• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

PBKS vs RR आज का मैच कौन जीतेगा: पंजाब किंग्स या राजस्थान रॉयल्स – जानिए आंकड़ों के आधार पर किसका पलड़ा है भारी।

JANVEENA by JANVEENA
April 5, 2025
in खेल
0
PBKS vs RR आज का मैच कौन जीतेगा: पंजाब किंग्स या राजस्थान रॉयल्स – जानिए आंकड़ों के आधार पर किसका पलड़ा है भारी।

READ ALSO

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

PBKS vs RR Match Prediction: पंजाब किंग्स की टीम 5 अप्रैल को अपने होम ग्राउंड चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स की टीम के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अब तक पंजाब किंग्स की टीम ने इस सीजन 2 मुकाबले खेले हैं और दोनों में उनको जीत हासिल हुई है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम को लेकर बात की जाए तो संजू सैमसन इस मैच से कप्तानी की जिम्मेदारी को फिर से संभालते हुए दिखाई देंगे। वहीं उनकी टीम ने अब तक तीन मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ एक में ही जीत हासिल कर सके हैं। ऐसे में पंजाब किंग्स टीम की नजर जहां अपनी जीत की लय को बरकरार रखने पर होगी तो वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम अपनी दूसरी जीत हासिल करना चाहेगी। ऐसे में इस मैच में किस टीम का पलड़ा भारी रह सकता है उसपर सभी की नजरें रहेंगी।

मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर आईपीएल के इस सीजन पहला मुकाबला खेला जाएगा। पिछले सीजन यहां आईपीएल के कुल 5 मैच खेले गए थे, जिसमें से 3 बार जहां टारगेट का पीछा करने वाली टीम मुकाबला जीतने में सफल रही थी तो वहीं 2 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मैच को अपने नाम किया था। वहीं यहां की पिच पर गति मौजूद होने की वजह से शुरू में ये तेज गेंदबाजों को मदद कर सकती है, जिससे बल्लेबाजों के लिए रन बनाना बिल्कुल भी आसान काम नहीं होगा। आईपीएल में यहां पर पहली पारी के औसत स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 165 से 170 रनों के करीब का है।

दोनों टीमों की इस मैच के लिए संभावित प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स – प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, मार्को यान्सन, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

राजस्थान रॉयल्स – यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्ष्णा, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।

श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन के प्रदर्शन पर रहेगी सभी की नजरें

इस मुकाबले में पंजाब किंग्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं, जिन्होंने अब तक इस सीजन 2 मैचों में खेला है और दोनों में वह नाबाद पवेलियन लौटे हैं। अय्यर के बल्ले से अब तक 2 मैचों में 149 रन देखने को मिले हैं, जिसमें वह दोनों पारियों में अर्धशतक लगाने में कामयाब हुए हैं। वहीं इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए इस मैच में कप्तान संजू सैमसन का प्रदर्शन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है, जिनका बल्ला अब तक सिर्फ एक मैच में ही बोलते हुए दिखाई दिया है।

कौन जीत सकता है ये मुकाबला

आईपीएल के मौजूदा सीजन में फॉर्म देखा जाए तो वह पंजाब किंग्स टीम के पक्ष में दिखाई देता है तो वहीं आंकड़ों की तरफ देखा जाए तो वहां पर राजस्थान रॉयल्स टीम का पलड़ा भारी दिखता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 28 मैच खेले गए हैं, जिसमें राजस्थान की टीम ने 16 में जीत हासिल की है तो वहीं पंजाब की टीम 12 मैचों को अपने नाम करने में कामयाब रही है। इस मुकाबले में टॉस की भूमिका काफी अहम रहने वाली है क्योंकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए टारगेट का पीछा करना थोड़ा आसान काम हो सकता है। हालांकि क्रिकेट को अनिश्चिताओं का खेल कहा जाता है। ऐसे में इस खेल में किसी भी चीज का अनुमान लगा पाना मुश्किल जरूर है।

Previous Post

नैनों के बाण चलाकर छा गई 18 साल की ये हसीना, रातों-रात बनी स्टार – जानिए अब क्या कर रही है ये वायरल हीरोइन।

Next Post

धर्मेंद्र या संजीव कुमार नहीं, हेमा मालिनी की मां इस एक्टर को बनाना चाहती थीं अपना दामाद – जानिए कौन था वो सितारा।

Related Posts

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
खेल

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

November 5, 2026
भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट
खेल

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

November 4, 2026
रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात
खेल

रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात

October 29, 2026
T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर
खेल

T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर

October 28, 2026
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया
खेल

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया

October 28, 2026
ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह
खेल

ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह

October 24, 2026
Next Post
धर्मेंद्र या संजीव कुमार नहीं, हेमा मालिनी की मां इस एक्टर को बनाना चाहती थीं अपना दामाद – जानिए कौन था वो सितारा।

धर्मेंद्र या संजीव कुमार नहीं, हेमा मालिनी की मां इस एक्टर को बनाना चाहती थीं अपना दामाद – जानिए कौन था वो सितारा।

World Health Day 2025: इस साल मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य पर केंद्रित रहेगा विश्व स्वास्थ्य दिवस, जानिए इसके पीछे की अहम वजह।

World Health Day 2025: इस साल मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य पर केंद्रित रहेगा विश्व स्वास्थ्य दिवस, जानिए इसके पीछे की अहम वजह।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 जनवरी, 2024

January 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

April 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अप्रैल, 2023

April 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अगस्त, 2023

August 28, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)