यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा मुरादाबाद मंडल में 69 केंद्रों पर होगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए मंडल में परीक्षा केंद्रों को 11 जोन और 32 सेक्टरों में बांटा गया है। परीक्षा द
.
लेकिन कई जगह पेपर लीक होने के बाद छात्रों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। STF जांच में पेपर लीक की पुष्टि होने के बाद योगी सरकार ने परीक्षा कैंसिल कर दी थी। एग्जाम में करीब 50 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। सिपाही भर्ती परीक्षा यूपी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा है। इसमें 60,244 सिपाही के पदों को भरा जाना है।
DIG मुनिराज-G ने बताया कि मुरादाबाद मंडल में 69 केंद्रों पर परीक्षा होनी है। एक पाली में करीब 29000 परीक्षार्थी मंडल के परीक्षा केंद्रों पर शामिल होंगे। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। सीसीटीवी से परीक्षा केंद्रों और उनके आसपास सीधी नजर रखने के लिए हरेक जिले के पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।



















