• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Saturday, May 2, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

ओटीटी प्लेटफ़ॉर्मों की सामग्री का हो सशक्त नियमन : विजय त्रिपाठी

Janveena News by Janveena News
November 15, 2025
in प्रमुख समाचार
0
ओटीटी प्लेटफ़ॉर्मों की सामग्री का हो सशक्त नियमन : विजय त्रिपाठी

अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ओर से उठी मांग

लखनऊ। अखिल भारतीय साहित्य परिषद् अवध प्रांत द्वारा शनिवार को दारूलशफा में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रांत अध्यक्ष विजय त्रिपाठी ने भारत की सांस्कृतिक गरिमा पर पड़ रहे विपरीत प्रभावों पर चिंता व्यक्त करते हुए ओटीटी प्लेटफ़ॉर्मों की सामग्री के सशक्त नियमन की आवश्यकता बताई। उन्होंने बताया कि इस विषय पर परिषद द्वारा पारित प्रस्ताव मध्य प्रदेश के रीवा में 7 से 9 नवम्बर को सम्पन्न तीन दिवसीय 17वें राष्ट्रीय अधिवेशन में अनुमोदित किया गया। अधिवेशन में राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीधर पराड़कर, राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री मनोज कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुशील चंद्र त्रिवेदी, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. पवनपुत्र बादल तथा आरएसएस के सह-सरकार्यवाह अतुल लिमये की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। अधिवेशन का केंद्रीय भाव “आत्मबोध से विश्वबोध” रहा तथा उद्घाटन सत्र में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी ने भारतीय “स्व” पर आधारित प्रेरक उद्बोधन दिया।

READ ALSO

47 फिल्में साइन करने वाला स्टार आज बना रहा रील्स, ट्रोलिंग के बाद Rahul Roy ने बताई सच्चाई

‘मजनू भाई’ के किरदार की तैयारी अनिल कपूर ने सालों पहले ही कर ली थी, खुद किया खुलासा

प्रांत सह-महामंत्री डॉ. बलजीत श्रीवास्तव ने बताया कि विभिन्न सत्रों में साहित्य, संस्कृति और राष्ट्र से जुड़े विचारों पर व्यापक चर्चा हुई। अंतिम सत्र में राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीधर पराड़कर ने परिषद की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुशील चंद्र त्रिवेदी, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. पवनपुत्र बादल, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. नीलम राठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश प्रताप सिंह एवं के.सी. अजय कुमार, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. भरत ठाकोर और नरेंद्र कुमार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रकाश बैताला तथा केंद्रीय कार्यालय प्रमुख संजीव सिन्हा सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल हैं। परिषद की पत्रिका ‘साहित्य परिक्रमा’ के संपादक डॉ. इंदुशेखर तत्पुरुष पूर्ववत् दायित्व निभाते रहेंगे। अधिवेशन में लगभग 1500 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

मीडिया प्रमुख डॉ. अतुल मोहन सिंह ने जानकारी दी कि परिषद के निर्णयों अनुसार अवध प्रांत में 400 स्थानों पर गोलमेज चर्चाएँ, संघ साहित्य पर विमर्श, कवि-सम्मेलन और साहित्यिक संवाद वर्षभर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि परिषद ने ओटीटी और गेमिंग ऐप्स पर बढ़ती हिंसक, अश्लील व संस्कृति-विरुद्ध सामग्री पर कड़ी चिंता जताते हुए स्वतंत्र नियामक संस्था के गठन, संवैधानिक व सांस्कृतिक गरिमा की रक्षा हेतु कड़ी निगरानी, आयु-आधारित नियंत्रण तथा दुराचार को बढ़ावा देने वाले मंचों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

प्रेस वार्ता में डॉ. एस.के. गोपाल, राजेंद्र पाण्डेय सहित अनेक साहित्यप्रेमी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

राजदरबार का अंधेरा और भीतर का उजाला

Next Post

बांग्लादेश में शेख हसीना को मौत की सजा के खिलाफ हड़ताल, अवामी लीग ने कहा—‘यूनुस सरकार के गिरने तक जारी रहेगी’।

Related Posts

47 फिल्में साइन करने वाला स्टार आज बना रहा रील्स, ट्रोलिंग के बाद Rahul Roy ने बताई सच्चाई
प्रमुख समाचार

47 फिल्में साइन करने वाला स्टार आज बना रहा रील्स, ट्रोलिंग के बाद Rahul Roy ने बताई सच्चाई

May 1, 2026
‘मजनू भाई’ के किरदार की तैयारी अनिल कपूर ने सालों पहले ही कर ली थी, खुद किया खुलासा
प्रमुख समाचार

‘मजनू भाई’ के किरदार की तैयारी अनिल कपूर ने सालों पहले ही कर ली थी, खुद किया खुलासा

May 1, 2026
‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 13वें दिन भी शानदार कमाई; 150 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
प्रमुख समाचार

‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 13वें दिन भी शानदार कमाई; 150 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर

April 30, 2026
जीनत अमान की निजी जिंदगी में दर्द और संघर्ष, दो शादियों के बावजूद नहीं मिली खुशियां
प्रमुख समाचार

जीनत अमान की निजी जिंदगी में दर्द और संघर्ष, दो शादियों के बावजूद नहीं मिली खुशियां

April 30, 2026
1990 की ब्लॉकबस्टर ‘दिल’ ने दिया 900% रिटर्न, ‘घायल’ से हुई थी कड़ी टक्कर
प्रमुख समाचार

1990 की ब्लॉकबस्टर ‘दिल’ ने दिया 900% रिटर्न, ‘घायल’ से हुई थी कड़ी टक्कर

April 29, 2026
Disha Vakani को ‘दयाबेन’ ने बनाया सुपरस्टार: फिल्मों से टीवी तक का सफर और फिर दूरी
प्रमुख समाचार

Disha Vakani को ‘दयाबेन’ ने बनाया सुपरस्टार: फिल्मों से टीवी तक का सफर और फिर दूरी

April 27, 2026
Next Post
बांग्लादेश में शेख हसीना को मौत की सजा के खिलाफ हड़ताल, अवामी लीग ने कहा—‘यूनुस सरकार के गिरने तक जारी रहेगी’।

बांग्लादेश में शेख हसीना को मौत की सजा के खिलाफ हड़ताल, अवामी लीग ने कहा—‘यूनुस सरकार के गिरने तक जारी रहेगी’।

बाबा सिद्धीकी हत्या केस के मुख्य आरोपी अनमोल बिश्नोई की परेशानी अमेरिका ने और बढ़ा दी, जानें वजह।

बाबा सिद्धीकी हत्या केस के मुख्य आरोपी अनमोल बिश्नोई की परेशानी अमेरिका ने और बढ़ा दी, जानें वजह।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

November 5, 2024

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 07 जून, 2024

June 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 फरवरी, 2024

February 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 नवम्बर, 2023

November 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 सितम्बर 2023

September 7, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)