• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

“क्या यह इंग्लिश क्रिकेटर तोड़ पाएगा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड? अभी बनाने हैं इतने रन”

JANVEENA by JANVEENA
December 30, 2024
in खेल
0
“क्या यह इंग्लिश क्रिकेटर तोड़ पाएगा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड? अभी बनाने हैं इतने रन”

Sachin Tendulkar Test Runs: सचिन तेंदुलकर… क्रिकेट के भगवान। जिनके हिमालय जैसे बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए लोहे के चने चबाने जैसे है। उनके रिकॉर्ड्स के आस-पास पहुंचना ही क्रिकेटर्स का सपना होता है। उनके नाम क्रिकेट की दुनिया में सबसे ज्यादा शतक, रन, अर्धशतक और चौके दर्ज हैं। वह सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले और सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने वाले प्लेयर्स भी हैं। उनके महान कीर्तिमान आज तक बरकरार हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से इंग्लैंड के जो रूट ने ऐसा प्रदर्शन किया है, जिससे सचिन का एक रिकॉर्ड खतरे में नजर आने लगा है। क्रिकेट पंडित ऐसा मानने लगे हैं कि अगर टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का सचिन का रिकॉर्ड कोई बल्लेबाज तोड़ सकता है, तो वह रूट ही हैं।

जो रूट ने साल 2012 में टेस्ट में किया डेब्यू

जो रूट आज 34 साल के हो गए हैं और वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं।  उनका जन्म 30 दिसंबर 1990 को यॉर्कशायर शहर में हुआ था। उन्होंने इंग्लैंड के लिए साल 2012 में टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ नागपुर में डेब्यू किया था। डेब्यू के बाद उन्होंने इंग्लैंड की टीम के लिए कई शानदार पारियां खेली और उसके बाद फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद एक साल बाद ही साल 2013 में उन्होंने वनडे में डेब्यू किया था। वह इंग्लैंड की वनडे टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं और अपनी स्थाई जगह नहीं बना पाए हैं।

बेहतरीन फॉर्म में हैं रूट  

टेस्ट क्रिकेट में जो रूट इंग्लैंड के बल्लेबाजी आक्रमण की अहम धुरी बने हुए हैं और अपने दम पर उन्होंने टीम को कई बार मुश्किल परिस्थितियों से निकाला है। पिछले कुछ समय से वह बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं। साल 2020 के बाद टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने एक अलग ही क्लास दिखाई है और टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे हैं।

तेंदुलकर हैं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

जो रूट इंग्लैंड के लिए अभी तक 152 टेस्ट मैचों में कुल 12972 रन बना चुके हैं, जिसमें 36 शतक और 65 अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में वह पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। जबकि पहले नंबर का सिंहासन दिग्गज सचिन तेंदुलकर के पास है। तेंदुलकर के नाम 15921 रन दर्ज हैं। अब तेंदुलकर का सबसे ज्यादा टेस्ट रनों का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए रूट को 2950 रनों की आवश्यकता है। अगर वह सचिन का ये महारिकॉर्ड तोड़ देते हैं, तो वह क्रिकेट की दुनिया में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान बना देंगे।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज: 

  • सचिन तेंदुलकर- 15921 रन
  • रिकी पोंटिंग- 13378 रन
  • जैक कैलिस- 13289 रन
  • राहुल द्रविड़- 13288 रन
  • जो रूट- 12972 रन

वनडे क्रिकेट में लगा चुके हैं 16 शतक

जो रूट इंग्लैंड के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2019 जीतने वाले टीम के सदस्य रहे हैं। टेस्ट के अलावा वह इंग्लैंड की टीम के लिए 171 वनडे मैचों में कुल 6522 रन बना चुके हैं, जिसमें 16 शतक शामिल हैं। इसके अलावा 32 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उनके नाम पर 893 रन दर्ज हैं।

 

READ ALSO

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

Previous Post

मलयालम अभिनेता दिलीप शंकर का निधन, होटल में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

Next Post

तेज हवाओं ने NCR में बढ़ाई ठंड: बारिश के बाद गाजियाबाद की हवा हुई साफ, आज 8वीं तक के स्कूल बंद – गाजियाबाद समाचार

Related Posts

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
खेल

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

November 5, 2026
भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट
खेल

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

November 4, 2026
रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात
खेल

रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात

October 29, 2026
T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर
खेल

T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर

October 28, 2026
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया
खेल

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया

October 28, 2026
ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह
खेल

ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह

October 24, 2026
Next Post
तेज हवाओं ने NCR में बढ़ाई ठंड: बारिश के बाद गाजियाबाद की हवा हुई साफ, आज 8वीं तक के स्कूल बंद – गाजियाबाद समाचार

तेज हवाओं ने NCR में बढ़ाई ठंड: बारिश के बाद गाजियाबाद की हवा हुई साफ, आज 8वीं तक के स्कूल बंद – गाजियाबाद समाचार

“भोजपुरी गानों में नजर आएगी यह बंगाली अदाकारा, इंस्टाग्राम पर फैन्स को दी खुशखबरी”

“भोजपुरी गानों में नजर आएगी यह बंगाली अदाकारा, इंस्टाग्राम पर फैन्स को दी खुशखबरी”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मई, 2024

May 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 फरवरी, 2024

February 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मार्च, 2024

March 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 फरवरी, 2024

February 14, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)