• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

VIDEO: ममता कुलकर्णी 25 साल बाद भारत लौटीं, मुंबई में कदम रखते ही हुई भावुक।

JANVEENA by JANVEENA
December 5, 2024
in मनोरंजन
0
VIDEO: ममता कुलकर्णी 25 साल बाद भारत लौटीं, मुंबई में कदम रखते ही हुई भावुक।
 

शाहरुख खान और सलमान खान की ‘करण अर्जुन’ को-स्टार ममता कुलकर्णी 25 साल बाद भारत लौट आई हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह भारत लौटने पर भावुक और खुश नजर आ रही हैं। ममता कुलकर्णी ने वीडियो में कहा कि वह 25 साल बाद भारत लौटी हैं और मुंबई पहुंचकर उनकी पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। उन्होंने कहा कि जब उनकी फ्लाइट भारत के ऊपर से गुजर रही थी तो वह अपनी मातृभूमि को देखकर काफी भावुक हो गईं। मुंबई एयरपोर्ट पर पर उतरते समय, वह अपने आंसू नहीं रोक सकीं और एक बेहद भावनात्मक क्षण का अनुभव किया।

देश वापसी पर क्या बोलीं ममता कुलकर्णी?

वीडियो में ममता कहती हैं- ‘हाय फ्रेंड्स, मैं ममता कुलकर्णी। मैं 25 साल बाद भारत, बॉम्बे, मुंबई, आमची मुंबई आई हूं। मैं साल 2000 में भारत से बाहर गई थी और अब ठीक 2024 में लौटी हूं। वापस लौटकर मैं वाकई बहुत खुश हूं। मुझे नहीं पता कि इसे कैसे जाहिर करूं, लेकिन सच में जब फ्लाइट लैंड हुई या फ्लाइट लैंड होने से पहले, मैं लगातार अपने दाएं-बाएं देख रही थी। मैंने 25 साल बाद अपने देश को ऊपर से देखा और इमोशनल हो गई। मेरी आंखों में आंसू थे। मैंने जैसे ही मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कदम रखा, मैं फिर से इमोशनल हो गई।’ इसी के साथ ममता ने भारत वापस लौटने की वजह भी बताई। अभिनेत्री के अनुसार, वह महाकुंभ मेले के लिए भारत लौटी हैं।

विवादों में रह चुकी हैं ममता कुलकर्णी

आपको बता दें कि फिल्म के अलावा ममता अपनी निजी जिंदगी के कारण भी सुर्खियों में रही हैं। 12 अप्रैल 2016 को, ठाणे पुलिस ने दो वाहनों से तीन किलोग्राम इफेड्रिन पाउडर बरामद किया, जो मादक दवाओं की श्रेणी में आता है। इस मामले में आरोपी मयूर और सागर को गिरफ्तार किया गया था और ड्रग्स की कीमत लगभग 80 लाख रुपये थी। इन दोनों के पास फर्जी पहचान पत्र भी थे।

कोर्ट का फैसला

जांच के दौरान पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि ममता कुलकर्णी समेत सात लोगों को वॉन्टेड घोषित किया गया। पुलिस ने आरोप लगाया कि ममता कुलकर्णी ने जनवरी 2016 में केन्या में एक मीटिंग में हिस्सा लिया था और आरोपी विक्की गोस्वामी और अन्य के साथ इस पर चर्चा की थी। हालांकि, ममता कुलकर्णी ने अपने वकील माधव थोराट के माध्यम से दायर याचिका में कहा कि उनके खिलाफ आरोप केवल सह-अभियुक्त के बयान पर आधारित हैं और इसके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है। अंततः, अदालत ने आरोपों और सबूतों की समीक्षा करने के बाद निष्कर्ष निकाला कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत उसके खिलाफ आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं थे।

 

READ ALSO

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव

शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?

Previous Post

लखनऊ में झोपड़ी में लगी आग: आग तापते समय हादसे में दो बकरियां और घरेलू सामान जलकर खाक – लखनऊ न्यूज़।

Next Post

‘पुष्पा 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे अल्लू अर्जुन, भगदड़ में हुआ हंगामा, 1 व्यक्ति की मौत।

Related Posts

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव
प्रमुख समाचार

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव

October 18, 2025
शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?
मनोरंजन

शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?

March 12, 2025
6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?
मनोरंजन

6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?

March 12, 2025
खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!
मनोरंजन

खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!

March 12, 2025
रेखा को देखते ही झुक गया स्टारकिड, स्क्रीनिंग पर सितारों की रही चमकदार मौजूदगी
मनोरंजन

रेखा को देखते ही झुक गया स्टारकिड, स्क्रीनिंग पर सितारों की रही चमकदार मौजूदगी

March 6, 2025
“पूर्व सीएम के बेटे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार, अब उनके स्टारकिड्स ने बटोरी सुर्खियां”
मनोरंजन

“पूर्व सीएम के बेटे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार, अब उनके स्टारकिड्स ने बटोरी सुर्खियां”

March 5, 2025
Next Post
‘पुष्पा 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे अल्लू अर्जुन, भगदड़ में हुआ हंगामा, 1 व्यक्ति की मौत।

‘पुष्पा 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे अल्लू अर्जुन, भगदड़ में हुआ हंगामा, 1 व्यक्ति की मौत।

Maha Kumbh 2025: अगर आप परिवार के साथ महाकुंभ मेले का प्लान बना रहे हैं, तो इन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखें।

Maha Kumbh 2025: अगर आप परिवार के साथ महाकुंभ मेले का प्लान बना रहे हैं, तो इन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखें।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 फरवरी, 2024

February 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जून, 2023

June 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 सितम्बर 2023

September 14, 2023
WhatsApp Image 2024-04-19 at 17.07.47

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अप्रैल, 2024

April 14, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)