• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, May 3, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

भारत और बांग्लादेश के वॉर्मअप मैच: विराट नहीं खेलेंगे, भारत पूरी तरह से समन्वय की तलाश में है; यशस्वी-अर्शदीप की चुनौती

JANVEENA by JANVEENA
June 1, 2024
in खेल
0
भारत और बांग्लादेश के वॉर्मअप मैच:  विराट नहीं खेलेंगे, भारत पूरी तरह से समन्वय की तलाश में है; यशस्वी-अर्शदीप की चुनौती

READ ALSO

राजस्थान रॉयल्स का धमाका: 12 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद 225 का विशाल स्कोर, रियान पराग और फरेरा का तूफान

SRH का ऐतिहासिक रन चेज, 243 रन बनाने के बावजूद हारी मुंबई इंडियंस

 

इंडिया और बांग्लादेश की टीमें आज न्यूयॉर्क के कैंटी के पार्क पर वॉर्मअप मैच खेलने उतरेंगी। जो नसाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम से 7 KM दूर है। टी-20 वर्ल्ड कप के आगाज से पहले यह आखिरी वॉर्मअप मैच है। विराट कोहली न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं, लेकिन यह वॉर्मअप मैच नहीं खेलेंगे।

 

15 खिलाड़ियों की स्क्वॉड में इंडिया के बेहतरीन टी-20 प्लेयर्स शामिल हैं, जो अभी-अभी हाईवोल्टेज IPL खेल चुके हैं। टीम के कोच, कप्तान और मैनेजमेंट को सही कॉम्बिनेशन की तलाश रहेगी। जिसके लिए ये वॉर्मअप मैच बड़ा मौका है।

कुछ इंडियन प्लेयर्स के लिए ये वॉर्मअप मैच एक मंच है, जहां वे अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देकर टीम में जगह पक्की कर सकते हैं।

बांग्लादेश के सामने चुनौती अपना कॉन्फिडेंस बढ़ाने की है, क्योंकि भारत से पिछले 5 टी-20 इंटरनेशनल मैच में से वो 4 हारी है। इनमें 2022 टी-20 वर्ल्ड कप का मैच भी शामिल है।

इस मैच में बांग्लादेश 30 रन से हारी थी। विराट की 64 रन की पारी के चलते बांग्लादेश को 185 रन का टारगेट मिला था। अर्शदीप और हार्दिक ने 2-2 विकेट लेकर बांग्लादेशी टीम को 145 रन पर रोक दिया था।

दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बारे में जानने से पहले मैच डिटेल्स…

वॉर्मअप मैच- इंडिया vs बांग्लादेश
1 जून- कैंटी के पार्क, न्यूयॉर्क
टॉस- 7:30 PM, मैच स्टार्ट- 8:00

टी-20 वर्ल्ड कप में कभी नहीं जीता बांग्लादेश
दोनों टीमों के बीच 13 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए। 12 मैच इंडिया ने जीते और 1 बांग्लादेश ने जीता। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 4 बार भिड़ीं और बांग्लादेश चारों बार हारा है।

मैच की अहमियत- कंडीशन्स और कॉम्बिनेश के लिहाज से अहम होगा मैच
बांग्लादेश के खिलाफ भारत का वॉर्मअप मुकाबला यहां की कंडीशन्स से खिलाड़ियों के लिए फैमलियर होने के लिहाज से अहम होगा। साथ ही भारतीय टीम अपना बेस्ट कॉम्बिनेशन भी तलाशेगी, क्योंकि टीम इंडिया को मुख्य मैदान (जहां मैच होना है।) की कंडीशन देखने को नहीं मिली है।

टीम की प्रैक्टिस कैंटी के पार्क पर हुई है और यहीं टीम को पहला वार्मअप मैच भी होगा, जो न्यू यॉर्क के नसाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम से 7 KM दूर है, हालांकि कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ एक-एक बार मैदान गए थे, लेकिन खिलाड़ी मुख्य मैदान की आउटफील्ड, पिच और डायमेंशन का परिचित नहीं है। ड्रॉप इन पिचों में उछाल ज्यादा है, ऐसे में भारतीय बैटर्स को उसी के अनुसार प्रैक्टिस करनी होगी।

टॉस का रोल- दोनों ही टीमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगी और वॉर्मअप मैच में अपने अहम बल्लेबाजों को परखने के लिए पूरा मौका देंगी।

विराट टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के टॉप स्कोरर, बांग्लादेश से शाकिब ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट

प्लेयर्स टू वॉच…

भारत

  • रोहित शर्मा- 39 टी-20 वर्ल्ड कप मैच खेल चुके रोहित शर्मा ने 963 रन बनाए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 79 हैं। उन्होंने 9 फिफ्टी लगाई हैं।
  • यशस्वी जायसवाल- यशस्वी ने 16 मैचों में 435 रन बनाए हैं। इनमें से 1 शतक और 1 फिफ्टी है। लेकिन उनके जैसे प्लेयर के लिए ये आंकड़ा संतोषजनक नहीं कहा जा सकता है। वे 14 बार आउट हुए। यशस्वी भी वॉर्मअप मैच में अच्छा प्रदर्शन कर टीम में जगह पक्की करना चाहेंगे। टी-20 इंटरनेशनल में जायसवाल ने 17 मैचों में 502 रन बनाए हैं। एक शतक और 4 फिफ्टी लगा चुके हैं। वे अभी तक टी-20 वर्ल्ड कप नहीं खेले हैं।
  • मोहम्मद सिराज- जसप्रीत बुमराह के साथी की तलाश वॉर्मअप मैच में की जाएगी। सिराज अपनी परफॉर्मेंस पर फोकस करेंगे ताकि जगह बना सकें। सिराज 10 इंटरनेशनल टी-20 मैच खेले हैं और उनके 12 विकेट हैं।

बांग्लादेश

  • नजमुल हुसैन शांतो- टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की ओर से 5 मैचों में 180 रन बना चुके हैं। वे हर तीसरे मुकाबले में फिफ्टी जमा रहे हैं। शांतो का स्ट्राइक रेट 114.64 का रहा है।
  • महमूदुल्लाह- टी-20 वर्ल्ड कप में 30 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 110.67 के स्ट्राइक रेट से 363 रन बनाए हैं। वे एक फिफ्टी जमा चुके हैं। वे 38 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं। ऐसे में उनकी फिटनेस और रिफ्लेक्सेस पर भी नजरें होंगी।
  • मुस्तफिजुर रहमान- टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के सेकंड टॉप विकेटटेकर हैं। वे 15 मैचों में 20 विकेट झटक चुके हैं। इस टूर्नामेंट में रहमान की इकोनॉमी 7.50 रही है। वे एक मैच में 5 विकेट हाल भी हासिल कर चुके हैं।
  • तस्कीन अहमद- 16 टी-20 वर्ल्ड कप मैच खेल चुके हैं। तस्कीन ने 18 विकेट ले चुके हैं। वे इस टूर्नामेंट में हर 18वीं बॉल पर विकेट ले रहे हैं। इस दौरान तस्कीन की इकोनॉमी 6.65 रही है।

पिछली भिड़ंत: एशियाड के सेमीफाइनल में बांग्लादेश से 9.2 ओवर में 9 विकेट से जीता था भारत
भारत और बांग्लादेश की पिछली भिड़ंत एशियन गेम्स-2022 के सेमीफाइनल मुकाबले में हुई थी। होंगझोऊ में भारतीय टीम ने 9 विकेट की जीत हासिल की थी। टीम इंडिया ने 97 रन का टारगेट 9.2 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया था। रन चेज में शून्य पर यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवाने के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड और तिलक वर्मा ने 97 रनों की अविजित साझेदारी करके टीम को जीत दिलाई। गायकवाड ने 40 और तिलक वर्मा ने 55 रन की नाबाद पारी खेली थी।

बांग्लादेश के खिलाफ तिलक वर्मा ने 55 रन की नाबाद पारी खेली थी। उन्होंने कप्तान ऋतुराज गायकवाड के साथ 97 रनों की साझेदारी की थी।

डिया के लिए वॉर्म अप मैच में 2 सवाल

पहला- क्या यशस्वी को जगह मिलेगी- मैनेजमेंट के सामने यह बड़ा सवाल है, क्योंकि अगर यशस्वी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है तो शिवम दुबे जैसे पावरफुल सिक्स हिटर को बाहर बैठना पड़ेगा।

दूसरा- क्या WC में कोहली-रोहित करेंगे ओपनिंग- अगर शिवम दुबे को शामिल करना है तो कोहली और रोहित को ओपनिंग दी जा सकती है। कोहली IPL में भी ओपनिंग करके अच्छा रिजल्ट दे चुके हैं। कोहली-रोहित ओपनिंग करते हैं तो शुभम के लिए टीम में रास्ता आसानी से खुल जाएगा।

Previous Post

स्वास्थ्य सुझाव: ये फूड्स गर्मियों में शरीर को ठंडक देते हैं, इसलिए इन्हें अपनी डाइट में शामिल करें

Next Post

SLB ने “गंगूबाई” के सेट पर भड़क गए थे: छाया कदम ने भंसाली के गुस्से को जायज बताया, कहा कि यह पहली बार था कि मैं उनका गुस्सा देख डर गया।

Related Posts

राजस्थान रॉयल्स का धमाका: 12 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद 225 का विशाल स्कोर, रियान पराग और फरेरा का तूफान
खेल

राजस्थान रॉयल्स का धमाका: 12 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद 225 का विशाल स्कोर, रियान पराग और फरेरा का तूफान

May 2, 2026
SRH का ऐतिहासिक रन चेज, 243 रन बनाने के बावजूद हारी मुंबई इंडियंस
खेल

SRH का ऐतिहासिक रन चेज, 243 रन बनाने के बावजूद हारी मुंबई इंडियंस

April 30, 2026
मुंबई इंडियंस का धमाका, IPL 2026 में बनाया सबसे बड़ा स्कोर; रिकल्टन का ऐतिहासिक शतक
खेल

मुंबई इंडियंस का धमाका, IPL 2026 में बनाया सबसे बड़ा स्कोर; रिकल्टन का ऐतिहासिक शतक

April 30, 2026
रायन रिकल्टन का तूफानी शतक, MI के लिए सबसे तेज सेंचुरी बनाकर रचा इतिहास
खेल

रायन रिकल्टन का तूफानी शतक, MI के लिए सबसे तेज सेंचुरी बनाकर रचा इतिहास

April 30, 2026
ऑरेंज कैप रेस में उलटफेर, वैभव सूर्यवंशी फिर नंबर-1, कोहली पीछे
खेल

ऑरेंज कैप रेस में उलटफेर, वैभव सूर्यवंशी फिर नंबर-1, कोहली पीछे

April 29, 2026
विराट-गेल ओपनिंग, धोनी कप्तान: जोस बटलर ने चुनी ऑल-टाइम बेस्ट IPL प्लेइंग XI
खेल

विराट-गेल ओपनिंग, धोनी कप्तान: जोस बटलर ने चुनी ऑल-टाइम बेस्ट IPL प्लेइंग XI

April 28, 2026
Next Post
SLB ने “गंगूबाई” के सेट पर भड़क गए थे: छाया कदम ने भंसाली के गुस्से को जायज बताया, कहा कि यह पहली बार था कि मैं उनका गुस्सा देख डर गया।

SLB ने "गंगूबाई" के सेट पर भड़क गए थे: छाया कदम ने भंसाली के गुस्से को जायज बताया, कहा कि यह पहली बार था कि मैं उनका गुस्सा देख डर गया।

UP:  बिजली संकट बढ़ा, 11 इंजीनियरों को निलंबित कर देर रात बहाल किया गया

UP: भयानक गर्मी में बेहतर विद्युत आपूर्ति के प्रयास तेज हैं, लेकिन स्थानीय फॉल्ट नहीं रुक रहा है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

November 5, 2024

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अगस्त, 2023

August 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जनवरी, 2024

January 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 जनवरी, 2024

January 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 दिसम्बर, 2023

December 28, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)