बाराबंकी। भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के प्रथम बार बाराबंकी आगमन पर उधौली ओवरब्रिज के निकट पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनमानस ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। दरियाबाद विधानसभा परिवार की ओर से प्रमोद तिवारी ने पुष्पहार भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
हरीश द्विवेदी के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
प्रमोद तिवारी ने कहा कि हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व मिलना भाजपा संगठन के लिए गौरव का विषय है। उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता से पार्टी को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। उनके मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि दरियाबाद विधानसभा परिवार के लिए राष्ट्रीय महामंत्री का प्रथम बार बाराबंकी आगमन आत्मीय और गौरवपूर्ण अवसर है। उन्होंने स्वागत कार्यक्रम में शामिल सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय जनमानस के प्रति आभार व्यक्त किया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।




















