ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, करोड़ों की कमाई दर्ज

सनी देओल और वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने सिनेमाघरों में जबरदस्त शुरुआत के बाद पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते पहले हफ्ते में भी अच्छी कमाई की थी और फिर इसका दूसरा वीकेंड भी धमाकेदार रहा. हालांकि रिलीज के 11वें दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को काफी धीमा रिस्पॉन्स मिला और इस वॉर ड्रामा फिल्म की कमाई में सोमवार को भारी गिरावट आई.चलिए यहां जानते हैं ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को कितना कलेक्शन किया है?

‘बॉर्डर 2’ ने 11वें दिन कितनी की कमाई?
अनुराग सिंह निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ ने 23 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. बड़े पर्दे पर आने के बाद फिल्म की कहानी और इसकी स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई और इसी के साथ इस फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी. फिर दूसरे वीकेंड पर भी ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही लेकिन वीकडेज में एंट्री करते ही इसकी कमाई को बड़ा झटका लगा है. बता दें कि दूसरे मंडे को फिल्म ने पहली बार सिंगल डिजिट में कलेक्शन किया है.

  • सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड आंकड़ों के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को 5.75 करोड़ की कमाई की है.
  • जिसके बाद इस फिल्म का 11 दिनों का कुल कलेक्शन अब 281 करोड़ रुपये हो गया है.
  • बता दें कि फिल्म ने रिलीज़ के पहले हफ़्ते में 224.25 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके बाद 8वें दिन इस फिल्म ने 10.75 करोड़, 9वें दिन 17.75 करोड़ और 10वें दिन 22.50 करोड़ रुपये  कमाए.

इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
‘बॉर्डर 2’ की कमाई बेशक 11 वें दिन घटी लेकिन फिर भी इसने कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है. फिल्मी बीट की रिपोर्ट के मुताबिक इसने ‘कबीर सिंह’ के 278.8 करोड़, ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ के 277.75 करोड़ और ‘टाइगर 3’ के 276.62 करोड़ी की लाइफटाइम कमाई को मात दे दी है.

‘बॉर्डर 2’ 300 करोड़ी बनने से कितनी दूर? 
‘बॉर्डर 2’ ने दूसरे वीकेंड तक दमदार परफॉर्म किया है और पहली बार इसके कलेक्शन में दूसरे सोमवार को भारी गिरावट देखी जा रही है. हालांकि ये फिल्म भारत में 300 करोड़ी बनने की ओर तेजी से बढ़ रही है. इसे बस 19 करोड़ और कमाने की जरूरत है. उम्मीद है कि इस हफ्ते में फिल्म ये मील का पत्थर पार कर लेगी और इसकी 300 करोड़ के क्लब में एंट्री हो जाएगी.

बॉर्डर 2 के बारे में
अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित इस वॉर ड्रामा में सनी के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी हैं. यह 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. बॉर्डर 2, 1997 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है. इसे टी-सीरीज़ और जेपी फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है. इसमें मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह, प्रणव वशिष्ठ और मेधा राणा भी अहम भूमिकाओं में हैं. 1997 की फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई की घटनाओं पर आधारित थी, बॉर्डर 2 भी उसी संघर्ष के बैकग्राउंड पर बेस्ड है.

सनी ने बॉर्डर 2 की सक्सेस के मनाया था जश्न
हाल ही में, सनी देओल ने अपनी टीम के साथ दिल खोलकर डांस करते हुए बॉर्डर 2 की सफलता का जश्न मनाया था.  अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर, सनी ने खुद का और अपनी टीम का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे बहुत खुशी के साथ अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म की सक्सेस को सेलिब्रेट करते नजर आ रहे थे.  क्लिप में, सनी ने टीम के साथ गाना गाया और केक काटाय

इससे पहले, सनी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बॉर्डर 2 पर मिले रिस्पॉन्स के लिए अपने फैंस और फॉलोअर्स को धन्यवाद दिया था. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मैसेज के साथ एक क्लिप पोस्ट की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरी, आपकी, हमारी बॉर्डर 2 को इतना प्यार देने के लिए, आप सबको बहुत-बहुत थैंक्यू.”

READ ALSO

नाना पाटेकर के जाने से भावुक हुए अनिल कपूर, बोले- पहले सतीश और अब मेरा नान्या

पहाड़ों की वादियों में साथ दिखीं आशा पारेख, वहीदा रहमान और हेलेन, खास है तीनों की दोस्ती

Previous Post

शरीर में बार-बार सूजन या गांठ बनने लगे तो इसे नजरअंदाज न करें, जानिए कब यह गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है

Next Post

एपस्टीन फाइल्स में जॉर्ज बुश का नाम आने से मचा हड़कंप, गंभीर आरोपों ने बढ़ाई हलचल

Related Posts

नाना पाटेकर के जाने से भावुक हुए अनिल कपूर, बोले- पहले सतीश और अब मेरा नान्या
प्रमुख समाचार

नाना पाटेकर के जाने से भावुक हुए अनिल कपूर, बोले- पहले सतीश और अब मेरा नान्या

October 9, 2026
पहाड़ों की वादियों में साथ दिखीं आशा पारेख, वहीदा रहमान और हेलेन, खास है तीनों की दोस्ती
प्रमुख समाचार

पहाड़ों की वादियों में साथ दिखीं आशा पारेख, वहीदा रहमान और हेलेन, खास है तीनों की दोस्ती

October 8, 2026
सलमान खान का दुबई में दिखा जबरदस्त स्वैग, एक झलक के लिए उमड़ा फैंस का सैलाब
प्रमुख समाचार

सलमान खान का दुबई में दिखा जबरदस्त स्वैग, एक झलक के लिए उमड़ा फैंस का सैलाब

October 8, 2026
पति ने मोनालिसा से पूछा- गांजा पीती हो? भड़कीं महाकुंभ गर्ल, वीडियो हुआ वायरल
प्रमुख समाचार

पति ने मोनालिसा से पूछा- गांजा पीती हो? भड़कीं महाकुंभ गर्ल, वीडियो हुआ वायरल

October 7, 2026
अरबाज खान की बेटी सिपारा का पहला जन्मदिन, सलमान समेत पूरा खान परिवार हुआ शामिल
प्रमुख समाचार

अरबाज खान की बेटी सिपारा का पहला जन्मदिन, सलमान समेत पूरा खान परिवार हुआ शामिल

October 6, 2026
‘दृश्यम 3’ की रिकॉर्डतोड़ शुरुआत, पहले दिन 66 करोड़ के पार पहुंची कमाई
प्रमुख समाचार

‘दृश्यम 3’ की रिकॉर्डतोड़ शुरुआत, पहले दिन 66 करोड़ के पार पहुंची कमाई

October 3, 2026
Next Post
एपस्टीन फाइल्स में जॉर्ज बुश का नाम आने से मचा हड़कंप, गंभीर आरोपों ने बढ़ाई हलचल

एपस्टीन फाइल्स में जॉर्ज बुश का नाम आने से मचा हड़कंप, गंभीर आरोपों ने बढ़ाई हलचल

‘एक समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है’, ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर एक्ट्रेस ने जताई आपत्ति

‘एक समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है’, ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर एक्ट्रेस ने जताई आपत्ति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अप्रैल, 2023

April 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अक्टूबर, 2023

October 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अक्टूबर, 2023

October 21, 2023
WhatsApp Image 2024-04-19 at 17.07.47

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अप्रैल, 2024

April 14, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)