• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

कन्नौज में एक रेप कांड: नवाब सिंह के भाई ने बुआ को धमकाया: बोली: नीलू यादव ने पैसे का लालच दिया और बड़े नेताओं के नाम लेने की मांग की। Kannauj समाचार

JANVEENA by JANVEENA
August 22, 2024
in राज्य
0
कन्नौज में एक रेप कांड: नवाब सिंह के भाई ने बुआ को धमकाया:  बोली: नीलू यादव ने पैसे का लालच दिया और बड़े नेताओं के नाम लेने की मांग की। Kannauj समाचार

 

कन्नौज रेप कांड की दूसरी आरोपी और पीड़िता की बुआ अब पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस पूछताछ में बुआ ने कई बड़े खुलासे किए हैं। इस पूरे मामले में अब सपा नेता और रेप के आरोपी नवाब सिंह के छोटे भाई नीलू यादव का नाम भी सामने आया है।

READ ALSO

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान

.

बुआ ने खुलासा किया है कि इस कांड के बाद नीलू यादव उसे मिलने आया था। उसने इस केस में कई बड़े नेताओं के नाम लेने के लिए कहा था। साथ ही पीड़िता को मेडिकल कराने से रोकने के लिए कहा था।

पूछताछ के बाद बुआ को जेल भेज दिया गया है।

मेरी-नवाब सिंह की जान पहचान पुरानी है- बुआ

बुआ ने पुलिस पूछताछ में बताया कि नीलू ने मुझे इस काम के लिए पैसे देने का लालच दिया था। साथ ही यह भी कहा था कि अगर ऐसा नहीं किया तो जान से मार देंगे। बुआ के अनुसार, उसकी और नवाब सिंह की जान पहचान 3-4 साल पुरानी है। उन दोनों के बीच संबंध भी हैं।

वो उसके परिवार के लोगों को भी जानती है। जिस रात वो लखनऊ से लौट रही थी, उस रात नवाब सिंह ने उसको अपने कॉलेज बुला लिया था। उसने नवाब सिंह को बताया भी था कि उसके साथ उसकी भतीजी भी है लेकिन फिर भी उन्होंने दोनों को बुला लिया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने बुआ को जेल भेज दिया है।

पढ़िए कौन है नवाब यादव का भाई नीलू यादव-

नवाब सिंह की तरह ही उसके छोटे भाई ने पहले छात्र राजनीति की। फिर समाजवादी पार्टी ज्वॉइन करके राजनीति में सक्रिय हो गया। कन्नौज के पीएसएम डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ की राजनीति से नवाब सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी की राजनीति में एंट्री की थी। जिसके बाद वह कन्नौज सदर में ब्लाक प्रमुख चुना गया था।

इसी तरह उसके छोटे भाई नीलू यादव ने भी पीएसएम डिग्री कालेज में पहले छात्र राजनीति की। छात्रसंघ अध्यक्ष चुने जाने के बाद वह समाजवादी पार्टी की राजनीति में सक्रिय हो गया। इसके बाद नीलू यादव को भी कन्नौज सदर सीट से ब्लाक प्रमुख चुना गया था।

पीड़िता की मेडिकल जांच के बाद उसको मां-पिता को सौंप दिया गया है।

आरोपी नवाब सिंह यादव के वकील ने जमानत याचिका वापस ली

वहीं, इस मामले में 10 दिन पहले गिरफ्तार किए गए रेप के आरोपी नवाब सिंह यादव के वकील शिव कुमार यादव ने जमानत याचिका वापस ले ली। दरअसल, अब तक रेप के प्रयास मामले में जमानत पर सुनवाई के लिए याचिका डाली गई थी।

लेकिन, केस में रेप की धाराओं के इजाफा होने के बाद वकील ने याचिका वापस ली। अब उनकी ओर से रेप केस में जमानत की याचिका दाखिल की जाएगी।

रेप के आरोपी नवाब सिंह यादव के एक रिश्तेदार के कोल्ड स्टोरेज पर बुलडोजर चलेगा। SDM तिर्वा की ओर से कोल्ड स्टोरेज पर नोटिस चस्पा किया गया। इसमें ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर बाउंड्री बनाने का आरोप लगाया गया है। नोटिस में ध्वस्तीकरण के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है।

कॉलेज के कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिला था नवाब सिंह।

अब पढ़िए क्या है पूरा मामला?

11 अगस्त की देर रात 15 साल की नाबालिग अपनी बुआ के साथ आरोपी के कॉलेज में नौकरी मांगने गई थी। आरोप है कि बुआ टॉयलेट गई, उसी दौरान नवाब सिंह यादव ने जबरदस्ती लड़की के कपड़े उतरवाए।

लड़की की फोन कॉल पर पहुंची पुलिस ने नवाब को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया। जेल जाते समय नवाब सिंह ने कहा- ये कुछ पूंजीपतियों की साजिश है।

इस केस में बुआ की भूमिका संदिग्ध रही है। बुआ ने एक वीडियो जारी करके खुद को निर्दोष बताया था, लेकिन बाद में पीड़िता के मां-बाप ने बुआ के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी।

मामले की जांच की जा रही है- एसपी

इस मामले में एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि नाबालिग से रेप के आरोपी नवाब सिंह के छोटे भाई ने विवेचना को प्रभावित करने का प्रयास किया है। इसके लिए उसने रेप पीड़िता की बुआ को लालच दिया है। मामले की जांच हो रही है। कोई भी आरोपी छोड़ा नहीं जाएगा।

Previous Post

यात्रा सुझाव: यदि आप कम बजट में मालदीव घूमना चाहते हैं, तो इस तरह का कार्यक्रम बनाएं, आपके पार्टनर भी खुश हो जाएगा

Next Post

Faggan Singh Kulaste: विपक्ष राजनीति कर रहा है, केंद्र ने आरक्षण पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है

Related Posts

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख
राज्य

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

September 1, 2026
अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान
राज्य

अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान

September 1, 2026
प्रमोद तिवारी की अगुवाई में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री का बाराबंकी में स्वागत
राज्य

प्रमोद तिवारी की अगुवाई में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री का बाराबंकी में स्वागत

September 1, 2026
भूतनाथ बाजार अब बदलेगा अपनी पहचान, सिंगापुर के ऑर्चर्ड रोड की तर्ज पर दिखेगा नया आकर्षक स्वरूप
राज्य

भूतनाथ बाजार अब बदलेगा अपनी पहचान, सिंगापुर के ऑर्चर्ड रोड की तर्ज पर दिखेगा नया आकर्षक स्वरूप

August 20, 2026
नागर जी की स्मृतियों में डूबा ‘आत्मीय संवाद’
राज्य

नागर जी की स्मृतियों में डूबा ‘आत्मीय संवाद’

August 17, 2026
पात्र लोगों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : विवेक सिंह तोमर
राज्य

पात्र लोगों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : विवेक सिंह तोमर

August 8, 2026
Next Post
केंद्र ने आरक्षण पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, विपक्ष राजनीति कर रहा है: Faggan Singh Kulaste

Faggan Singh Kulaste: विपक्ष राजनीति कर रहा है, केंद्र ने आरक्षण पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है

नकारात्मक सोच को कम करने के लिए इन छह टिप्स को आजमाएं

नकारात्मक सोच को कम करने के लिए इन छह टिप्स को आजमाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 21 मई, 2024

May 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अप्रैल, 2023

April 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 दिसम्बर, 2023

December 7, 2023
WhatsApp Image 2024-04-19 at 17.07.47

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अप्रैल, 2024

April 21, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)