• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Friday, October 9, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

क्रिसमस पर जेलेंस्की का संदेश: ‘पुतिन की मौत…’ और दुआ, बयान से मची हलचल

JANVEENA by JANVEENA
December 26, 2025
in विदेश
0
क्रिसमस पर जेलेंस्की का संदेश: ‘पुतिन की मौत…’ और दुआ, बयान से मची हलचल

 

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने क्रिसमस के मौके पर रूस के खिलाफ बेहद तीखा और भावनात्मक बयान दिया है. क्रिसमस ईव पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने एक वीडियो संदेश में जेलेंस्की ने कहा, ‘रूस चाहे कितने भी हमले कर ले वह यूक्रेनी लोगों की आस्था, एकता और हौसले को कभी खत्म नहीं कर सकता.’ यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब रूस ने क्रिसमस से ठीक पहले यूक्रेन के कई इलाकों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे.

जेलेंस्की ने संबोधन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका संकेत पूरी तरह स्पष्ट था. उन्होंने कहा कि आज हर यूक्रेनी के मन में एक ही भावना है और सबकी एक ही इच्छा है कि वह शख्स खत्म हो जाए, जो इस युद्ध और तबाही का जिम्मेदार है.

⚡️Zelensky in his Christmas address to the nation wished DEATH upon Putin. pic.twitter.com/fN34Jc8DUC

— War Intel (@warintel4u) December 24, 2025

रूस के क्रिसमस हमलों से और भड़का गुस्सा

जेलेंस्की का यह संदेश उन रूसी हमलों के बाद आया है, जिनमें क्रिसमस से पहले यूक्रेन पर बैलिस्टिक मिसाइल, किंझाल हाइपरसोनिक स्ट्राइक और सैकड़ों शाहेद ड्रोन दागे गए. इन हमलों में 3 लोगों की मौत हुई और कई शहरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई. जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने त्योहारों के दिन भी मासूम लोगों को नहीं बख्शा.

जेलेंस्की बोले – यूक्रेन बदला नहीं, शांति चाहता है

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने क्रिसमस संदेश में यह भी साफ किया कि उनका देश केवल बदले की भावना से नहीं लड़ रहा है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन शांति के लिए संघर्ष कर रहा है, शांति के लिए प्रार्थना कर रहा है और वह शांति पाने का पूरा हकदार है. उन्होंने ईश्वर से यूक्रेन के लिए न्यायपूर्ण और स्थायी शांति की कामना की.

20 सूत्रीय शांति योजना और डोनबास से सेना हटाने का प्रस्ताव

क्रिसमस संदेश के बाद मीडिया को दिए एक बयान में जेलेंस्की ने यूक्रेन के 20-प्वाइंट पीस प्लान का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अगर युद्ध खत्म करने का रास्ता निकलता है तो यूक्रेन पूर्वी औद्योगिक क्षेत्र डोनबास से अपनी सेना हटाने को तैयार है. हालांकि उन्होंने साफ किया कि यह कदम तभी संभव है, जब रूस भी उसी क्षेत्र से अपनी सेना पीछे हटाए, पूरे इलाके को डिमिलिट्राइज्ड ज़ोन घोषित किया जाए और वहां अंतरराष्ट्रीय शांति बल तैनात हों.

रूस की सख्त शर्तें और कीव का साफ इनकार

फिलहाल रूस ने कब्जे वाले इलाकों से पीछे हटने का कोई संकेत नहीं दिया है. रूस लुहांस्क के अधिकांश हिस्से और डोनेत्स्क के बड़े इलाके पर नियंत्रण बनाए हुए है. पुतिन यूक्रेन से डोनबास छोड़ने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कीव ने इस शर्त को पूरी तरह अस्वीकार कर दिया है.

 

READ ALSO

BLA-TTP के हमलों से बढ़ा पाकिस्तान की सेना पर दबाव, रिटायर्ड जवानों को लौटने का निर्देश

Anne Carson को साहित्य का नोबेल, प्राचीन ग्रीक साहित्य और आधुनिक लेखन को जोड़ने में बनाई खास पहचान

Previous Post

टीम इंडिया vs श्रीलंका, तीसरा टी20: हरमनप्रीत एंड कंपनी जीत पाएगी सीरीज?

Next Post

Skiing in India: बर्फ और एडवेंचर का मजा लें इन टॉप स्पॉट्स पर

Related Posts

BLA-TTP के हमलों से बढ़ा पाकिस्तान की सेना पर दबाव, रिटायर्ड जवानों को लौटने का निर्देश
विदेश

BLA-TTP के हमलों से बढ़ा पाकिस्तान की सेना पर दबाव, रिटायर्ड जवानों को लौटने का निर्देश

October 9, 2026
Anne Carson को साहित्य का नोबेल, प्राचीन ग्रीक साहित्य और आधुनिक लेखन को जोड़ने में बनाई खास पहचान
विदेश

Anne Carson को साहित्य का नोबेल, प्राचीन ग्रीक साहित्य और आधुनिक लेखन को जोड़ने में बनाई खास पहचान

October 9, 2026
रूस में प्लेग की आशंका से बढ़ी चिंता, क्या नई महामारी का खतरा? जानें लक्षण, बचाव और इलाज
विदेश

रूस में प्लेग की आशंका से बढ़ी चिंता, क्या नई महामारी का खतरा? जानें लक्षण, बचाव और इलाज

October 9, 2026
यूक्रेन में रूसी मिसाइल हमले से मची तबाही, 4 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत; 50 से ज्यादा घायल
विदेश

यूक्रेन में रूसी मिसाइल हमले से मची तबाही, 4 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत; 50 से ज्यादा घायल

October 8, 2026
फ्रांस पर ‘इस्लाम के कब्जे’ का ट्रंप का दावा कितना सही? मुस्लिम आबादी के आंकड़े बताते हैं पूरी तस्वीर
विदेश

फ्रांस पर ‘इस्लाम के कब्जे’ का ट्रंप का दावा कितना सही? मुस्लिम आबादी के आंकड़े बताते हैं पूरी तस्वीर

October 8, 2026
कौन सा देश किसे देता है सुरक्षा? अमेरिका से चीन तक जानिए दुनिया के बड़े सिक्योरिटी गठजोड़
विदेश

कौन सा देश किसे देता है सुरक्षा? अमेरिका से चीन तक जानिए दुनिया के बड़े सिक्योरिटी गठजोड़

October 7, 2026
Next Post
Skiing in India: बर्फ और एडवेंचर का मजा लें इन टॉप स्पॉट्स पर

Skiing in India: बर्फ और एडवेंचर का मजा लें इन टॉप स्पॉट्स पर

भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव, डोनाल्ड ट्रंप और MAGA नारे ने बढ़ाई जटिलता

भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव, डोनाल्ड ट्रंप और MAGA नारे ने बढ़ाई जटिलता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 नवम्बर, 2023

November 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जनवरी, 2024

January 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जून, 2023

June 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अगस्त, 2023

August 21, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)