• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 10, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

‘हमारे पास बड़ी संख्या में फिदायीन हैं’, मसूद अजहर का ऑडियो संदेश सामने आने से मचा हड़कंप

JANVEENA by JANVEENA
January 12, 2026
in विदेश
0
‘हमारे पास बड़ी संख्या में फिदायीन हैं’, मसूद अजहर का ऑडियो संदेश सामने आने से मचा हड़कंप

पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का एक नया ऑडियो वायरल हुआ है. इस क्लिप में वो शहादत की बात तो कर रहा है, लेकिन इसके साथ ही जो कह रहा है उसमें उसकी निराशा साफ झलक रही है. वो दावा कर रहा है कि उसके पास फिदायिनों की अच्छी खासी तादाद भी है.

मसूद अजहर ने इस ऑडियो में शहादत का जिक्र करते हुए कहा है कि उसके आतंकी न किसी सांसारिक सुविधा की मांग करते हैं और न ही किसी निजी फायदे की. उसने यह भी कहा कि अगर वे संगठन में मौजूद आतंकियों की पूरी संख्या सार्वजनिक कर दें तो दुनिया भर के मीडिया में हलचल मच जाएगी, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि वह आतंकियों के गिरते मनोबल को उठाने की कोशिश कर रहा है और जता रहा है कि जैश-ए-मोहम्मद के पास बड़ी संख्या में प्रशिक्षित आतंकी मौजूद हैं. ऑडियो संदेश में आतंकी की बौखलाहट साफ दिख रही है. इसमें बीवी, आईफोन, कर्जे, मोटरसाइकिल जैसी अजब-गजब बातें हैं.

भारत की कई कार्रवाई के बाद आया ये बयान

भारत द्वारा मई में जैश के कई ठिकानों पर की गई कार्रवाई और संगठन और परिवार के कई सदस्यों की मौत के महीनों बाद ये संदेश सामने आया है. जैश कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने एक रैली में कहा था कि 7 मई को ‘जब भारत ने बहावलपुर पर हमला किया था, तो मसूद का परिवार रेजा-रेजा, यानी कि टुकड़ों-टुकड़ों में बंट गया था.’

क्या है वायरल क्लिप में? 

मसूद अजहर ऑडियो क्लिप में बोल रहा है, ‘इस मजमे में अल्लाह के वो फिदायीन मौजूद हैं जो रात के तीन बजे उठ के सिर्फ अल्लाह से शहादत मांगते हैं. न ये कहते हैं कि कर्जे उतर जाएं, न ये कहते हैं कि बीवी मिल जाए, न ये कहते हैं कि मकान मिल जाए, न ये कहते हैं कि दुकान मिल जाए, न ये कहते हैं कि बच्चे आज्ञाकारी बन जाएं, न ये कहते हैं कि यूरोप का वीजा मिल जाए, न ये कहते हैं कि अमरीका का वीजा मिल जाए, न ये अल्लाह से गाड़ी मांगते हैं, न नई-नई तर्ज की मोटरसाइकिल मांगते हैं, न अल्लाह ताला से आईफोन मांगते हैं.’

वो आगे कहता है, ये अल्लाह से कहते हैं, ‘अल्लाह शहादत दे दे. हम अमीर के दिल में डाल दे, मुझे पहले नंबर पर कर दे, मुझे आगे कर दे, और तरह-तरह की सिफारिशें कराते हैं.’

‘फिदायिनों की अच्छी खासी तादाद है’

आतंकी ने इसके साथ ही दावा किया है कि उसके पास फिदायिनों की अच्छी खासी तादाद है. वो कहता है ‘मुझे खत लिख-लिख के धमकियां देते हैं कि हमें जल्दी भेज दो वरना ये हो जाएगा वरना वो हो जाएगा. मुझे अल्लाह का वास्ता देकर कहते हैं, ‘हमें जल्दी आगे भेज दो, हमें जल्दी आगे भेज दो. मुझे रसूल के वास्ते दे के कहते हैं, ‘हमें जल्दी आगे भेज दो.’ मुझे मदीना शरीफ की दुआएं देकर कहते हैं, ‘अल्लाह आपको मदीना दिखाए, मुझे जल्दी आगे भेज दो.’ कभी क्या तरीका इख्तियार करते हैं, कभी क्या तरीका इख्तियार करते हैं, रब से मुलाकात का इनको इतना शौक है. इतना शौक है कि ये एक नहीं है, ये दो नहीं है, ये एक सौ नहीं है, ये तीन सौ नहीं है, ये एक हजार नहीं है. बता दूंगा तो कल दुनिया की मीडिया में हंगामा मच जाएगा.’

READ ALSO

ICC पर ट्रंप प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मार्को रुबियो की चेतावनी से बढ़ा अंतरराष्ट्रीय तनाव

नोबेल शांति पुरस्कार की दौड़ में ट्रंप को झटका, शहबाज शरीफ ने की थी पैरवी; नवी पिल्लई पर क्यों नाराज है इजरायल?

Previous Post

अमेरिका की इस आदत की नकल से भारत को भारी नुकसान, हर साल लाखों लोग हो रहे प्रभावित

Next Post

क्या ईरान में खामेनेई को सत्ता से हटाने के लिए ट्रंप भेजेंगे अमेरिकी सेना? इन 5 संकेतों से समझें

Related Posts

ICC पर ट्रंप प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मार्को रुबियो की चेतावनी से बढ़ा अंतरराष्ट्रीय तनाव
विदेश

ICC पर ट्रंप प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मार्को रुबियो की चेतावनी से बढ़ा अंतरराष्ट्रीय तनाव

October 10, 2026
नोबेल शांति पुरस्कार की दौड़ में ट्रंप को झटका, शहबाज शरीफ ने की थी पैरवी; नवी पिल्लई पर क्यों नाराज है इजरायल?
विदेश

नोबेल शांति पुरस्कार की दौड़ में ट्रंप को झटका, शहबाज शरीफ ने की थी पैरवी; नवी पिल्लई पर क्यों नाराज है इजरायल?

October 10, 2026
‘तालियां और बजाइए, तो ट्रंप के साथ बांट लूंगी पुरस्कार’, नवी पिल्लई की टिप्पणी चर्चा में
विदेश

‘तालियां और बजाइए, तो ट्रंप के साथ बांट लूंगी पुरस्कार’, नवी पिल्लई की टिप्पणी चर्चा में

October 10, 2026
BLA-TTP के हमलों से बढ़ा पाकिस्तान की सेना पर दबाव, रिटायर्ड जवानों को लौटने का निर्देश
विदेश

BLA-TTP के हमलों से बढ़ा पाकिस्तान की सेना पर दबाव, रिटायर्ड जवानों को लौटने का निर्देश

October 9, 2026
Anne Carson को साहित्य का नोबेल, प्राचीन ग्रीक साहित्य और आधुनिक लेखन को जोड़ने में बनाई खास पहचान
विदेश

Anne Carson को साहित्य का नोबेल, प्राचीन ग्रीक साहित्य और आधुनिक लेखन को जोड़ने में बनाई खास पहचान

October 9, 2026
रूस में प्लेग की आशंका से बढ़ी चिंता, क्या नई महामारी का खतरा? जानें लक्षण, बचाव और इलाज
विदेश

रूस में प्लेग की आशंका से बढ़ी चिंता, क्या नई महामारी का खतरा? जानें लक्षण, बचाव और इलाज

October 9, 2026
Next Post
क्या ईरान में खामेनेई को सत्ता से हटाने के लिए ट्रंप भेजेंगे अमेरिकी सेना? इन 5 संकेतों से समझें

क्या ईरान में खामेनेई को सत्ता से हटाने के लिए ट्रंप भेजेंगे अमेरिकी सेना? इन 5 संकेतों से समझें

भारत–न्यूजीलैंड पहले वनडे में उठा विवाद, पूर्व क्रिकेटर के ‘हिंदी को राष्ट्रभाषा’ कहने पर मचा बवाल

भारत–न्यूजीलैंड पहले वनडे में उठा विवाद, पूर्व क्रिकेटर के ‘हिंदी को राष्ट्रभाषा’ कहने पर मचा बवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 फरवरी, 2024

February 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 जून, 2023

June 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 नवम्बर, 2023

November 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 मार्च, 2024

March 14, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)