• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

PM मोदी ने पैरालिंपिकों को विजयी भव कहा: शीतल देवी ने लक्ष्य पूछा। तीरंदाज ने कहा कि पेरिस में राष्ट्रीय झंडा फहराना है

JANVEENA by JANVEENA
August 20, 2024
in खेल
0
PM मोदी ने पैरालिंपिकों को विजयी भव कहा:  शीतल देवी ने लक्ष्य पूछा। तीरंदाज ने कहा कि पेरिस में राष्ट्रीय झंडा फहराना है

READ ALSO

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

 

पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के पैरा एथलीट्स को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार 19 अगस्त को पेरिस जाने वाले पैरालिंपिक एथलीट्स से बात की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बातचीत में पीएम ने देश के टॉप एथलीट्स को पैरालिंपिक गेम्स के लिए शुभकामनाएं दीं और सभी को ‘विजयी भव’ कहा। पीएम के साथ स्पोर्ट्स मिनिस्टर मनसुख मंडाविया ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

 

पीएम मोदी ने तीरंदाज शीतल देवी और शूटर अवनी लेखरा से खास बातचीत की। शीतल से जब उन्होंने पूछा कि उनका लक्ष्य क्या है तो आर्चर ने जवाब दिया, पेरिस में तिरंगा लहराना ही एकमात्र टारगेट है।

पेरिस पैरालिंपिक्स में भारत ने अपना सबसे बड़ा दल भेजा है। इस बार भारत के 84 एथलीट्स हिस्सा लेंगे। टोक्यो पैरालिंपिक में 54 एथलीट्स ने हिस्सा लिया था, तब देश को 5 गोल्ड समेत 19 मेडल मिले थे।

पीएम ने शीतल से पूछी मन की बात
पीएम मोदी ने शीतल देवी से पूछा, “शीतल, आप भारतीय दल की सबसे कम उम्र की एथलीट हैं। यह आपका पहला ही पैरालिंपिक्स होगा, मन में बहुत कुछ चलता होगा। आप बता सकती हैं, क्या चल रहा है, कुछ स्ट्रेस तो नहीं लग रहा?”

इस पर शीतल बोलीं, “नहीं सर, स्ट्रेस नहीं है। बहुत ही खुशी है कि इतनी छोटी उम्र और इतने कम समय में मैं पैरालिंपिक गेम्स खेलूंगी। सभी का बहुत सपोर्ट मिला, जिससे मैं आज यहां तक पहुंच सकी।”

शीतल देवी ने पीएम मोदी से कहा- पेरिस में तिरंगा लहराना ही लक्ष्य है।

शीतल बोलीं- पेरिस में तिरंगा लहराने का लक्ष्य
पीएम ने पूछा, “शीतल, पेरिस में आपका अपना क्या लक्ष्य है? और आपने इसके लिए क्या तैयारी की है?” इस पर शीतल बोलीं, “सर, तैयारी और ट्रेनिंग बहुत अच्छी चल रही है। मेरा लक्ष्य यही है कि अपने देश का तिरंगा मैं पेरिस में लहराऊं और नेशनल एंथम बजवाऊं।”

मोदी बोले- पेरिस में अपना बेस्ट दीजिएगा
पीएम ने कहा, “शीतल, मेरी आपको यही सलाह होगी कि आप इतने बड़े इवेंट में दबाव बिल्कुल नहीं लीजिएगा। हार-जीत का दबाव लिए बिना अपना बेस्ट परफॉर्म कीजिएगा। पूरे देश की तरफ से, मेरी तरफ से, सबकी शुभकामनाएं आपके साथ है। माता वैष्णोदेवी कृपा बरसा ही रही हैं, मेरी ओर से बहुत शुभकामनाएं।”

पीएम मोदी ने पैरा एथलीट्स से कहा, देशवासियों की उम्मीदों को अपनी शक्ति बनाइएगा, आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

शूटर अवनी लेखरा से मोदी की बातचीत
मोदी ने पूछा, “अवनी, पिछले पैरालिंपिक्स में आपने एक गोल्ड समेत 2 मेडल जीतकर पूरे देश को गर्व से भर दिया था। इस बार क्या टारगेट सेट किया है।”

अवनी बोलीं, “सर पिछली बार मेरा पहला ही पैरालिंपिक था, मैंने 4 इवेंट्स में हिस्सा लिया था, एक्सपीरियंस ले रही थी। इतने समय में खेल और टेक्नीक को लेकर काफी कुछ सीखा है। कोशिश यही रहेगी कि इस बार जिन भी इवेंट्स में पार्टिसिपेट करूं, उनमें अपना बेस्ट दूं। पिछले पैरालिंपिक्स के बाद पूरे इंडिया का जो साथ मिला है, आपका इतना साथ मिला, उससे मोटिवेशन मिलती है कि वहां जाकर अपना बेस्ट देना है।”

पीएम ने आगे पूछा, “अवनी, टोक्यो के बाद जब आप गोल्ड जीतकर लौटीं तो खुद को कैसे तैयार किया?”

अवनी बोलीं, “सर, मैंने पिछली बार पार्टिसिपेट किया था, तब मन में सवाल था कि मैं कर पाऊंगी या नहीं। लेकिन 2 मेडल जब जीते तो बैरियर टूट गया। मुझे लगा, अगर मैं एक बार कर सकती हूं तो मेहनत के साथ मैं और भी मेडल जीत सकती हूं। जब मैं व्हीलचेयर पर देश का प्रतिनिधित्व करती हूं, तब इतनी अच्छी फीलिंग आती है कि वही बार-बार करने का मन करता है।”

शूटर अवनी लेखरा ने पीएम मोदी से कहा, इस बार ज्यादा मेडल जीतने का लक्ष्य है।

पीएम बोले- उम्मीदों को बोझ मत बनने दीजिएगा
पीएम मोदी बोले, “अवनी, आपको खुद से और देश को आपसे बहुत उम्मीदें हैं, लेकिन मेरा बस इतना कहना है कि इन उम्मीदों को बोझ मत बनने दीजिएगा। उम्मीद को अपनी शक्ति बनाइएगा, आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

मोदी बोले- आपके साथ 140 करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद
पीएम ने आखिर में कहा, “आप सभी पेरिस में भारत का झंडा लेकर चलेंगे। यह आपके जीवन का बहुत अहम सफर होगा, देश के लिए भी यह सफर बहुत महत्त्वपूर्ण है। पेरिस में आपके खेल से देश का गौरव जुड़ा है। 140 करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद आपके साथ हैं, विजयी भव।”

पीएम मोदी एथलीट्स से बोले, देश का गौरव आप सभी से जुड़ा है।

28 अगस्त से शुरू होंगे पैरालिंपिक गेम्स
पेरिस में पैरालिंपिक गेम्स 28 अगस्त से शुरू होकर 8 सितंबर तक चलेंगे। भारत से इस बार 84 एथलीट्स हिस्सा लेंगे। टोक्यो में भारत ने 54 एथलीट्स भेजे थे, जिन्होंने 5 गोल्ड समेत 19 मेडल जीतकर भारत को 24वीं रैंक तक पहुंचाया था। पैरालिंपिक्स में यह भारत की बेस्ट परफॉर्मेंस थी।

Previous Post

यह उत्तर प्रदेश की एक जगह है जो आपको एडवेंचर और सुंदर दृश्यों को भूल जाएगा. कम बजट में एक यात्रा योजना बनाएं।

Next Post

सीडीएस जनरल चौहान ने रूस की नौसेना के वरिष्ठ कमांडर से बात चीत की

Related Posts

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
खेल

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

November 5, 2026
भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट
खेल

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

November 4, 2026
रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात
खेल

रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात

October 29, 2026
T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर
खेल

T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर

October 28, 2026
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया
खेल

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया

October 28, 2026
ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह
खेल

ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह

October 24, 2026
Next Post
सीडीएस जनरल चौहान ने रूस की नौसेना के वरिष्ठ कमांडर से बात चीत  की

सीडीएस जनरल चौहान ने रूस की नौसेना के वरिष्ठ कमांडर से बात चीत की

महिलाओं में यूटीआई के 5 बड़े कारण, बरसात में सुरक्षित रहने के 8 घरेलू उपाय

महिलाओं में यूटीआई के 5 बड़े कारण, बरसात में सुरक्षित रहने के 8 घरेलू उपाय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अक्टूबर, 2023

October 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 जून, 2023

June 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 फरवरी, 2024

February 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अप्रैल, 2023

April 14, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)