• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Saturday, May 2, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

करप्शन पर योगी का एक्शन

JANVEENA by JANVEENA
May 27, 2022
in राज्य
0

उत्तर प्रदेश में अपने दूसरे कार्यकाल की शुरूआत के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टïाचार के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस की नीति को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। योगी सरकार अपने पहले कार्यकाल में भी भ्रष्टïाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाईयों को लेकर चर्चा में रही थी।

योगी के करप्शन के खिलाफ एक्शन से भ्रष्टïचारियों में हलचल मची हुई है। भ्रष्टïाचार में डूबे लोगों को एक बार फिर से अपने चारो ओर से कानूनी शिकंजा कसता नजर आ रहा है। योगी अपने दूसरे कार्यकाल में करप्शन के खिलाफ सख्त एक्शन ले रहे हैं। योगी की एक सख्त प्रशासक की छवि यूपी की जनता को रास आ रही है तभी 37 साल के लंबे समय के बाद योगी ऐसे मुख्यमंत्री बने हैं जो अपना एक कार्यकाल का समय पूरा करने के साथ ही दोबारा यूपी की बागडोर संभाल रहे हैं। पिछले कार्यकाल में योगी आदित्यनाथ ने करप्शन के खिलाफ जंग छेड़ रखी थी। कई बड़े नौकरशाहों से लेकर सरकारी सिस्टम में लंबे समय भ्रष्टïाचार करते आ रहे लोगों को चिन्हित कर उन पर सख्त कार्रवाई की गई थी। योगी अपने दूसरे कार्यकाल में भी वही तेवर बरकरार रखे हुए हैं।
अपने दूसरे कार्यकाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों सोनभद्र के डीएम टीके शिबू और गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार को निलंबित कर दिया जबकि इससे पहले के कार्यकाल में सीएम योगी आदित्यनाथ 17 आईपीएस अफसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार और शासकीय दायित्वों की अवहेलना करने को लेकर कार्यवाही कर चुके हैं। वहीं पिछले कार्यकाल में राज्य सरकार ने कई आईएएस अफसरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए सस्पेंड किया था। इसमें से कई अफसर अब रिटायर हो चुके हैं।
राज्य में सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को सख्त हिदायत दी थी और कहा था कि वह भ्रष्टाचार के मामले में एक्शन लेंगे। लिहाजा अफसर इस बात को ध्यान में रखें। उन्होंने कहा था कि सबकी जिम्मेदारी तय है और जो भी इसकी अवहेलना करेगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। लिहाजा खनन और निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और चुनाव के दौरान काम न करने के आरोप में सोनभद्र के डीएम को निलंबित कर दिया गया है। वहीं राज्य सरकार ने गाजियाबाद के एसएसपी को कर्तव्यों का पालन नहीं करने के लिए सस्पेंड किया किया गया है। राज्य सरकार ने चंद्रविजय सिंह को सोनभद्र का नया डीएम बनाया गया है। वह अब तक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक थे।
असल में राज्य सरकार ने साफ कर दिया था कि भ्रष्टाचार और सरकारी कार्यों में ढिलाई बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिबू को लेकर राज्य सरकार के पास शिकायतें थी और इन शिकायतों की जांच वाराणसी के मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल कर रहे थे। सस्पेंशन के बाद टीके शिबू को राजस्व परिषद लखनऊ से अटैच कर दिया गया है। इसके साथ ही गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार को अपराध न रोकने और ड्यूटी न निभाने के आरोप में सस्पेंड किया गया है।
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की पिछली सरकार में 17 आईपीएस अफसरों पर गाज गिरी थी। राज्य सरकार ने शासकीय दायित्वों को पूरा ना करने और भ्रष्टाचार में लिप्त रहने के कारण 17 आईपीएस अफसरों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उन्हें सस्पेंड किया था। वहीं महोबा के एसपी रहे मणिलाल पाटीदार के खिलाफ व्यापारी की आत्महत्या के मामले में सस्पेंशन की कार्यवाही की गई थी। वह अभी भी फरार हैं।

READ ALSO

व्यापारियों ने किया एमएलसी पवन सिंह चौहान का अभिनंदन 

एस.आर. ग्लोबल स्कूल में ‘स्विम स्ट्रोक 2026’ का भव्य समापन

Previous Post

पांच सूबों के परिणाम दे रहे हैं क्या संकेत

Next Post

भ्रष्टाचार पर योगी का हंटर

Related Posts

व्यापारियों ने किया एमएलसी पवन सिंह चौहान का अभिनंदन 
राज्य

व्यापारियों ने किया एमएलसी पवन सिंह चौहान का अभिनंदन 

April 27, 2026
एस.आर. ग्लोबल स्कूल में ‘स्विम स्ट्रोक 2026’ का भव्य समापन
राज्य

एस.आर. ग्लोबल स्कूल में ‘स्विम स्ट्रोक 2026’ का भव्य समापन

April 26, 2026
धर्म के प्रतीक हैं भगवान परशुराम : शैलेन्द्र मौर्य
राज्य

धर्म के प्रतीक हैं भगवान परशुराम : शैलेन्द्र मौर्य

April 19, 2026
संस्कृति संरक्षण में ब्राह्मण समाज का योगदान अहम : डा. नीरज बोरा
राज्य

संस्कृति संरक्षण में ब्राह्मण समाज का योगदान अहम : डा. नीरज बोरा

April 19, 2026
शौर्य और सेवा का संगम : बाराबंकी में भगवान परशुराम जयंती पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
राज्य

शौर्य और सेवा का संगम : बाराबंकी में भगवान परशुराम जयंती पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

April 19, 2026
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में गूंजा सशक्तिकरण और सम्मान का स्वर
राज्य

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में गूंजा सशक्तिकरण और सम्मान का स्वर

April 16, 2026
Next Post

भ्रष्टाचार पर योगी का हंटर

बिजली विभाग को भी सीएम देंगे जोर का झटका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

November 5, 2024

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 07 जून, 2024

June 7, 2024
WhatsApp Image 2024-04-19 at 17.07.47

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अप्रैल, 2024

April 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 मई, 2023

May 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 फरवरी, 2024

February 7, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)