• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

‘वॉरियर’ अवतार में दिखे ऋषभ पंत, फिर डकेट और क्रॉली ने बरसाए रन, दोनों शतक से चूक गए

JANVEENA by JANVEENA
July 25, 2025
in खेल
0
‘वॉरियर’ अवतार में दिखे ऋषभ पंत, फिर डकेट और क्रॉली ने बरसाए रन, दोनों शतक से चूक गए

 

मैनचेस्टर टेस्ट में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 225 रन बना लिए हैं. पहली पारी में इंग्लैंड अब भी भारतीय टीम से 133 रन पीछे है. दूसरे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड के 2 विकेट गिरे हैं, अभी जो रूट और ऑली पोप टिके हुए हैं. पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी ऋषभ पंत चर्चा का केंद्र बने, जो अंगूठे में फ्रैक्चर के बावजूद बैटिंग करने आए. अंशुल कंबोज ने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला विकेट भी लिया है.

दूसरे दिन भारत ने 264/4 से अपने स्कोर को आगे बढ़ाया. अभी टीम इंडिया ने स्कोरबोर्ड में 2 ही रन जोड़े थे, तभी रवींद्र जडेजा 20 रन बनाकर आउट हो गए. वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर ने काफी देर तक इंग्लैंड के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया था, उनके बीच 48 रनों की पार्टनरशिप हुई. ठाकुर सेट हो चुके थे, लेकिन जब बेन स्टोक्स ने बाहर गेंद फेंकी तो ठाकुर ने उसपर बल्ल अड़ा दिया. नतीजन ठाकुर 41 के स्कोर पर आउट हो गए.

READ ALSO

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

वाशिंगटन सुंदर जैसे किसी मजबूत दीवार की तरह क्रीज पर टिके रहे, लेकिन 90 गेंदों में सिर्फ 27 रन बना पाए. दूसरी ओर अंशुल कंबोज अपनी पहली इंटरनेशनल पारी में खाता भी नहीं खोल पाए. भारतीय टीम ने अपने आखिरी 4 विकेट महज 21 रन के भीतर गंवा दिए. इस तरह भारत की पहली पारी 358 के स्कोर पर समाप्त हुई.

डकेट-क्रॉली ने बरसाए रन, शतक से चूके

इसके जवाब में इंग्लैंड ने ‘बैजबॉल’ स्टाइल में बैटिंग की. बेन डकेट और जैक क्रॉली ने ताबड़तोड़ अंदाज में शॉट्स लगाए. दोनों ने जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अंशुल कंबोज, तीनों के खिलाफ खुलकर शॉट्स लगाए. डकेट और क्रॉली ने पहले विकेट के लिए 166 रन जोड़े, आखिरकार जब रवींद्र जडेजा की गेंद पर केएल राहुल ने क्रॉली का कैच लपका तब टीम इंडिया को राहत की सांस मिली होगी. क्रॉली ने 84 रन बनाए. दूसरी ओर बेन डकेट शतक से सिर्फ 6 रन दूर रह गए. उन्हें डेब्यूटेंट अंशुल कंबोज ने 94 के स्कोर पर आउट किया.

चौथे दिन तीसरे सेशन में भारतीय टीम ने काफी हद तक वापसी की. 166 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप के बाद इंग्लैंड ने 31 रनों के भीतर 2 बड़े विकेट गंवाए. इंग्लैंड अभी पहली पारी में 133 रनों से पीछे है. जो रूट ने 11 और ऑली पोप 20 रन बनाकर खेल रहे हैं.

Previous Post

‘एलन मस्क की कंपनियों को बंद नहीं करूंगा, लेकिन…’, टेस्ला CEO को लेकर नरम पड़े डोनाल्ड ट्रंप के तेवर

Next Post

थाईलैंड-कंबोडिया विवाद: एक हिंदू मंदिर बना तनाव की वजह, दो बौद्ध देशों के बीच क्यों भड़का संघर्ष – जानिए पूरी कहानी

Related Posts

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
खेल

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

November 5, 2026
भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट
खेल

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

November 4, 2026
रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात
खेल

रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात

October 29, 2026
T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर
खेल

T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर

October 28, 2026
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया
खेल

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया

October 28, 2026
ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह
खेल

ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह

October 24, 2026
Next Post
थाईलैंड-कंबोडिया विवाद: एक हिंदू मंदिर बना तनाव की वजह, दो बौद्ध देशों के बीच क्यों भड़का संघर्ष – जानिए पूरी कहानी

थाईलैंड-कंबोडिया विवाद: एक हिंदू मंदिर बना तनाव की वजह, दो बौद्ध देशों के बीच क्यों भड़का संघर्ष – जानिए पूरी कहानी

क्या ‘सैयारा’ 400 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी या बनेगी नई ब्लॉकबस्टर? जानिए एक्सपर्ट्स की राय

क्या 'सैयारा' 400 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी या बनेगी नई ब्लॉकबस्टर? जानिए एक्सपर्ट्स की राय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 सितम्बर 2023

September 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अक्टूबर, 2023

October 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 जुलाई, 2023

July 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अप्रैल, 2023

April 14, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)