• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 3, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

“उस्माद हादी हत्याकांड: यूनुस सरकार पर उठे सवाल, ISI की भूमिका की आशंका? बांग्लादेश में बवाल की तीन संभावित थ्योरी”

JANVEENA by JANVEENA
December 20, 2025
in विदेश
0
“उस्माद हादी हत्याकांड: यूनुस सरकार पर उठे सवाल, ISI की भूमिका की आशंका? बांग्लादेश में बवाल की तीन संभावित थ्योरी”

READ ALSO

फ्लाईदुबई कॉकपिट कांड पर नेतन्याहू का बड़ा बयान, बोले- जिसने भेजा उसे भारी कीमत चुकानी होगी

स्मित मच्छार की पत्नी सोनल ने सुनाया मुश्किल वक्त का दर्द, बोलीं- अब बस उनकी रिकवरी पर ध्यान

बांग्लादेश में पिछले वर्ष जुलाई में हुए विद्रोह के प्रमुख नेताओं में से एक शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद ढाका सहित कई जिलों में हिंसा की घटनाएं बढ़ गई है. मोहम्मद यूनुस ने जैसे ही इंकलाब मंच के नेता हादी की मौत की पुष्टि की वैसे ही पूरे देश के विभिन्न भागों में हमले, तोड़फोड़ और आगजनी तेज हो गई. इंकलाब मंच ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि बांग्लादेश के युवा नेता शरीफ उस्मान हादी को उनके परिवार के अनुरोध पर शनिवार (20 दिसंबर 2025) को देश के राष्ट्रीय कवि काजी नजरुल इस्लाम के बगल में दफनाया जाएगा.

ढाका लाया गया उस्मान हादी का शव 

उस्मान हादी के शव को ढाका लाया जा चुका है. बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ’20 दिसंबर को उनके जनाजे की नमाज संसद भवन में पढ़ी जाएगी. उनके जनाजे की नमाज संसद भवन के साउथ प्लाजा में शनिवार दोपहर 2:30 बजे होगी. जो लोग उनके जनाजे की नमाज में शामिल होना चाहते हैं, उनसे खास तौर पर अपील है कि वे कोई बैग या भारी सामान न ले जाएं.’ इस दौरान संसद भवन और आस-पास के इलाकों में ड्रोन उड़ाना पूरी तरह से मना किया गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक बिमान बांग्लादेश के प्रवक्ता बोशरा इस्लाम ने बताया कि उस्मान हादी का शव लेकर एक फ्लाइट हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शाम करीब 5:48 बजे लैंड हुई. सिंगापुर के चांगी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट बीजी 585 ने सिंगापुर के समयानुसार शाम 4:03 बजे  टेकऑफ किया.

बांग्ला संस्कृति पर उपद्रवियों का हमला

उस्मान के लिए हमदर्दी का नाटक करने वाले कट्टरपंथी शेख हसीना पर हत्या करवाने का आरोप लगा रहे हैं. इसी बहाने एक बार फिर भारत और बांग्ला संस्कृति के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है. इसी का नतीजा है कि भीड़ ने बांग्ला कल्चरल सेंटर पर धावा बोल दिया. उस्मान हादी को भारत-विरोधी बयानबाजी और आवामी लीग विरोध के लिए जाना जाता था. हादी ने ही ग्रेटर बांग्लादेश का नक्शा जारी करके सेवन सिस्टर्स स्टेट को बांग्लादेश का हिस्सा बताया था.

उस्मान हादी की मौत के पीछे ISI और यूनुस का हाथ?

वहीं बांग्लादेश की यूनुस सरकार हादी की हत्या का पॉलिटिकल माइलेज लेने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है. मोहम्मद यूनुस हादी की हत्या पर शोक जताते हैं. लेकिन सच तो यह भी है कि जिस दिन हादी को गोली मारी गई उसी दिन उसके समर्थकों ने अल्टीमेटम दे दिया था. हादी के समर्थक सिर्फ उसके हत्या से गुस्से में नहीं हैं बल्कि यूनुस सरकार के खिलाफ भी गुस्से में हैं. जो अभी तक हादी के हत्यारों को पकड़ नहीं पाई है.

एक थ्योरी तो यह भी चल रही है कि उस्मान हादी के हत्या का दोष भारत पर मढ़ना यूनुस सरकार और बांग्लादेशी कट्टरपंथी जमातों की सोची समझी साजिश है. हादी के पॉलिटिकल मर्डर में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ होने का भी शक है. बांग्लादेश में हादी की हत्या के शक की सुई यूनुस सरकार की ओर भी घूम रही है क्योंकि कई ऐसी बातें हैं जो हादी की हत्या में यूनुस सरकार पर सवाल खड़े करती हैं.

बांग्लादेश में बवाल की 3 थ्योरी

पहली तो यह कि उस्मान हादी मोहम्मद यूनुस के लिए राजनीतिक चुनौती बन चुका था. दूसरी वजह यह है कि हादी ने कई बार सार्वजनिक मंचों से यूनुस सरकार की आलोचना की थी. तीसरी वजह यह है कि उस्मान हादी खुद भारत विरोधी कट्टरपंथी नेता होने के साथ ही बांग्लादेशी युवाओं में भी काफी लोकप्रिय था. उस्मान हादी की हत्या के पीछे यह थ्योरी बड़ी तेजी से चल रही है कि यूनुस सरकार को उस्मान हादी से बगावत का डर था क्योंकि उस्मान हादी और उसके संगठन के लोगों को अंतरिम सरकार में कोई जगह नहीं दी गई. उल्टा उस्मान हादी के संगठन इंकलाब मंच पर बैन लगा दिया गया और जब उस्मान हादी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया तो उसका कत्ल करवा दिया.

बांग्लादेश में अब की बार शरिया सरकार बनाने के लिए तमाम कट्टरपंथियों ने हाथ मिला लिया है. इसका उस्मान हादी की हत्या से कनेक्शन जोड़ने वाला यह वीडियो देखिए. एक तरफ उस्मान हादी की हत्या के बाद बांग्लादेश जल रहा है और दूसरी ओर ढाका में कट्टरपंथियों की भीड़ भारत के खिलाफ नारे लगा रही है. इस्लामिक शरिया कानून की कॉल दे रही है. गैर मुसलमानों को धमकियां दी जा रही है और यूनुस सरकार ऐसे कट्टरपतियों के लिए रेड कारपेट बिछा रही है. उस्मान हादी की हत्या का इल्जाम भारत और शेख हसीना पर लगाया जा रहा है, लेकिन भारत या शेख हसीना उस्मान हादी का पॉलिटिकल मर्डर क्यों करवाएंगी?

आवामी लीग पर चुनाव लड़ने पर पूरी तरह से प्रतिबंध

यूनुस सरकार ने तो 10 मई 2025 को आवामी लीग के सभी गतिविधियों पर बैन लगा दिया था. 12 मई 2025 को बांग्लादेश इलेक्शन कमीशन ने आवामी लीग का पार्टी रजिस्ट्रेशन सस्पेंड कर दिया था. यानी आवामी लीग फरवरी में होने वाला चुनाव लड़ने से पूरी तरह से अयोग्य हो गया. मतलब शेख हसीना की आवामी लीग पर तो बांग्लादेश में चुनाव लड़ने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है. तो उस्मान हादी की मौत से आवामी लीग को पॉलिटिकल फायदा होने का सवाल ही नहीं उठता. फिर से यह एक अटकलबाजी होगी. अगर यह माना जाए कि शेख हसीना का वजूद, उनकी पार्टी का वजूद और उनके लोगों का वजूद बांग्लादेश में पिछले एक सवा साल में लोग समाप्त प्राय हो चुका है तो कैसे उनके लोग किसी की हत्या तक करने में समर्थ होंगे यह भी कहना कठिन होगा.

Previous Post

“भारत में कैंसर बनता जा रहा गंभीर चुनौती, 2040 तक मरीजों की संख्या 20 लाख पहुंचने का अनुमान”

Next Post

“एक साधारण ब्लड टेस्ट से बीमारी और मौत के खतरे के संकेत? रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला खुलासा”

Related Posts

फ्लाईदुबई कॉकपिट कांड पर नेतन्याहू का बड़ा बयान, बोले- जिसने भेजा उसे भारी कीमत चुकानी होगी
विदेश

फ्लाईदुबई कॉकपिट कांड पर नेतन्याहू का बड़ा बयान, बोले- जिसने भेजा उसे भारी कीमत चुकानी होगी

October 3, 2026
स्मित मच्छार की पत्नी सोनल ने सुनाया मुश्किल वक्त का दर्द, बोलीं- अब बस उनकी रिकवरी पर ध्यान
विदेश

स्मित मच्छार की पत्नी सोनल ने सुनाया मुश्किल वक्त का दर्द, बोलीं- अब बस उनकी रिकवरी पर ध्यान

October 3, 2026
फ्लाईदुबई विमान के लिए इजरायल ने क्यों भेजे फाइटर जेट? ऐसे टली बड़ी विमान दुर्घटना
विदेश

फ्लाईदुबई विमान के लिए इजरायल ने क्यों भेजे फाइटर जेट? ऐसे टली बड़ी विमान दुर्घटना

October 2, 2026
फ्लाईदुबई के भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की सेहत में सुधार, अबूधाबी में चल रहा इलाज
विदेश

फ्लाईदुबई के भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की सेहत में सुधार, अबूधाबी में चल रहा इलाज

October 2, 2026
फ्लाईदुबई विमान में पायलट पर चाकू से हमला, यात्रियों ने संभाला मोर्चा; नेतन्याहू ने बताया गंभीर सुरक्षा घटना
विदेश

फ्लाईदुबई विमान में पायलट पर चाकू से हमला, यात्रियों ने संभाला मोर्चा; नेतन्याहू ने बताया गंभीर सुरक्षा घटना

October 1, 2026
Flydubai Flight FZ1073: घायल होने के बाद भी कॉकपिट नहीं छोड़ा, भारतीय कैप्टन ने ऐसे संभाला विमान
विदेश

Flydubai Flight FZ1073: घायल होने के बाद भी कॉकपिट नहीं छोड़ा, भारतीय कैप्टन ने ऐसे संभाला विमान

October 1, 2026
Next Post
“एक साधारण ब्लड टेस्ट से बीमारी और मौत के खतरे के संकेत? रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला खुलासा”

“एक साधारण ब्लड टेस्ट से बीमारी और मौत के खतरे के संकेत? रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला खुलासा”

“कोहली का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बचा, अभिषेक शर्मा 13 रन से चूके; फिर भी बना डाला नया कीर्तिमान”

“कोहली का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बचा, अभिषेक शर्मा 13 रन से चूके; फिर भी बना डाला नया कीर्तिमान”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

April 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 14 जून, 2024

June 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मई, 2024

May 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2023

April 28, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)