• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 17, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

ट्रैवल टिप्स: मार्च में यात्रा की योजना बना रहे हैं? तो तीर्थन वैली करें एक्सप्लोर, जहां मिलेगा सुकून और प्रकृति का अद्भुत संगम!

JANVEENA by JANVEENA
March 8, 2025
in पर्यटन
0
ट्रैवल टिप्स: मार्च में यात्रा की योजना बना रहे हैं? तो तीर्थन वैली करें एक्सप्लोर, जहां मिलेगा सुकून और प्रकृति का अद्भुत संगम!

हर किसी को घूमने-फिरने का शौक होता है। वहीं कई लोग ऐसी जगहों की तलाश करते हैं, जो शांति और सुकून वाली है। ऐसे में आप हिमाचल प्रदेश की तीर्थन वैली में घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां पर आप एक बार छुट्टियों पर जा सकते हैं। तीर्थन वैली में हरे भरे जंगल, शानदार पहाड़ों के दृश्य, दूध सी बहने वाली सफेद नदियां, लहरदार घास के मैदान और खूबसूरत गांव आपको अपना दीवाना बना लेंगे।

इस जगह की सबसे अच्छी बात यह है कि यहां पर आपको अधिक भीड़ नहीं मिलेगी। तो वहीं अगर आप यहां पर ऑफ सीजन में आते हैं, तो हर एक चीज बेहद सस्ते दामों पर मिलेगी। खासकर रहने के लिए होटल और होमस्टे आदि। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको तीर्थन वैली के बारे में बताने जा रहे हैं और साथ ही यह भी जानेंगे कि आप यहां क्या-क्या एक्सप्लोर कर सकते हैं।
तीर्थन वैली
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित तीर्थन वैली एक बेहद खूबसूरत जगह है। यह बेहद खूबसूरत वैली हिमालय पर्वतों और घने जंगलों के लिए जानी जाती है। यहां के लोगों की जिंदगी शांत और धीमी है। जिसमें बेहद सुकून है। अगर आप भी किसी सुकून और शांत जगह की तलाश में है, तो यह जगह बेस्ट है। कम खर्च में आप यहां पर ऑफ सीजन में घूमने के लिए आ सकते हैं।
स्टे
सर्दी और चिलचिलाती गर्मी के दौरान यहां पर पर्टयकों की संख्या में काफी वृद्धि हो जाती है। वहीं अगर आप ऑफसीजन में यहां आते हैं, तो आपको कम रेट में होटल और होम स्टे मिल जाएंगे। तीर्थन वैली में आपको बजट के हिसाब से रूम मिल जाएंगे। आप चाहें तो यहां के ‘Vivaan Stays’ में भी बुकिंग कर सकते हैं।
बता दें कि तीर्थन वैली में आपको एक दिन के ब्रेकफास्ट के 3,000 रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं। क्योंकि यह होटल नदी किनारे स्थित है। वहीं बालकनी से नदी और पहाड़ों का व्यू देखने को मिलता है। इसके साथ ही आप यहां पर बोनफायर का भी मजा ले सकते हैं।
जीभी वॉटरफॉल
तीर्थन वैली आने के बाद आप यहां का जीभी वॉटरफॉल जरूर एक्सप्लोर करें। क्योंकि यह वॉटरफॉल जितना ज्यादा मनमोहक है, उससे ही ज्यादा खूबसूरत यहां तक पहुंचने का रास्ता है। आप ट्रैकिंग के जरिए भी जीभी वॉटरफॉल तक पहुंच सकते हैं। इस पूरे ट्रैक के दौरान आपको नदियां, सुंदर पहाड़ और गांव के खूबसूरज नजारे देखने को मिलेंगे।
खाने का उठाएं लुत्फ
यदि आप भी तीर्थन वैली आ रहे हैं, तो यहां के स्वादिष्ट खाने का लुत्फ जरूर उठाएं। कम मसालों के साथ पकाया गया भोजन आपको काफी स्वादिष्ट लगेगा। यहां पर खाना पकाने के लिए नदी के पानी का इस्तेमाल किया जाता है, जो खाने के स्वाद को अधिक बढ़ा देता है। वहीं अगर आप फिशिंग के शौकीन हैं, तो होम स्टे में जाकर फिश पका सकते हैं। लेकिन फिशिंग करने से पहले आप वन विभाग की अनुमति लेना न भूलें।
कैसे पहुंचे यहां
यहां पर पहुंचने का सबसे अच्छा ऑप्शन दिल्ली/चंडीगढ़ से कुल्लू या मनाली के लिए बस पकड़ लें और औट में उतरें। आप या तो औट से तीर्थन वैली के लिए टैक्सी किराए पर ले लें। या फिर औट से बंजार के लिए स्थानीय बस में सफर कर सकते हैं। फिर बंजार से गुशैनी के लिए दूसरी बस ले सकते हैं। जिसके बाद आप तीर्थन वैली जा सकते हैं। यहां तक पहुंचने के लिए आपको डायरेक्ट ट्रेन नहीं मिलेगी। वहीं अगर आप फ्लाइट से आ रहे हैं, तो यहां का नजदीकी एयरपोर्ट भुंतर एटरपोर्ट है।

READ ALSO

धर्मशाला के पास इस शांत गांव में बिताएं सुकून भरे पल, कम बजट में घूमने के लिए है शानदार जगह

Travel Tips: दिल्ली-NCR के पास 5 खूबसूरत जगहें, जहां ₹5,000 में बना सकते हैं 2 दिन की सुकून भरी ट्रिप

Previous Post

चैंपियंस ट्रॉफी में अनुष्का देंगी विराट को सपोर्ट, फाइनल मुकाबले में सितारों का लगेगा जमावड़ा!

Next Post

Women’s Day 2025: फर्टिलिटी की समस्या को करें दूर! बस अपनी डाइट में इन पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करें और जल्द सुनें खुशखबरी।

Related Posts

धर्मशाला के पास इस शांत गांव में बिताएं सुकून भरे पल, कम बजट में घूमने के लिए है शानदार जगह
पर्यटन

धर्मशाला के पास इस शांत गांव में बिताएं सुकून भरे पल, कम बजट में घूमने के लिए है शानदार जगह

October 17, 2026
Travel Tips: दिल्ली-NCR के पास 5 खूबसूरत जगहें, जहां ₹5,000 में बना सकते हैं 2 दिन की सुकून भरी ट्रिप
पर्यटन

Travel Tips: दिल्ली-NCR के पास 5 खूबसूरत जगहें, जहां ₹5,000 में बना सकते हैं 2 दिन की सुकून भरी ट्रिप

October 15, 2026
दिल्ली-NCR में गरबा और डांडिया नाइट का है प्लान? दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के इन कार्यक्रमों पर डालें नजर
पर्यटन

दिल्ली-NCR में गरबा और डांडिया नाइट का है प्लान? दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के इन कार्यक्रमों पर डालें नजर

October 13, 2026
Delhi Ramlila 2026: लाल किले से द्वारका तक, दिल्ली में इन जगहों पर देखें भव्य रामलीला और मेले
पर्यटन

Delhi Ramlila 2026: लाल किले से द्वारका तक, दिल्ली में इन जगहों पर देखें भव्य रामलीला और मेले

October 10, 2026
Travel Tips: वृंदावन के छटीकरा में करें चार धाम मंदिर के दर्शन, एक ही परिसर में दिखेंगे कई भव्य धाम
पर्यटन

Travel Tips: वृंदावन के छटीकरा में करें चार धाम मंदिर के दर्शन, एक ही परिसर में दिखेंगे कई भव्य धाम

October 10, 2026
Lepchajagat: कंचनजंगा के शानदार नजारे, जंगलों की शांति और होमस्टे का सुकून; प्रकृति प्रेमियों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन
पर्यटन

Lepchajagat: कंचनजंगा के शानदार नजारे, जंगलों की शांति और होमस्टे का सुकून; प्रकृति प्रेमियों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन

October 8, 2026
Next Post
Women’s Day 2025: फर्टिलिटी की समस्या को करें दूर! बस अपनी डाइट में इन पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करें और जल्द सुनें खुशखबरी।

Women's Day 2025: फर्टिलिटी की समस्या को करें दूर! बस अपनी डाइट में इन पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करें और जल्द सुनें खुशखबरी।

Workout Mistakes: लंजेस एक्सरसाइज करते समय इन गलतियों से बचें, नहीं तो बढ़ सकता है घुटनों में दर्द!

Workout Mistakes: लंजेस एक्सरसाइज करते समय इन गलतियों से बचें, नहीं तो बढ़ सकता है घुटनों में दर्द!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मई, 2023

May 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 सितम्बर 2023

September 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अक्टूबर, 2023

October 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 मई, 2023

May 28, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)