• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

ऑस्ट्रेलिया में होगा ऐतिहासिक पल, सिडनी में बुमराह रचेंगे ऐसा कारनामा जो भारतीय क्रिकेट में पहले कभी नहीं हुआ।

JANVEENA by JANVEENA
January 2, 2025
in खेल
0
ऑस्ट्रेलिया में होगा ऐतिहासिक पल, सिडनी में बुमराह रचेंगे ऐसा कारनामा जो भारतीय क्रिकेट में पहले कभी नहीं हुआ।

IND vs AUS: भारतीय टीम भले ही ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में संघर्ष कर रही हो लेकिन टीम इंडिया के उपकप्तान जसप्रीत बुमराह शानदार गेंदबाजी से कहर बरपा रहे हैं। मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारतीय टीम को 184 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में भी बुमराह अकेले ऐसे भारतीय खिलाड़ी रहे जिन्होंने अपने प्रदर्शन में कोई कसर नहीं छोड़ी। बुमराह ने बॉक्सिंग डे टेस्ट की दोनों पारियों में कुल मिलाकर 9 विकेट अपनी झोली में किए, जिसमें एक 5 विकेट हॉल भी शामिल था। इस सीरीज में बुमराह पहले ही मैच से शानदार फॉर्म में हैं और अब तक खेले गए 4 टेस्ट मैचों की 8 पारियों में कुल 30 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

बुमराह की खतरनाक फॉर्म 

जसप्रीत बुमराह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं।  उनके आसपास भी कोई अन्य गेंदबाज नहीं है। इस सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पैट कमिंस के खाते में भी 20 विकेट दर्ज हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बुमराह कितने खतरनाक गेंदबाज हैं। बीजीटी में 4 मैच खेले जा चुके हैं और टीम इंडिया 1-2 से पिछड़ रही है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हार से बचने के लिए भारतीय टीम को किसी भी हाल में 5वां और आखिरी टेस्ट मैच अपने नाम करना होगा, जो सिडनी के ऐतिहासिक क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

बुमराह जिस शानदार फॉर्म में हैं, उसे देखते हुए उनका सिडनी टेस्ट में बड़ा मुकाम हासिल करना लगभग तय माना जा रहा है। दरअसल, बुमराह सिडनी टेस्ट में 2 विकेट लेते ही भारत के बाहर एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। अभी ये रिकॉर्ड बिशन सिंह बेदी के नाम पर है।

भारत के बाहर एक टेस्ट सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट

    • 31 – बिशन सिंह बेदी, ऑस्ट्रेलिया 1977/78

 

    • 28 – बीएस चंद्रशेखर, ऑस्ट्रेलिया 1977/78

 

    • 27 – सुभाष गुप्ते, वेस्टइंडीज 1952/53

 

    • 26 – जसप्रीत बुमराह, ऑस्ट्रेलिया 2024/25

 

बुमराह के पास एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बनने का भी शानदार मौका है। इसके लिए उन्हें सिर्फ 3 और विकेट की दरकार है। एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज कपिल देव हैं। उन्होंने साल 1979 में पाकिस्तान के खिलाफ 32 विकेट लेने का बड़ा कारनामा किया था।

एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज

    • 32 – कपिल देव बनाम पाकिस्तान,1979

 

    • 30 – जसप्रीत बुमराह बनाम ऑस्ट्रेलिया,2024*

 

    • 29 – कपिल देव बनाम वेस्टइंडीज,1983

 

    • 28 – कपिल देव बनाम ऑस्ट्रेलिया,1979

 

सिडनी टेस्ट में बुमराह अगर दोनों पारियों में कुल मिलाकर 6 विकेट और चटकाने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। यानी 51 साल 10 महीने से चला आ रहा रिकॉर्ड ध्वस्त होने की कगार पर है।अभी यह रिकॉर्ड बीएस चंद्रशेखर के नाम हैं, जिन्होंने 1972-73 में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 35 विकेट चटकाने का कमाल किया था।

 

READ ALSO

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

Previous Post

ग्लोइंग स्किन और गट हेल्थ के लिए यह ड्रिंक है किसी चमत्कार से कम, निखार देखकर हर कोई पूछेगा इसका सीक्रेट।

Next Post

भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे को परमाणु ठिकानों की जानकारी क्यों सौंपी? जानें इसकी वजह।

Related Posts

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
खेल

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

November 5, 2026
भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट
खेल

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

November 4, 2026
रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात
खेल

रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात

October 29, 2026
T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर
खेल

T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर

October 28, 2026
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया
खेल

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया

October 28, 2026
ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह
खेल

ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह

October 24, 2026
Next Post
भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे को परमाणु ठिकानों की जानकारी क्यों सौंपी? जानें इसकी वजह।

भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे को परमाणु ठिकानों की जानकारी क्यों सौंपी? जानें इसकी वजह।

क्या मीटू के आरोपों ने साजिद खान का करियर बर्बाद कर दिया?

क्या मीटू के आरोपों ने साजिद खान का करियर बर्बाद कर दिया?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अगस्त, 2023

August 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जून, 2023

June 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मार्च, 2024

March 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 मार्च, 2024

March 21, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)