• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Thursday, October 22, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

बुखार होने पर तुरंत दवा ले लेना सही है या नहीं, डॉक्टर्स क्या सलाह देते हैं

JANVEENA by JANVEENA
August 21, 2025
in स्वास्थ्य
0
बुखार होने पर तुरंत दवा ले लेना सही है या नहीं, डॉक्टर्स क्या सलाह देते हैं

 

Medicine in Fever: बुखार ऐसा लक्षण है, जिसे सुनते ही ज्यादातर लोग तुरंत दवाई लेने की सोचने लगते हैं. लेकिन क्या सच में बुखार चढ़ते ही गोली खा लेनी चाहिए? यह सवाल अक्सर हर किसी के मन में आता है. कई बार लोग हल्का-सा तापमान होते ही पैरासिटामोल या दूसरी दवाइयां खा लेते हैं, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि, हर बार ऐसा करना जरूरी या सही नहीं होता. दरअसल, बुखार अपने आप में कोई बीमारी नहीं, बल्कि शरीर का एक संकेत है कि अंदर कोई इंफेक्शन या गड़बड़ी हो रही है. ऐसे में दवा कब लेनी चाहिए और कितना इंतजार करना चाहिए, इस बारे में डॉक्टरों की राय जानना जरूरी है.

डॉ. महेश हीरानंदानी का कहना है कि, बुखार आने पर तुरंत दवा लेना सही नहीं है. हल्के बुखार में शरीर को अपने आप संक्रमण से लड़ने का मौका देना चाहिए. अगर तापमान 100 या 101 डिग्री तक है और मरीज को ज्यादा परेशानी नहीं है, तो दवा लेने की आवश्यकता नहीं होती. लेकिन अगर बुखार 102 डिग्री से ऊपर चला जाए, सिरदर्द, शरीर में दर्द या कमजोरी ज्यादा हो, तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही दवा लेनी चाहिए.

READ ALSO

सर्दियों में सर्दी-जुकाम से बचना है तो अपनाएं ये उपाय, शुरुआती लक्षण दिखते ही करें ये काम

रात में बार-बार पेशाब आने की समस्या को न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत

कब लेनी चाहिए दवा?

    • अगर बुखार 101-102 डिग्री से ज्यादा हो

 

    • बच्चे, बुजुर्ग या पहले से बीमार व्यक्ति को तेज बुखार हो

 

    • बुखार के साथ सांस लेने में तकलीफ, चक्कर या उल्टी हो

 

    • बुखार 2 दिन तक लगातार बना रहे

 

    • तुरंत दवा न खाने के फायदे

 

    • शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है

 

    • इंफेक्शन से लड़ने की प्राकृतिक क्षमता बनी रहती है

 

    • बिना जरूरत दवा खाने से बचाव होता है, जिससे लिवर और किडनी पर दबाव नहीं पड़ता

 

कब डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें?

    • अगर बच्चे को बुखार हो और साथ में झटके आएं

 

    • बुखार के साथ सांस फूलना या तेज खांसी हो

 

    • बुखार लगातार 3 दिन तक बना रहे

 

    • बुखार के साथ बेहोशी या भ्रम की स्थिति हो

 

बुखार शरीर का एक नैचुरल अलार्म है जो हमें यह बताता है कि शरीर के अंदर कुछ गड़बड़ है. हर बार बुखार आने पर तुरंत दवा खाना सही तरीका नहीं है. हल्के बुखार में आराम और पर्याप्त पानी पीना ही काफी होता है. लेकिन अगर बुखार ज्यादा बढ़ जाए या लंबे समय तक बना रहे, तो डॉक्टर की सलाह लेना ही सबसे सुरक्षित उपाय है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Previous Post

क्या आप भी छोटी-मोटी बीमारियों में दवा लेने की आदत रखते हैं? जानें इससे आपको कितना नुकसान हो सकता है

Next Post

‘कुली’ की घटती कमाई से मेकर्स में बढ़ी चिंता, फिल्म हिट होगी या बनेगी घाटे का कारण?

Related Posts

सर्दियों में सर्दी-जुकाम से बचना है तो अपनाएं ये उपाय, शुरुआती लक्षण दिखते ही करें ये काम
स्वास्थ्य

सर्दियों में सर्दी-जुकाम से बचना है तो अपनाएं ये उपाय, शुरुआती लक्षण दिखते ही करें ये काम

October 21, 2026
रात में बार-बार पेशाब आने की समस्या को न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
स्वास्थ्य

रात में बार-बार पेशाब आने की समस्या को न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत

October 21, 2026
LNJP अस्पताल में लगेंगी आधुनिक जांच सुविधाएं, नई CT और MRI मशीनों से मरीजों को मिलेगी राहत
स्वास्थ्य

LNJP अस्पताल में लगेंगी आधुनिक जांच सुविधाएं, नई CT और MRI मशीनों से मरीजों को मिलेगी राहत

October 17, 2026
पोप लियो XIV को कौन सा कैंसर है? फेफड़े की एक लोब निकलने के बाद कितनी होंगी परेशानियां?
स्वास्थ्य

पोप लियो XIV को कौन सा कैंसर है? फेफड़े की एक लोब निकलने के बाद कितनी होंगी परेशानियां?

October 16, 2026
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, भाषा विवाद के बीच जानें पूरा मामला
स्वास्थ्य

तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, भाषा विवाद के बीच जानें पूरा मामला

October 13, 2026
एक्स-रे, CT स्कैन और MRI में क्या है फर्क? जानिए किस बीमारी में कौन-सी जांच आती है काम
स्वास्थ्य

एक्स-रे, CT स्कैन और MRI में क्या है फर्क? जानिए किस बीमारी में कौन-सी जांच आती है काम

October 13, 2026
Next Post
‘कुली’ की घटती कमाई से मेकर्स में बढ़ी चिंता, फिल्म हिट होगी या बनेगी घाटे का कारण?

‘कुली’ की घटती कमाई से मेकर्स में बढ़ी चिंता, फिल्म हिट होगी या बनेगी घाटे का कारण?

अगर ये 5 आदतें नहीं छोड़ेंगे तो फैटी लिवर बन सकता है कैंसर, तुरंत करें बदलाव

अगर ये 5 आदतें नहीं छोड़ेंगे तो फैटी लिवर बन सकता है कैंसर, तुरंत करें बदलाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अगस्त, 2023

August 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अक्टूबर, 2023

October 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अक्टूबर, 2023

October 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 मई, 2023

May 28, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)