• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, May 3, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

“सट्टेबाजी के गढ़” में टी-20 वर्ल्डकप: अमेरिकी सालाना 10 लाख करोड़ की स्पोर्ट्स बेटिंग करते हैं, जिसमें क्रिकेट भी शामिल हो गया

JANVEENA by JANVEENA
May 30, 2024
in खेल
0
“सट्टेबाजी के गढ़” में टी-20 वर्ल्डकप:  अमेरिकी सालाना 10 लाख करोड़ की स्पोर्ट्स बेटिंग करते हैं, जिसमें क्रिकेट भी शामिल हो गया

READ ALSO

राजस्थान रॉयल्स का धमाका: 12 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद 225 का विशाल स्कोर, रियान पराग और फरेरा का तूफान

SRH का ऐतिहासिक रन चेज, 243 रन बनाने के बावजूद हारी मुंबई इंडियंस

 

करीब 6 हजार साल पहले जब भारत में सिंधु घाटी सभ्यता का विकास हो रहा था। लोग पक्के घर और सीवेज सिस्टम बना रहे थे, लगभग उसी दौरान इजिप्ट के लोगों ने खेलों पर सट्टा खेलना शुरू कर दिया था। 2800 साल पहले जब एनसिएंट ओलिंपिक की शुरुआत हुई तो उस दौरान भी खेलों पर सट्टा लगाना काफी आम था। क्रिकेट की बात करें तो आज से 360 साल पहले 1664 में इंग्लैंड की संसद ने सट्टा खेलने पर कानून बना दिया था।

 

हालांकि, तब से अब तक दुनिया के कई देशों में सैकड़ों कानून बन जाने के बावजूद खेलों पर सट्टेबाजी बदस्तूर जारी है।

अब क्रिकेट का खेल दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति अमेरिका में भी पैर जमाने की कोशिश कर रहा है। अमेरिका 2 जून से शुरू हो रहे 9वें टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। ऐसे में यह जानना रोचक होगा कि वहां सट्टेबाजी की क्या स्थिति है? क्या अमेरिका में इसे कानूनी मान्यता मिली हुई है? अमेरिका का सट्टेबाजी इकोसिस्टम भारत से कितना अलग है? सभी सवालों का जवाब आगे जानते हैं।

2018 में अमेरिका में लीगल हुई स्पोर्ट्स बेटिंग
कई देशों की तरह अमेरिका में भी स्पोर्ट्स बेटिंग कई वर्षों तक रेगुलेटेड नहीं थी। 1992 में फेडरल कानून के तहत अमेरिका के सभी राज्यों में स्पोर्ट्स बेटिंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया। हालांकि 2018 में वहां के सुप्रीम कोर्ट ने यह रोक हटा दी। तर्क यह था कि बैन के बावजूद जब पैसों का यह खेल चल ही रहा है तो इसे क्यों न मान्यता दे दी जाए। इस समय अमेरिका के 50 में से 38 राज्यों में स्पोर्ट्स बेटिंग को कानूनी मान्यता मिली हुई है।

अमेरिकी लोगों ने 2023 में 10 लाख करोड़ की स्पोर्ट्स बेटिंग की
2018 में सुप्रीम कोर्ट से मान्यता मिलने के बाद अमेरिका में स्पोर्ट्स बेटिंग जंगल में आग की तरह फैली। अमेरिकी गेमिंग एसोसिएशन के मुताबिक 2023 में अमेरिका में लोगों ने 119.84 बिलियन डॉलर यानी करीब 10 लाख करोड़ रुपए की स्पोर्ट्स बेटिंग की। यह रकम 2022 की तुलना में 27.5% ज्यादा है।

लोगों की बेटिंग में बढ़ती रुचि से अमेरिकी बेटिंग कंपनियों का रेवेन्यू भी साल दर साल बढ़ता जा रहा है। 2023 में अमेरिकी स्ट्टेबाजी कंपनियों ने 10.92 बिलियन डॉलर यानी करीब 90 हजार करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया।

अमेरिकन फुटबॉल बेटिंग के लिए सबसे पसंदीदा खेल
स्पोर्ट्स बेटिंग के लिए अमेरिकी लोगों का सबसे पसंदीदा खेल अमेरिकन फुटबॉल है। वहां जितने लोग स्पोर्ट्स बेटिंग करते हैं, उनमें से 61% लोगों ने इस खेल की फ्रेंचाइजी लीग NFL में बेटिंग जरूर की है। इसके बाद बास्केटबॉ़ल और बेसबॉल का नंबर आता है। किस खेल में अमेरिका के सट्टेबाजों की कितनी रुचि है, यह आप नीचे ग्राफिक्स में देख सकते हैं।

किस तरह काम करती है स्पोर्ट्स बेटिंग
क्रिकेट मैच के एक एग्जाम्पल से समझते हैं। मान लीजिए भारत और पाकिस्तान का मैच चल रहा है। बेटिंग रेट भारत के जीतने पर +7000 रुपए है और पाकिस्तान के जीतने पर +3000 रुपए है। यानी भारत के जीतने पर अगर आपने 1000 रुपए लगाए और टीम जीत गई तो आपको 7000 रुपए मिलेंगे। इसी तरह पाकिस्तान के जीतने पर आपने 1000 रुपए लगाए और टीम जीत गई तो आपको 3000 रुपए मिलेंगे।

कुल मिलाकर अपने पैसे को एक स्पोर्ट्स टीम की जीत या हार पर लगाकर रिस्क लेना। क्योंकि अगर आपने भारत पर 1000 हजार रुपए लगाए और पाकिस्तान जीत गई तो आपको कोई रकम नहीं मिलेगी। ऐसा ही पाकिस्तान के हारने पर भी होगा।

बेट सिर्फ मैच से पहले टीमों के नतीजों पर ही नहीं लगाई जाती, मैच के दौरान खिलाड़ियों की ओवरऑल परफॉर्मेंस या किसी ओवर की परफॉर्मेंस पर भी लगाई जाती है। यानी एक प्लेयर मैच में कितने रन बनाएगा या विकेट लेगा, इस पर भी बेटिंग होती है।

भारत में लीगल नहीं है बेटिंग
भारत में ऑफलाइन बेटिंग पूरी तरह से बैन है, लेकिन ऑनलाइन बेटिंग को अब तक रेगुलाइज नहीं किया गया है। इस कारण कई विदेशी कम्पनियां कानून की कमी का फायदा उठाकर इंटरनेट पर भारतीयों के लिए भी स्पोर्ट्स बेटिंग के ऑप्शन प्रोवाइड करती हैं।

भारत से कितनी अलग है अमेरिका में स्पोर्ट्स बेटिंग
इंटरनेट पर भारत और अमेरिका की स्पोर्ट्स बेटिंग एक जैसी ही होती है। हालांकि भारत में किसी भी कम्पनी को बेटिंग शुरू करने की परमिशन नहीं है। अमेरिका में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की बेटिंग ज्यादातर राज्यों में लीगल है।

क्या फैंटेसी गेम भी बेटिंग के दायरे में आते हैं?
नहीं, फैंटेसी गेम बेटिंग के दायरे में नहीं आते। इस मामले पर 2020 में राजस्थान हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया कि फैंटेसी ऐप यूजर की स्किल और जजमेंट का खेल है। इसमें खिलाड़ियों के आंकड़े और ग्राउंड की कंडीशन के आधार पर पैसा लगाया जाता है। इसीलिए इसे बेटिंग में नहीं गिना जा सकता।

हाईकोर्ट के फैसले के बाद भारत में फैंटेसी गेमिंग का बिजनेस तेजी से बढ़ा। इस कारण ड्रीम-11 की तरह माय-11 सर्कल, मायटीम-11, MPL, बल्लेबाजी और हालाप्ले जैसी कई ऐप्स ने स्पोर्ट्स फैंटेसी के मार्केट में कदम रख दिया। सभी ऐप्स तेजी से ग्रो भी कर रहे हैं।

क्या बेटिंग और फिक्सिंग एक ही बात है?
नहीं, बेटिंग और फिक्सिंग दोनों अलग-अलग चीजें हैं। स्पोर्ट्स बेटिंग में किसी मैच के रिजल्ट या खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर मैच के दौरान या पहले पैसा लगाया जाता है। इसमें यूजर को नतीजे का पता नहीं रहता। इसी चीज से बचने के लिए कुछ बड़े सट्टेबाज खिलाड़ियों को इन्फ्लुएंस करते हैं और उन्हें मैच में अपने हिसाब से परफॉर्म करने के लिए पैसे देते हैं।

खिलाड़ी अगर सट्टेबाज का साथ देने के लिए पैसे लेकर अपनी परफॉर्मेंस में बदलाव करता है तो उसे फिक्सिंग के दायरे में गिनते हैं। फिक्सिंग पूरी दुनिया में गैरकानूनी है।

IPL में फिक्सिंग करने के लिए 2013 में राजस्थान रॉयल्स के अजित चंदिला और अंकित चव्हाण को BCCI ने बैन भी किया था। इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर और सलमान बट्ट बैन झेल चुके हैं। बैन खत्म होने के बाद आमिर अब टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से खेलते हुए भी नजर आएंगे।

********************

ग्राफिक्स- कुणाल शर्मा, विपुल शर्मा, अंकलेश विश्वकर्मा
स्केच- संदीप पाल
फोटोग्राफी- दिलीप चौकसे

———————————

कल वर्ल्ड कप इंडेप्थ रिपोर्ट-6 में पढ़िए

ICC टूर्नामेंट से अपनी लीग चमकाएगा अमेरिका: शाहरुख खान और सत्या नडेला ने खरीदी हैं टीमें

टी-20 फ्रेंचाइजी लीग का चलन तो इतनी तेजी से बढ़ गया है कि अब दुनियाभर के क्रिकेट बोर्ड इंटरनेशनल क्रिकेट से पहले अपने देश में फ्रेंचाइजी लीग कराने पर फोकस कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ पिछले साल अमेरिका ने भी किया, बोर्ड ने 2023 में अपने फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट मेजर लीग क्रिकेट यानी MLC को शुरू को दिया। अब वर्ल्ड कप होस्टिंग के जरिए अमेरिका MLC को भी लोकप्रिय करने की कोशिश कर रहा है। पूरी खबर पढ़िए कल…

टी-20 वर्ल्ड कप की यह खबरें भी पढ़ें

IPL के ठीक बाद टी-20 वर्ल्डकप से भारत को खतरा: अब तक 3 टूर्नामेंट खेले, तीनों बार ग्रुप स्टेज से बाहर

यह चौथा मौका है जब भारतीय टीम IPL सीजन खत्म होने के दो सप्ताह के अंदर टी-20 वर्ल्ड कप में खेलने उतरेगी। इससे पहले के तीन मौके भारत के लिए सुखद नहीं रहे। भारतीय टीम 2009, 2010 और 2021 में IPL के 6 से 12 दिन बाद ही टी-20 वर्ल्ड खेलने उतरी। इन तीनों मौकों पर टीम इंडिया ग्रुप स्टेज भी पार नहीं कर सकी।

Previous Post

Chhattisgarh प्रदेश: मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, एक महिला नक्सली जो आठ लाख रुपये की इनामी भी थी

Next Post

इन चीजों का सेवन गर्मी में डायबिटीज को नियंत्रित करेगा

Related Posts

राजस्थान रॉयल्स का धमाका: 12 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद 225 का विशाल स्कोर, रियान पराग और फरेरा का तूफान
खेल

राजस्थान रॉयल्स का धमाका: 12 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद 225 का विशाल स्कोर, रियान पराग और फरेरा का तूफान

May 2, 2026
SRH का ऐतिहासिक रन चेज, 243 रन बनाने के बावजूद हारी मुंबई इंडियंस
खेल

SRH का ऐतिहासिक रन चेज, 243 रन बनाने के बावजूद हारी मुंबई इंडियंस

April 30, 2026
मुंबई इंडियंस का धमाका, IPL 2026 में बनाया सबसे बड़ा स्कोर; रिकल्टन का ऐतिहासिक शतक
खेल

मुंबई इंडियंस का धमाका, IPL 2026 में बनाया सबसे बड़ा स्कोर; रिकल्टन का ऐतिहासिक शतक

April 30, 2026
रायन रिकल्टन का तूफानी शतक, MI के लिए सबसे तेज सेंचुरी बनाकर रचा इतिहास
खेल

रायन रिकल्टन का तूफानी शतक, MI के लिए सबसे तेज सेंचुरी बनाकर रचा इतिहास

April 30, 2026
ऑरेंज कैप रेस में उलटफेर, वैभव सूर्यवंशी फिर नंबर-1, कोहली पीछे
खेल

ऑरेंज कैप रेस में उलटफेर, वैभव सूर्यवंशी फिर नंबर-1, कोहली पीछे

April 29, 2026
विराट-गेल ओपनिंग, धोनी कप्तान: जोस बटलर ने चुनी ऑल-टाइम बेस्ट IPL प्लेइंग XI
खेल

विराट-गेल ओपनिंग, धोनी कप्तान: जोस बटलर ने चुनी ऑल-टाइम बेस्ट IPL प्लेइंग XI

April 28, 2026
Next Post
इन चीजों का सेवन गर्मी में डायबिटीज को नियंत्रित करेगा

इन चीजों का सेवन गर्मी में डायबिटीज को नियंत्रित करेगा

मनोज बाजपेयी ने बताया सब्जी खरीदने का एक्सपीरियंस:  बोले- मोल-भाव करने पर सब्जी वाले मुझे डांट देते हैं, कहते हैं आपको यह शोभा नहीं देता

मनोज बाजपेयी ने सब्जी खरीदने का अनुभव बताया: “मोल-भाव करने पर सब्जी वाले मुझे डांटते हैं, कहते हैं कि यह आपको शोभा नहीं देता।”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

November 5, 2024

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 जुलाई, 2023

July 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक),14 मई, 2024

May 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जुलाई, 2023

July 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अप्रैल, 2023

April 7, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)