प्रतापगढ़ के मनगढ़ भक्ति धाम में जन्माष्टमी को लेकर सज कर तैयार है। जन्माष्टमी आयोजन में देश विदेश समेत गैर जनपद के करीब तीन लाख श्रद्धालुओं की भीड़ आने की उम्मीद है। एक सुपर जोन, तीन जोन और 13 सेक्टर में पूरा मनगढ़ धाम बांटा गया है। ड्रोन और सीसीटीवी स
.
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मनगढ़ कृपालु धाम में आयोजित होने वाले पौराणिक उत्सव के लिए व्यापक सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इन मार्ग पर रहेगा डायवर्जन
जहां आज सुबह 10 बजे से मंगलवार सुबह 6 बजे तक रोड डायवर्जन किया गया है। जिसमें तिलौरी मोड़ कस्बा कुण्डा से मनगढ़ की तरफ जाने वाले सभी वाहनों का रूट बदलकर बिहार रोड की तरफ मोड़ा जाएगा। बिदासीन चौराहा से मनगढ़ की तरफ जाने वाले वाहनों/ई-रिक्शा का रूट मवई कला की तरफ मोड़ा जाएगा। लाखीपुर मोड़ से मनगढ़ की तरफ जाने वाले वाहनों का रूट ताजपुर चौराहा से प्रतापगढ़ की तरफ भेजा जाएगा। कुसेमर खूनी चौराहा से मनगढ़ की तरफ जाने वाले वाहनों रूट सहजनी मानिकपुर की तरफ मोड़ा जाएगा। तिरंगा दाबा बाईपास से कस्बा कुण्डा/मनगढ़ की तरफ जाने वाले भारी वाहनों का रूट लखनऊ-प्रयागराज कुण्डा बाईपास से होकर जायेगा। मवई-इटौरा तिराहा से मनगढ़ की तरफ जाने वाले वाहनों का रूट मन्नान की बाजार होते कस्बा कुण्डा की तरफ मोड़ा जाएगा।
देखें तस्वीरें….
प्रतापगढ़ के मनगढ़ भक्ति धाम को लाइटिंग से सजाया गया।
मनगढ़ भक्ति धाम जन्माष्टमी पर पहुंच रहे लोग।
जन्माष्टमी पर मनगढ़ भक्ति धाम में सजा।



















