• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

इस दिग्गज टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल, चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का सपना टूटने के कगार पर!

JANVEENA by JANVEENA
February 26, 2025
in खेल
0
इस दिग्गज टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल, चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का सपना टूटने के कगार पर!

READ ALSO

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले जैसे जैसे आगे बढ़ रहे हैं, रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। इस बीच ग्रुप ए की तस्वीर तो साफ हो गई है। इस ग्रुप से भारत और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। लेकिन ग्रुप बी का मामला फंसा हुआ है। इस बीच बारिश ने पूरे मामले को और भी उलझा दिया है। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला बारिश के कारण रद हो गया, लेकिन इससे सबसे ज्यादा असर जिस टीम पर पड़ा है, वो इंग्लैंड है। अब टीम के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। हो सकता है कि इंग्लैंड की टीम अब सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की ना कर पाए।

रावलपिंडी में बारिश के कारण नहीं हो पाया ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच रावलपिंडी में होने वाला मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो पाया। वहां इतनी बारिश हुई कि मैच की बात तो दूर की है, टॉस तक नहीं हो सका। आखिर में दोनों टीमों को एक एक अंक दे दिया गया। इससे दोनों टीमों के तीन तीन अंक हो गए हैं। इस बीच बात अगर इंग्लैंड की करें तो टीम का अभी तक खाता भी नहीं खुल पाया है। टीम ने एक ही मैच खेला है और इसमें उसे हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड को अगर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो फिर उसे यहां से बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे।

इंग्लैंड को अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका से खेलने हैं अपने मैच

इंग्लैंड के साथ सबसे ज्यादा दिक्कत इस बात की है कि अगर आज खेला जाने वाला मुकाबला टीम जीत भी जाती है तो भी उसके दो ही अंक होंगे और टीम तीसरे ही नंबर पर रहेगी। इसके बाद उसे अपना आखिरी मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है, अगर ये मैच भी इंग्लैंड की टीम जीतती है तो ही उसके चार अंक होंगे। इसके बाद ही टीम टॉप 2 में अपनी जगह बना सकती है, लेकिन इसकी भी कोई गारंटी नहीं है। वहीं बात अगर ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की करें तो उनके पास तीन तीन अंक पहले से ही हैं। ये दोनों टीमें अपना पहला मैच जीत गई थीं, इसके बाद मैच रद होने के कारण एक एक अंक और मिला और कुल अंक तीन हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया को अपना अगला मैच अफगानिस्तान से खेलना है। ये मैच अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत गई तो उसके कुल अंक 5 हो जाएंगे, जो सेमीफाइनल में जाने के लिए काफी होंगे। वहीं साउथ अफ्रीका को इंग्लैंड से भिड़ना है। इस तरह से देखें तो इंग्लैंड अगर आज का मैच जीत जाता है तो फिर यही मैच तय करेगा कि कौन सी टीम दो टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करेंगी।

साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड मैच से ही मिलेगी सेमीफाइनल की टीम

इंग्लैंड की टीम एक मैच जीतकर दो अंक हासिल कर लेगी। वहीं साउथ अफ्रीका के तीन अंक हैं। अगर इंग्लैंड की टीम साउथ अफ्रीका को हरा देती है तो उसके चार अंक हो जाएंगे, वहीं साउथ अफ्रीका के तीन ही अंक रह जाएंगे। यानी बारिश ने ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के लिए रास्ता आसान कर दिया है, लेकिन इंग्लैंड की टीम फंस गई है। अब दूसरे ग्रुप की जंग और भी ज्यादा रोमांचक होती हुई नजर आ रही है। देखना होगा कि इसमें कौन सी दो टीमें बाजी मारती हैं।

Previous Post

कम उम्र में ही आराध्या ने निभाया सीता का किरदार, भगवा साड़ी में ऐश्वर्या की बेटी का दिव्य रूप!

Next Post

दिल्ली समेत देश के 7 राज्यों में अगले 24 घंटे में बारिश का अलर्ट

Related Posts

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
खेल

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

November 5, 2026
भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट
खेल

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

November 4, 2026
रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात
खेल

रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात

October 29, 2026
T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर
खेल

T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर

October 28, 2026
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया
खेल

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया

October 28, 2026
ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह
खेल

ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह

October 24, 2026
Next Post
दिल्ली समेत देश के 7 राज्यों में अगले 24 घंटे में बारिश का अलर्ट

दिल्ली समेत देश के 7 राज्यों में अगले 24 घंटे में बारिश का अलर्ट

IPL 2025: इस खिलाड़ी को मिल सकती है KKR की कप्तानी, जल्द शुरू होगा नया सीजन

IPL 2025: इस खिलाड़ी को मिल सकती है KKR की कप्तानी, जल्द शुरू होगा नया सीजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 07 जून, 2024

June 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जून, 2023

June 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अक्टूबर, 2023

October 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मई, 2024

May 7, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)