• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

पहले ओवर में, स्टार्क ने हेड को बोल्ड किया: त्रिपाठी कंफ्यूजन में में रन आउट, सीढ़ियों पर बैठकर रोया, श्रेयस को दो जीवनदान मिले; मैचिंग मोमेंट्स

JANVEENA by JANVEENA
May 22, 2024
in खेल
0
पहले ओवर में, स्टार्क ने हेड को बोल्ड किया:  त्रिपाठी कंफ्यूजन में में रन आउट, सीढ़ियों पर बैठकर रोया, श्रेयस को दो जीवनदान मिले; मैचिंग मोमेंट्स

READ ALSO

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

 

IPL 2024 में मंगलवार को पहला क्वालिफायर खेला गया, जहां KKR ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हैदराबाद ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 19.3 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में कोलकाता ने 13.4 ओवर में 2 विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया।

 

KKR के बॉलर मिचेल स्टार्क ने मैच की दूसरी ही बॉल पर ट्रैविस हेड को आउट कर मोमेंटम सेट कर दिया। वहीं, SRH की ओर से इकलौता अर्धशतक लगाने वाले राहुल त्रिपाठी रनआउट हो गए। वे सीढ़ियों पर बैठकर रोने लगे। KKR के कप्तान श्रेयस अय्यर को 2 जीवनदान मिले। मैच मोमेंट्स….
​​​​1. स्टार्क ने हेड को बोल्ड किया
हैदराबाद ने पहले बैटिंग की। टीम के ओपनिंग बैटर ट्रैविस हेड खाता खोलने में नाकाम रहे, वे बोल्ड हो गए। KKR के लिए मिचेल स्टार्क ने बॉलिंग की शुरुआत की। पहले ओवर की दूसरी बॉल पर ही स्टार्क ने हेड को बोल्ड कर किया।

स्टार्क ने पहली बॉल पर आउटस्विंगकर फेंकने के बाद दूसरी गेंद पर इनस्विंगर फेंक कर हेड को झासे में फंसा लिया। हेड गेंद नहीं समझ सके और बॉल सीधे ऑफ स्टंप पर जा लगी।

ट्रेविस हेड लगातार दूसरी बार जीरो पर आउट हुए।

2. KKR ने नहीं लिया रिव्यू, त्रिपाठी को मिला जीवनदान
SRH की इनिंग्स के तीसरे ओवर में राहुल त्रिपाठी को जीवनदान मिला। स्टार्क ने त्रिपाठी को यॉर्कर फेंकी, जो कि पहले पैड पर लगकर बल्ले से लगी। स्टार्क ने LBW की अपील की, लेकिन इसे अंपायर ने नॉटआउट दे दिया। KKR ने अंपायर के फैसले पर रिव्यू नहीं लिया। हालांकि, बाद में देखा गया कि बॉल पहले त्रिपाठी के पैड पर लगी थी और वे LBW थे।

3. रसेल ने लिया शानदार कैच
KKR के प्लेयर आंद्रे रसेल ने अभिषेक शर्मा का शानदार कैच लिया। दूसरे ओवर के पांचवी बॉल पर वैभव अरोड़ा ने फुलर लेंथ बॉल फेंकी। इसे अभिषेक ने कवर्स पर खेला। 30 गज के घेरे के अंदर फील्डिंग कर रहे रसेल ने छलांग लगाकर तुरंत कैच लपक लिया। अभिषेक 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

आंद्रे रसेल ने इस सीजन कुल 3 कैच लिए हैं।

4. कंफ्यूजन में रनआउट हुए त्रिपाठी
SRH के बैटर राहुल त्रिपाठी कंफ्यूजन के कारण रनआउट हो गए। 14वें ओवर में सुनील नरेन गेंदबाजी करने आए। नरेन ने अब्दुल समद के बैक ऑफ लेंथ बॉल फेंकी, जिसे समद ने सिंगल की तलाश में बैकवर्ड पॉइंट पर खेला।

समद शॉट खेलने के तुरंत बाद दौड़े, लेकिन इतने में आंद्रे रसेल ने बॉल लपक ली। नॉन स्ट्राइकर एंड से दौड़ने वाले त्रिपाठी रसेल को देख चुके थे। वे पिच के बीच कंफ्यूज रह गए, जबकि समद दौड़ पड़े। रसेल ने तुरंत 0.96 सेकंड में बॉल को रिलीज करते हुए विकेटकीपर की तरफ फेंक दिया और रहमनुल्लाह गुरबाज ने त्रिपाठी को रनआउट कर दिया।

राहुल त्रिपाठी ने सीजन का पहला अर्धशतक जमाया।

5.सीढ़ियों पर बैठकर रो पड़े त्रिपाठी
राहुल त्रिपाठी रनआउट होने के बाद निराश दिखे। उन्होंने 55 रन की पारी खेली। क्रीज पर अच्छी तरह से सेट होने के बाद, वह अपने साथी अब्दुल समद के साथ गलतफहमी का शिकार हो गए। आउट होने के बाद त्रिपाठी पवेलियन की सीढ़ियों पर बैठकर रोने लगे।

राहुल त्रिपाठी सीढ़ियों पर बैठकर रोने लगे।

6. नरेन ने सनवीर को पहली बॉल पर बोल्ड किया
सुनील नरेन ने SRH के इम्पैक्ट प्लेयर सनवीर सिंह को उनकी पहली ही बॉल पर बोल्ड कर दिया। 14वें ओवर में अब्दुल समद के विकेट के बाद सनवीर सिंह इम्पैक्ट बनकर बल्लेबाजी करने आए। 14वें ओवर की तीसरी बॉल पर नरेन ने लेंथ बॉल फेंकी। इसे सनवीर नहीं समझ सके, बॉल अंदर की ओर आई और उनके बल्ले और पैड के बीच से होते हुए सीधे स्टंप पर जा लगी।

सनवीर सिंह गोल्डन डक हो गए।

7. श्रेयस अय्यर को मिले 2 जीवनदान
KKR के कप्तान श्रेयस अय्यर को दो जीवनदान मिले। पहला जीवनदान पारी के10वें ओवर में आया। 10वें ओवर में विजयकांत वियषकांत की पहली बॉल पर अय्यर ने स्कूप खेला। शॉट कनेक्ट नहीं हुआ और बॉल विकेटकीपर हेनरिक क्लासन से लगकर हवा में पीछे की ओर चली गई। बॉल का पीछा करते हुए क्लासन ने डाइव लगाई और कैच पूरा कर किया, हालांकि, इस दौरान राहुल त्रिपाठी बीच में आ गए और क्लासन के ग्लव्स और त्रिपाठी का पैर आपस में टकरा गए। इस कारण विकेटकीपर के हाथों से गेंद छिटक गई।

हेनरिक क्लासन और राहुल त्रिपाठी के बीच कैच को लेकर गलतफहमी हो गई।

अय्यर को दूसरा जीवनदान ट्रैविस हेड ने दिया। हेड ने श्रेयस का आसान का कैच ड्रॉप कर दिया। 11वें ओवर की पहली गेंद पर टी नटराजन ने लेंथ बॉल फेंकी। श्रेयस ने अस स्क्वायर की दिशा में खेला। हालांकि वहां फील्डिंग कर रहे ट्रैविस हेड के हाथों में बॉल आई और उन्होंने आसान का मौका गंवा दिया।

ट्रैविस हेड ने श्रेयस अय्यर को दूसरा जीवनदान दिया।

8. श्रेयस ने लगातार तीन सिक्स लगाकर जीता मैच
KKR के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगातार तीन सिक्स लगाकर मैच फिनिश कर दिया। 14वें ओवर में टी नटराजन गेंदबाजी करने आए। ओवर की पहली और दूसरी बॉल पर अय्यर ने डीप मिडविकेट पर और तीसरी बॉल पर लॉन्ग ऑन पर सिक्स लगाकर KKR को मैच जिता दिया।

श्रेयस अय्यर ने पारी में कुल 4 सिक्स लगाए।

Previous Post

UP : बुंदेलखंड में भारी गर्मी से बीमारियां फैलीं, सात लोगो की हुई मौत, और उल्टी-दस्त और बुखार के मरीज बढे

Next Post

बॉर्डर 2 की तैयारियां शुरू हो रही : फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में शुरू होगी, जिसमें सनी देओल और आयुष्मान खुराना शामिल हैं।

Related Posts

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
खेल

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

November 5, 2026
भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट
खेल

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

November 4, 2026
रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात
खेल

रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात

October 29, 2026
T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर
खेल

T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर

October 28, 2026
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया
खेल

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया

October 28, 2026
ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह
खेल

ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह

October 24, 2026
Next Post
बॉर्डर 2 की तैयारियां शुरू हो रही :  फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में शुरू होगी, जिसमें सनी देओल और आयुष्मान खुराना शामिल हैं।

बॉर्डर 2 की तैयारियां शुरू हो रही : फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में शुरू होगी, जिसमें सनी देओल और आयुष्मान खुराना शामिल हैं।

दो दुल्हनें जेवरात लेकर भाग गईं: मंदिर में मुंह दिखाई , शादी, विदा हुई भाई के साथ , युवा भाई के फोन बंद करना

दो दुल्हनें जेवरात लेकर भाग गईं: मंदिर में मुंह दिखाई , शादी, विदा हुई भाई के साथ , युवा भाई के फोन बंद करना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 फरवरी, 2024

February 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अप्रैल, 2023

April 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 जुलाई, 2023

July 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 फरवरी, 2024

February 14, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)