लखनऊ में आज धूप निकलने के साथ बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने लखनऊ के कई इलाकों में आज बारिश के आसार जताएं हैं। दिन के समय में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी हवा का दौर भी जारी रहेगा।
.
गुरुवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा है। अधिकतम आद्रता 94 फीसदी और न्यूनतम आद्रता 78 फीसदी दर्ज की गई। दिन में उमस भरी गर्मी का दौर जारी रहा है।
यह तस्वीर लखनऊ में सुबह के समय में 1090 चौराहे की है।
मानसून में हुई अच्छी बारिश
लखनऊ में मानसून के महीने में अच्छी बारिश हो रही है। बीते 1 जून से लेकर अभी तक 31 जुलाई तक सिर्फ 186.8 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इस दौरान सामान्य बारिश का औसत 317.3 मिलीमीटर था। जबकि यह सामान्य बारिश से 41 फीसदी कम था। वहीं, अगस्त में अभी तक 476.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह सामान्य बारिश 468.1 मिलीमीटर से 2 फीसदी अधिक है। सिर्फ अगस्त के महीने में रिकॉर्ड स्तर पर 289.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं, बीते 24 घंटे में लखनऊ में 29.6 मिलीमीटर बरसात हुई है। यह सामान्य बरसात 4.4 मिलीमीटर से 574 फीसदी अधिक है।
26 अगस्त से बारिश के आसार
मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज लखनऊ समेत इसके आसपास के जिलो में कई जगहाें पर अच्छी बारिश के आसार हैं। इसके बाद आने वाले कुछ दिनों तक हल्की बरसात होगी या फिर नहीं होगी। इस दौरान तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। उनका कहना है कि आने वाले 26 अगस्त से फिर से अच्छी बारिश के आसार अभी बन रहे हैं।



















