• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Friday, October 23, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

प्रसून जोशी ने मां की याद में लिखा था ये गीत, जो बना सुपरहिट ब्लॉकबस्टर

JANVEENA by JANVEENA
September 16, 2025
in प्रमुख समाचार
0
प्रसून जोशी ने मां की याद में लिखा था ये गीत, जो बना सुपरहिट ब्लॉकबस्टर

 

हिंदी सिनेमा में कुछ गाने सिर्फ सुनने के लिए नहीं होते, बल्कि महसूस करने के लिए होते हैं. ये गाने सीधे दिल में उतर जाते हैं. प्रसून जोशी एक ऐसे ही गीतकार हैं जिनकी कलम ने न जाने कितने ही दिल छू लेने वाले गीत लिखे हैं. जन्मदिन के मौके पर जानिए संगीतकार का ये अनसुना किस्सा.

अपनी कलम से प्रसून जोशी ने रचा है इतिहास 
16 सितंबर 1971 को जन्मे प्रसून जोशी भारतीय विज्ञापन जगत, कविता, गीत लेखन और पटकथा लेखन की दुनिया का एक बड़ा नाम हैं. वे एक प्रसिद्ध कवि, लेखक, गीतकार और विचारक होने के साथ-साथ विज्ञापन उद्योग में भी अपनी अलग पहचान बना चुके हैं.

‘तारे जमीन पर,’ ‘रंग दे बसंती,’ ‘गजनी’ और ‘भाग मिल्खा भाग’ जैसी फिल्मों के लिए लिखे उनके गाने आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं. अपनी गहरी संवेदनशीलता और प्रभावशाली लेखन शैली के लिए उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं. प्रसून को 2015 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. इन दिनों वो सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के चेयरमैन भी हैं.

गाने के जरिए लिखी लाखों लोगों की दिल की भावना 
प्रसून जोशी ने अपने एक इंटरव्यू में इस किस्से को साझा किया था. वह बताते हैं, जब अभिनेता आमिर खान ने उन्हें यह गाना लिखने को कहा, तो उन्होंने एक ऐसे बच्चे के दर्द को महसूस करने की कोशिश की, जो अपनी मां से दूर है. गाना लिखते-लिखते, वह अपने ही बचपन की यादों में खो गए.

उन्हें याद आया कि कैसे जब वह छोटे थे और किसी भी डर से घिर जाते थे, तो उनकी आंखें अनजाने में अपनी मां को ढूंढने लगती थीं. उन्हें पता था कि चाहे कोई भी डर हो, उनकी मां ही उन्हें उस डर से निकाल सकती हैं. उन्होंने इसी भावना को गाने के शब्दों में पिरोया- ‘मैं कभी बतलाता नहीं पर अंधेरे से डरता हूं मैं मां… यूं तो मैं दिखलाता नहीं, पर तेरी परवाह करता हूं मैं मां… तुझे सब है पता, है ना मां?’

जब प्रसून जोशी ये बोल लिख रहे थे, तो वह अपने भीतर की भावनाओं को रोक नहीं पाए. यह गाना सिर्फ एक काम नहीं था, बल्कि अपनी मां के प्रति उन भावनाओं को व्यक्त करने का एक जरिया था, जिन्हें वह कभी शब्दों में नहीं कह पाए थे. जब लोगों ने ये गाना सुना तो उन्हें भी वैसा ही महसूस किया जैसा प्रसून जोशी ने गाना लिखते वक्त किया था. अपने कलम के जरिये उन्होंने सैंकड़ो लोगों की भावना शब्दों में पिरो दी.

गाने के जरिए अपनी मां को दिया ट्रिब्यूट 
गाना रिलीज होने के बाद काफी हिट हुआ, लोग आज भी रील्स में इस गाने को अपनी मां को शेयर करते दिखते हैं. यह गाना हर उस इंसान से जुड़ा जो अपनी मां से दूर है या जो अपनी मां को अपनी ढाल मानता है. वैसे तो प्रसून जोशी के लिखे गीत हर दिल अजीज होते हैं, लेकिन फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का उनका लिखा गाना ‘मां’ एक ऐसा गीत है, जिसने न केवल करोड़ों लोगों को रुलाया, बल्कि इसे लिखते समय खुद प्रसून जोशी की आंखें भी नम हो गई थीं. प्रसून जोशी के लिए, यह गाना सिर्फ एक गीत नहीं था, बल्कि अपनी मां को एक ट्रिब्यूट था.

READ ALSO

सलमान खान ने पैपराजी को दी नसीहत, बोले- ‘इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो’

‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई, 7वें दिन कुल कलेक्शन 317 करोड़ के पार

Previous Post

हॉन्ग कॉन्ग ने किया बड़ा धमाका, श्रीलंका को हार के करीब पहुंचाया, रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से मिली जीत

Next Post

Best Places Near Mussoorie: मसूरी के पास हिमालय की गोद में बसा यह ‘खूबसूरत रत्न’, बड़कोट की वादियां देखकर हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

Related Posts

सलमान खान ने पैपराजी को दी नसीहत, बोले- ‘इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो’
प्रमुख समाचार

सलमान खान ने पैपराजी को दी नसीहत, बोले- ‘इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो’

October 23, 2026
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई, 7वें दिन कुल कलेक्शन 317 करोड़ के पार
प्रमुख समाचार

‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई, 7वें दिन कुल कलेक्शन 317 करोड़ के पार

October 22, 2026
कपिल शर्मा ने ऋषभ रिखीराम को बताया ‘लड़कों की तमन्ना भाटिया’, शो में मचेगी खूब धूम
प्रमुख समाचार

कपिल शर्मा ने ऋषभ रिखीराम को बताया ‘लड़कों की तमन्ना भाटिया’, शो में मचेगी खूब धूम

October 22, 2026
दशहरा पर ‘जेलर 2’ की शानदार कमाई, 6 दिनों में 300 करोड़ के करीब पहुंची रजनीकांत की फिल्म
प्रमुख समाचार

दशहरा पर ‘जेलर 2’ की शानदार कमाई, 6 दिनों में 300 करोड़ के करीब पहुंची रजनीकांत की फिल्म

October 21, 2026
सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज का बयान, बोले- ‘हमारा हौसला टूटेगा नहीं’
प्रमुख समाचार

सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज का बयान, बोले- ‘हमारा हौसला टूटेगा नहीं’

October 20, 2026
‘बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाएंगे?’ दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल
प्रमुख समाचार

‘बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाएंगे?’ दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल

October 20, 2026
Next Post
Best Places Near Mussoorie: मसूरी के पास हिमालय की गोद में बसा यह ‘खूबसूरत रत्न’, बड़कोट की वादियां देखकर हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

Best Places Near Mussoorie: मसूरी के पास हिमालय की गोद में बसा यह 'खूबसूरत रत्न', बड़कोट की वादियां देखकर हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

‘Gen-Z आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों को शहीद का दर्जा, 17 सितंबर को राष्ट्रीय शोक’, नेपाल की अंतरिम सरकार का ऐलान

'Gen-Z आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों को शहीद का दर्जा, 17 सितंबर को राष्ट्रीय शोक', नेपाल की अंतरिम सरकार का ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जुलाई, 2023

July 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 नवम्बर, 2023

November 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 मई, 2023

May 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 जनवरी, 2024

January 28, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)