• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

10 लाख लोग मोहम्मद रफी के जनाजे में पहुंचे: मैंने अपने बच्चों को बताया कि अगर आप मुझसे बड़ा सिंगर बन सकते हैं तो फिल्म इंडस्ट्री में आ सकते हैं।

JANVEENA by JANVEENA
July 31, 2024
in मनोरंजन
0
10 लाख लोग मोहम्मद रफी के जनाजे में पहुंचे:  मैंने अपने बच्चों को बताया कि अगर आप मुझसे बड़ा सिंगर बन सकते हैं तो फिल्म इंडस्ट्री में आ सकते हैं।

READ ALSO

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव

शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?

फिल्मी दुनिया में कई कलाकार ऐसे रहे हैं जो अपनी कला के जरिए हर दिल में बसे। ऐसे ही कलाकारों में एक नाम मोहम्मद रफी का भी है। मोहम्मद रफी की आवाज का जादू ही कुछ ऐसा था कि आज भी उनके गाने कभी पुराने नहीं लगते।

 

उन्होंने अपने करियर में करीब 28,000 गाने गाए। रफी साहब ने दो शादियां कीं जिनसे उनके सात बच्चे हुए। इनमें 4 बेटे और 3 बेटियां हैं।

सुरों के इस फनकार ने 55 साल की उम्र में 31 जुलाई 1980 को दुनिया को अलविदा कह दिया था।

रफी साहब की 44वीं पुण्यतिथि पर दैनिक भास्कर ने उनके बेटे शाहिद रफी और प्लेबैक सिंगर उदित नारायण से बात की।

शाहिद ने जहां रफी साहब की जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें हमसे शेयर कीं। वहीं उदित नारायण ने बताया कि उन्हें अपनी पहली ही फिल्म में रफी साहब के साथ गाने का मौका मिला था।

उदित ने ये भी कहा कि रफी साहब से पहली मुलाकात वो कभी नहीं भूल सकते हैं। न ही उस दिन को कभी भूल पाएंगे जब रफी साहब इस दुनिया से रुखसत हुए थे। उस दिन 10 लाख लोग उनके जनाजे में शामिल हुए थे।

बेहद डाउन टू अर्थ थे अब्बा

शाहिद रफी ने मोहम्मद रफी को याद करते हुए कहा, ‘उनके बारे में क्या कहूं, वो बेहद विनम्र इंसान थे। बेहद डाउन टू अर्थ भी थे। घर में हमने कभी उनको इस नजरिए से नहीं देखा कि वो कितनी बड़ी शख्सियत थे, हमारे लिए वो सिर्फ हमारे अब्बा थे। सच बताऊं तो जब उनका निधन हुआ तो हमें इस बात का अंदाजा हुआ कि वो बहुत बड़ी शख्सियत थे। लोग उनको पूजते थे। लोग हमसे कहते थे कि वो भगवान थे, उनके गले में सरस्वती थीं।’

घर और कारों के शौकीन थे

‘अब्बा को गाड़ी और घर का बेहद शौक था। उन्हें ऐसी-ऐसी कारों का शौक था जो उस जमाने में इंडिया में लॉन्च तक नहीं हुई थीं। 1979 में उन्होंने विदेश में होंडा अकॉर्ड कार बुक की थी जो कि जून 1980 में इंडिया पहुंची थी। इस कार को शिप से इंडिया लाया गया था और कस्टम वाले भी कंफ्यूज हो गए थे कि इस पर ड्यूटी क्या लगाएं क्योंकि तब होंडा बाइक ही बनाता था और कार रफी साहब की स्पेशल डिमांड पर मंगवाई गई थी।’

हर कॉन्सर्ट में गाते थे ये तीन गाने

‘रफी साहब ने कभी इस बात का जिक्र तो नहीं किया कि उन्हें अपने कौन से गाने सबसे ज्यादा पसंद थे लेकिन जो मैं जानता हूं, उसके मुताबिक वो तीन गाने हर कॉन्सर्ट में जरुर गाते थे जिससे मुझे हमेशा लगता था कि वो तीन गाने ही उनके सबसे पसंदीदा थे। मेरे हिसाब से फिल्म ‘बैजू बावरा’ का ‘ओ दुनिया के रखवाले’, फिल्म ‘दुलारी’ का ‘सुहानी रात ढल चुकी’ और फिल्म ‘कोहिनूर’ का ‘मधुबन में राधिका नाचे रे’ उनके फेवरेट गाने थे। भले ही फरमाइश आए या न आए, उनकी हर परफॉर्मेंस में ये तीन गाने मैंने हमेशा उन्हें गाते हुए सुना था। उनके तो हर गाने अमर हैं।’

पार्टियों से दूर भागते थे

‘अब्बा से मिलने के लिए घर पर कई लोग आते थे लेकिन हमें वो कभी किसी से मिलने नहीं देते थे। वो हमें फिल्म इंडस्ट्री से दूर रखते थे और नहीं चाहते थे कि हम फिल्म इंडस्ट्री में घुसें। वो खुद भी काफी प्राइवेट इंसान थे। वो फैमिली ओरिएंटेड थे और काम के अलावा अपना सारा समय परिवार को देना ही पसंद करते थे। वो फैमिली मैन थे और उन्हें सोशल होना बिलकुल पसंद नहीं था।

किसी की शादी या कोई फंक्शन में भी जाते थे तो वहां पहुंचकर गुलदस्ता या तोहफा देते थे और तुरंत वहां से निकल आते थे। उन्हें पार्टी में जाना बिलकुल पसंद नहीं था। वो ज्यादा बात भी नहीं करते थे।

वीकेंड पर हम लोनावला वाले बंगले पर चले जाते थे। अब्बा काम में कितने भी बिजी रहें लेकिन फिर भी वे एक दिन का वक्त हमारे साथ बिताने के लिए जरुर आते थे।’

जब उदित नारायण ने किया मोहम्मद रफी को इम्प्रेस

रफी साहब के बारे में बात करते हुए उदित नारायण बोले, ‘मैं खुद को उन चंद खुशकिस्मत गायकों में से एक मानता हूं, जिन्हें रफी साहब के साथ गाने का मौका मिला। मैं मुंबई में 1978 में आया था। उसके 1 साल बाद मुझे फिल्म ‘19-20’ में रफी साहब के साथ गाने का मौका मिला। उस गाने के बोल थे ‘मिल गया मिल गया’।

उस गाने की रिकॉर्डिंग और रिहर्सल कुल 2 घंटे तक फेमस स्टूडियो में हुई थी। मैं उस लम्हे को कभी नहीं भूल सकता जब उस गाने से पहले मेरी रफी साहब से मुलाकात हुई थी। वह अपनी फिएट कार से उतरे। उन्होंने सफारी सूट पहन रखा था और चेहरे पर मुस्कान थी।

उन्हें देखते ही मैं तो उनके चरणों पर गिर गया। उन्होंने गले लगाते हुए कहा, ‘घबराओ मत बरखुरदार। मैं भी कभी कोरस में गाया करता था।’ उनके अल्फाजों ने 2 मिनट में मेरी घबराहट दूर कर दी। वह इतनी बड़ी शख्सियत थे, मगर उनमें अहंकार नहीं था।

म्यूजिक डायरेक्टर राजेश रोशन ने सेफ्टी के लिए वह गाना एक बार और रिकॉर्ड करवाया। रफी साहब ने मना नहीं किया। उन्होंने फिर से रिकॉर्डिंग की। मैंने भी की। रफी साहब को मेरा काम अच्छा लगा। उन्होंने कहा, ‘तुम गाते अच्छा हो। क्या गिटार बजाना सीख रहे हो? सीख जाओ अगर स्टेज पर तुमने गिटार के साथ गाना गाया तो महफिल लूट सकते हो।’

Previous Post

thyroid control के लिए सुझाव: यदि थायराइड आपको परेशान कर रहा है, तो लाइफस्टाइल में ये बदलाव करें और इन खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करें

Next Post

पाली-शाहाबाद रोड का पुनर्निर्माण कार्य अभी भी शुरू नहीं हुआ है: Hardoi News: गर्रा नदी में आई बाढ़ से रास्ता दो भागों में बंट गया, आगमपुर पुलिया भी बही

Related Posts

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव
प्रमुख समाचार

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव

October 18, 2025
शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?
मनोरंजन

शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?

March 12, 2025
6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?
मनोरंजन

6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?

March 12, 2025
खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!
मनोरंजन

खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!

March 12, 2025
रेखा को देखते ही झुक गया स्टारकिड, स्क्रीनिंग पर सितारों की रही चमकदार मौजूदगी
मनोरंजन

रेखा को देखते ही झुक गया स्टारकिड, स्क्रीनिंग पर सितारों की रही चमकदार मौजूदगी

March 6, 2025
“पूर्व सीएम के बेटे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार, अब उनके स्टारकिड्स ने बटोरी सुर्खियां”
मनोरंजन

“पूर्व सीएम के बेटे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार, अब उनके स्टारकिड्स ने बटोरी सुर्खियां”

March 5, 2025
Next Post
पाली-शाहाबाद रोड का पुनर्निर्माण कार्य अभी भी शुरू नहीं हुआ है:  Hardoi News: गर्रा नदी में आई बाढ़ से रास्ता दो भागों में बंट गया, आगमपुर पुलिया भी बही

पाली-शाहाबाद रोड का पुनर्निर्माण कार्य अभी भी शुरू नहीं हुआ है: Hardoi News: गर्रा नदी में आई बाढ़ से रास्ता दो भागों में बंट गया, आगमपुर पुलिया भी बही

Shubhendu Adhikari ने कहा कि बंगाल विधानसभा अध्यक्ष को पक्षपातपूर्ण कार्यों को कर रहे हैं उन्हें हटाया जाना चाहिए।

Shubhendu Adhikari ने कहा कि बंगाल विधानसभा अध्यक्ष को पक्षपातपूर्ण कार्यों को कर रहे हैं उन्हें हटाया जाना चाहिए।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जून, 2023

June 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 जनवरी, 2024

January 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जुलाई, 2023

July 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 मार्च, 2024

March 21, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)