मेरठ में गंगानगर के नामचीन बोर्डिंग स्कूल में छात्र से कुकर्म का मामला सामने आया है। यहां बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र ने 12 साल के बच्चे के साथ हॉस्टल में गलत हरकत की। आरोपी और पीड़ित छात्र दोनों ही नाबालिग हैं।
.
पीड़ित बच्चे की मां की तहरीर पर पुलिस ने गंगानगर थाने में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पीड़ित की मां ने तहरीर में बताया- मेरे पति की डेथ हो चुकी है। नौकरी करती हूं, इसलिए बच्चों को बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने के लिए भेजा था। मेरे बेटे का जन्मदिन था। विश करने हॉस्टल पहुंची, तब बेटे ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया।
अमरोहा में हार्टअटैक से UKG की छात्रा की मौत
यह छात्रा इरफत की फाइल फोटो है।
अमरोहा के हसनपुर में यूकेजी की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। छात्रा दो भाइयों की अकेली बहन थी और सबसे बड़ी थी। मामला तहसील क्षेत्र के गांव शकर गढ़ी का है। यहां तनवीर की 7 वर्षीय बेटी इफत परवीन घर के पास स्कूल में शनिवार को पढ़ने गई थी। क्लासरूम में पढ़ते हुए अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह बेहोश हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।
लखीमपुर में कार ने युवक की रौंदा: ससुराल जाते समय हुआ हादसा
यह कॉन्सेप्ट इमेज है।
लखीमपुर खीरी के गोला-संसारपुर नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। सूचना पर पहुंची संसारपुर चौकी की पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला भिजवाया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है । मृतक की पहचान सुनील शर्मा (27) पुत्र राकेश शर्मा के रूप में हुई है। वह थाना नीमगांव क्षेत्र के बरूई गांव का निवासी था। घर से ससुराल जाने के लिए निकला था।



















