• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

बिना शादी के बने स्टार किड के पापा, अकेले कर रहे बेटे की परवरिश; जानें आखिर क्यों नहीं की शादी?

JANVEENA by JANVEENA
November 20, 2024
in मनोरंजन
0
बिना शादी के बने स्टार किड के पापा, अकेले कर रहे बेटे की परवरिश; जानें आखिर क्यों नहीं की शादी?
 

जब भी बॉलीवुड के ऐसे किसी स्टार कि बात होती है, जो अकेले अपने दम पर अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं तो उनमें सुष्मिता सेन से लेकर करण जौहर, एकता कपूर का नाम जरूर लिया जाता है। इनमें से जहां किसी ने बच्चों को गोद लिया है तो कोई सरोगेसी के जरिए मां या पिता बने। इस लिस्ट में तुषार कपूर का नाम भी शामिल है। तुषार कपूर ने 2016 में सरोगेसी के जरिए बेटे लक्ष्य का इस दुनिया में स्वागत किया था और आज अकेले ही अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं। आज तुषार कपूर का जन्मदिन है। अभिनेता आज अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं, इस मौके पर चलिए आपको उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें बताते हैं।

तुषार कपूर से जुड़ी रोचक बातें

तुषार कपूर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से पढ़ाई की है और अभिषेक बच्चन के क्लासमेट रहे हैं। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद तुषार ने स्टीफन एम रॉज कॉलेज से बीबीए किया और एक्टर बनने से पहले डेविड धवन के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया। यही नहीं, तुषार का खुद का प्रेडक्शन हाउस भी है, जिसका नाम तुषार एंटरटेनमेंट है।

ओटीटी की दुनिया में भी रखा कदम

तुषार कपूर लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर थे, लेकिन अब ओटीटी का रुख कर चुके हैं। हाल ही में उनकी वेब सीरीज ‘दस जून की रात’ रिलीज हुई थी, जिसे लेकर वह चर्चा में रहे। अपने दौर के सफल एक्टर रहे जीतेंद्र कपूर का बेटा और टीवी की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर का भाई होने के बावजूद उनके हिस्से ज्यादा कामयाबी नहीं आई। लेकिन, तुषार कपूर की एक खासियत ये है कि उन्होंने स्टारकिड होने के बाद भी कभी छोटे रोल करने से अपने हाथ पीछे नहीं किए। उन्होंने अपने करियर में कुछ ऐसे रोल भी किए, जिसे करने के बारे में शायद ही कोई एक्टर सोचता।

2001 में किया था बॉलीवुड डेब्यू

तुषार कपूर ने ‘मुझे कुछ कहना है’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, जो 2001 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म तेलुगु मूवी थोली प्रेमा का रीमेक थी। अपनी पहली फिल्म के लिए तुषार को बेस्ट मेल एक्टर डेब्यू का अवॉर्ड भी मिला। लेकिन, इंडस्ट्री में पहचान बनाना अभी भी बाकी था। उन्होंने इसके बाद क्या दिल ने कहा, ये दिल और जीना सिर्फ मेरे लिए जैसी फिल्मों में भी काम किया, लेकिन वो सफलता हासिल नहीं कर सके, जिसकी उनको उम्मीद थी।

बने सिंगल फादर

तुषार कपूर एक बेटे के सिंगल फादर हैं। उन्होंने 1 जून 2016 को सरोगेसी के जरिए अपने बेटे का इस दुनिया में स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने लक्ष्य रखा। तुषार कपूर ने कुछ साल पहले करीना कपूर के शो What Women Want पर शिरकत की थी, जहां उन्होंने अपने सिंगल पिता बनने के फैसले के बारे में बात की थी। साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि उन्होंने कोई बच्चा गोद क्यों नहीं लिया। तुषार ने इस पर बात करते हुए कहा था- ‘मुझे अपना बच्चा चाहिए था। हो सकता है भविष्य में मैं कोई बच्चा गोद लूं। जो लोग शादी कर लेते हैं, उन्हें भी अपना बच्चा चाहिए होता है, फिर मैं क्यों अपना बच्चा नहीं कर सकता? पता नहीं क्यों, अगर आप सिंगल होते हैं और अपना बच्चा चाहते हैं तो आपसे कहा जाता है कि बच्चा अडॉप्ट कर लो। पूरी दुनिया खुद के बच्चे पैदा कर रही है तो हम क्यों नहीं।’

क्यों नहीं की शादी?

तुषार कपूर से कई बार उनकी शादी को लेकर भी सवाल किया जा चुका है। जिस पर उनका कहना था कि उनकी भविष्य में भी शादी करने की कोई प्लानिंग नहीं है, क्योंकि वह किसी के साथ खुद को शेयर नहीं करना चाहते। उन्होंने साथ ही ये भी कहा था कि अगर उनका शादी को लेकर कोई प्लान होता तो वह कभी भी सिंगल पेरेंट नहीं बनते। बेटे लक्ष्य के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में भी उन्होंने चर्चा की थी और कहा था कि वह अपने बेटे के साथ हर दिन कुछ नया करते हैं।

 

READ ALSO

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव

शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?

Previous Post

लखनऊ में पुरुष दिवस पर पुरुषों के योगदान का सम्मान: शिक्षा रत्न सम्मान से नवाजे गए टी.एन. मिश्रा; आयोजन में कई हस्तियों को किया गया सम्मानित – लखनऊ न्यूज़।

Next Post

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के कारण अस्थमा के मरीजों को हो रही हैं गंभीर समस्याएं, अपनी सेहत का रखें ख्याल।

Related Posts

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव
प्रमुख समाचार

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव

October 18, 2025
शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?
मनोरंजन

शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?

March 12, 2025
6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?
मनोरंजन

6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?

March 12, 2025
खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!
मनोरंजन

खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!

March 12, 2025
रेखा को देखते ही झुक गया स्टारकिड, स्क्रीनिंग पर सितारों की रही चमकदार मौजूदगी
मनोरंजन

रेखा को देखते ही झुक गया स्टारकिड, स्क्रीनिंग पर सितारों की रही चमकदार मौजूदगी

March 6, 2025
“पूर्व सीएम के बेटे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार, अब उनके स्टारकिड्स ने बटोरी सुर्खियां”
मनोरंजन

“पूर्व सीएम के बेटे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार, अब उनके स्टारकिड्स ने बटोरी सुर्खियां”

March 5, 2025
Next Post
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के कारण अस्थमा के मरीजों को हो रही हैं गंभीर समस्याएं, अपनी सेहत का रखें ख्याल।

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के कारण अस्थमा के मरीजों को हो रही हैं गंभीर समस्याएं, अपनी सेहत का रखें ख्याल।

स्मॉग के कारण बाहर जाने से बचें, घर पर ही करें वर्कआउट, इन होम एक्सरसाइज साइकिल्स के साथ।

स्मॉग के कारण बाहर जाने से बचें, घर पर ही करें वर्कआउट, इन होम एक्सरसाइज साइकिल्स के साथ।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 सितम्बर 2023

September 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अप्रैल, 2023

April 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 जनवरी, 2024

January 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 मार्च, 2024

March 28, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)