सहारनपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा की दूसरी शिफ्ट में एक युवक पकड़ा गया है। युवक फर्जी डॉक्यूमेंट पर परीक्षा देने पहुंचा था। युवक ने डॉक्यूमेंट में जन्मतिथि और नाम बदलवा रखा था। उम्र में अंतर मिलने पर शक हुआ तो मामला पकड़ में आया। पुलिस ने युवक को हिरासत
.
पहले दिन यानी 23 अगस्त को 25 सेंटरों पर पुलिस भर्ती परीक्षा हुई। दो शिफ्टों में हुई परीक्षा में करीब 21 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया हुआ था। करीब 14 हजार अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। पहली शिफ्ट सकुशल निपट गई। पहली शिफ्ट सकुशल निपट गई। दूसरी शिफ्ट में एक संदिग्ध युवक पकड़ा गया। युवक ने जब बायो मैट्रिक में हाजिरी लगाई तो उसका नाम अलग निकला।
थाना सदर बाजार पुलिस ने जेवी जैन डिग्री कॉलेज से बुलंदशहर के धीरज को अरेस्ट किया है। पुलिस ने धीरज पर उसकी उम्र को लेकर हुआ। जिसके बाद युवक के सभी डॉक्यूमेंट चेक किए। पुलिस ने पहले धीरज को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ हुई तो धीरज ने बताया कि उसने 2021 में हुई सब इंस्पेक्टर की भर्ती दी थी। उसकी उम्र का मिलान किया गया तो अंतर मिला।
उस समय अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1992 थी और अब जो डॉक्यूमेंट लगाए हुए है उसमें 2002 निकली। अभ्यर्थी के नाम में भी बदला हुआ मिला। पहले युवक का नाम धीरज था। लेकिन अब रवि निकला। पुलिस ने युवक को अरेस्ट कर लिया है। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसकी उम्र अधिक हो गई थी। जिस कारण उसने नाम बदलकर 10वीं की 2017 और 12वीं की 2019 परीक्षा पास की।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि एक संदिग्ध युवक को अरेस्ट किया है। युवक ने उम्र अधिक होने के बाद नाम और जन्मतिथि बदलकर परीक्षा पास की थी। जिसके बाद दूसरे डाक्यूमेंट्स के आधार पर फार्म भरा था और एग्जाम देने के लिए आया था।



















