• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

लखनऊ एयरपोर्ट के निकट बने घरों को गिरा दिया जाएगा: फ्लाइट के लिए बने खतरा, देखकर लोगों ने कहा कि वे मर जाएंगे लेकिन घर नहीं छोड़ेंगे। Lucknow समाचार

JANVEENA by JANVEENA
August 27, 2024
in राज्य
0
लखनऊ एयरपोर्ट के निकट बने घरों को गिरा दिया जाएगा:  फ्लाइट के लिए बने खतरा, देखकर लोगों ने कहा कि वे मर जाएंगे लेकिन घर नहीं छोड़ेंगे। Lucknow समाचार

 

लखनऊ में चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के पास बने मकान ढहाए जाएंगे। एयरपोर्ट की बाउंड्री से लगे कई ऐसे मकान हैं, जो मानक से ज्यादा ऊंचे बने हैं। यह फ्लाइट के लिए किसी खतरे से कम नहीं है। इसको लेकर LDA ने करीब 50 मकानों को चिन्हित भी किया ह

READ ALSO

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान

.

पिछले दिनों अपर सचिव, सीनियर इंजीनियर और स्थानीय जेई ने इन इलाकों का दौरा भी किया। इसकी हकीकत जानने के लिए दैनिक भास्कर की टीम एयरपोर्ट से सटे इलाके में पहुंची। यहां देखा कि वास्तव में कई निर्माण ऐसे हैं, जो मानक के हिसाब से सही नहीं हैं।

हालांकि, यह निर्माण प्रॉपर्टी डीलर और LDA की मिलीभगत का नतीजा है। यहां राधेश्याम ओझा नाम के प्रॉपर्टी डीलर ने 50 लोगों को जमीन बेची है। इसमें लोगों का 40 से 70 लाख रुपए तक खर्च हो चुका है। स्थिति यह है कि एयरपोर्ट के ठीक पीछे बिजनौर इलाके में कई मकान पूरी तरह से तैयार कर दिए गए है। वहां 6 परिवार रहने भी लगा है।

एयरपोर्ट के ठीक पीछे बिजनौर इलाके में रो-हाउस बनाए गए हैं। यहां कई परिवार रहने लगा हैं।

किसान से सीधे कराई रजिस्ट्री
बिल्डर ने लोगों को झांसे में रखते हुए जमीन की रजिस्ट्री किसान से कराई। बिल्डर ने खुद को ठेकेदार की तरह पेश किया, जबकि रजिस्ट्री का पैसा खुद लिया। बीते गुरुवार को स्थानीय लोगों ने नाराज होकर बिल्डर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। यहां तक की उनकी गाड़ियों को घेर लिया था। गाड़ी छोड़कर बिल्डर भाग निकला।

नाराज लोगों ने बिल्डर को घेर लिया तो गाड़ी छोड़कर वह भाग निकला।

कार्रवाई के डर से कैमरे पर बोलने से बचते लोग
दैनिक भास्कर की टीम पहुंची तो यहां 20 से ज्यादा लोग मिले। सभी आपस में बात कर रहे थे। हालांकि कैमरे पर बोलने से बचते नजर आए। कहा कि कुछ बोलेंगे तो उनको नुकसान हो सकता है। LDA के लोग पहले ही नोटिस चस्पा कर गए हैं। ऐसे में अगर उनके खिलाफ सामने आकर बोलेंगे तो वह टारगेट कर कार्रवाई कर सकते हैं।

गलत थे तो लोन क्यों मिला
LDA​​​​​​​ अधिकारियों का कहना है कि यहां बने 50 मकान सीधे तौर पर गिराए जाएंगे, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां आए दिन LDA​​​​​​​ वाले आते हैं, तो कहते है कि 10 मिनट में घर खाली कर दो। सभी लोगों ने लोन ले लिया है। सबकी EMI जा रही है।

लोगों ने कहा- अगर हम गलत होते और यहां अवैध निर्माण था तो LIC और ICICI बैंक से हमको लोन नहीं मिलना चाहिए था। महिलाओं का कहना था कि हम मर जाएंगे लेकिन घर नहीं छोड़ेंगे। कुछ महिलाओं का कहना था कि इस पूरे मामले में वह सीएम योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाएंगी। इसके लिए अगर गोरखपुर जाना पड़े तो वहां भी जाएंगी।

LDA ने घरों के बाहर मकान गिराने का नोटिस भी चस्पा किया है।

10,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध कॉलोनी
LDA​​​​​​​ प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी का कहना है कि राधेश्याम ओझा के साथ कुथ अन्य लोग मिलकर बिजनौर में लगभग 10,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध कॉलोनी बसा रहे थे। LDA कोर्ट के आदेश पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। अवर अभियंता विपिन बिहारी राय और एसके सिंह मौके पर पहुंचकर बिना नक्शा पास कराए बनाए गए भवनों को सील कर दिया था।

500 से ज्यादा मकान जद में आ सकते है
दैनिक भास्कर की टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि ठीक तरीक से सर्वे नहीं किया गया। अगर सही मानक के हिसाब से जांच की जाए तो करीब 500 से ज्यादा मकान मानकों के खिलाफ हैं। पूरे इलाके में भवनों का निर्माण बिना ले-आउट पास कराए हुआ है।

LDA वीसी प्रथमेश कुमार ने इसकी जांच के लिए कमेटी बनाई है। हालांकि कमेटी की रिपोर्ट में महज एक ही सोसाइटी आई है। फ्लाइट्स के टेक-ऑफ, लैंडिंग मैनुअल के हिसाब से भी यह बिल्डिंग्स मानकों को पूरा नहीं करती।

लखनऊ एयरपोर्ट के पास बने मकान।

29 जुलाई को एयरपोर्ट प्रशासन ने लिखा था पत्र
एयरपोर्ट के चीफ ऑपरेटिंग अफसर अभिषेक प्रकाश ने 29 जुलाई को LDA वीसी को जांच के लिए पत्र लिखा था। इसके बाद 3 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। टीम ने एयरपोर्ट के आसपास निर्माण हुए भवनों का सर्वे किया था।

टीम में अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा, जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता संजीव गुप्ता शामिल थे। सर्वे रिपोर्ट में रेड जोन एरिए में अवैध इमारतों को चिह्नित कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद LDA वीसी उन मकानों को तोड़ने का काम करेगा।

लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के पास हुए निर्माण।

20 किलोमीटर तक नहीं हो सकता निर्माण
चीफ ऑपरेटिंग अफसर ने पत्र में लिखा है कि एरोड्रम के रेफरेंस प्वाइंट से 20 किमी दायरे में ऐसे निर्माण नहीं हो सकते हैं। ऐसा होने पर लोकल प्लानिंग अथॉरिटीज को स्ट्रक्चर पर कार्रवाई का अधिकार है। ऊंची इमारत के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी से भी परमिशन ली जाती है। मगर बिना एयरपोर्ट की परमिशन बड़े पैमाने पर बाउंड्री से सटाकर इमारतें बनाई जा रही है।

औरंगाबाद जागीर की तरफ काफी तेजी से निर्माण हो रहे हैं। कई नई इमारतें बन रही हैं। वह एयरपोर्ट के रेड जोन में हैं। यह एयरपोर्ट, एयरक्राफ्ट ऑपरेशन में खतरा बन सकती हैं। इससे एयरक्राफ्ट और यात्रियों को भारी नुकसान हो सकता है।

महिलाओं ने कहा- मर जाएंगे लेकिन मकान नहीं छोड़ेंगे।

चार साल पहले 12 मकान गिराने का हुआ था आदेश
चार साल पहले यहां मानक के विपरीत बनी 12 अवैध इमारतों को कमिश्नर ने गिराने का आदेश दिया था। हालांकि इनके ध्वस्तीकरण के लिए LDA​​​​​​​ ने कई बार तिथि निर्धारित की, लेकिन अभी तक इन इमारतों को तोड़ा नहीं जा सका।

अब इन्हें भी तोड़ा जा सकता है। इस बारे में LDA​​​​​​​ अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। दरअसल, LDA​​​​​​​ की मिलीभगत से पूरे इलाके में अवैध निर्माण का धंधा काफी तेजी से फल- फूल रहा है।

यह भी पढ़ें

लखनऊ की कल की 10 बड़ी खबरें:CM योगी बोले- जन्माष्टमी जेल में मनने वाला इकलौता त्योहार; जींस की बेल्ट से निकला सोना

लखनऊ में आज अखबार नहीं आएगा, लेकिन आपके पास पहुंचने वाली खबरों की रफ्तार नहीं थमेगी। दैनिक भास्कर ऐप पर आपके जिले और उत्तर प्रदेश की हर जरूरी खबर मिलेगी।

Previous Post

Tamilnadu यात्रा: अगस्त में अपने प्रेमी के साथ इन सुंदर तमिलनाडु जगहों पर जाएँ, जिंदगी भर रोमांस होगा।

Next Post

घरेलु खेलों में प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार भी मिलेगा: जय शाह ने कहा कि विमेंस टूर्नामेंट, मुश्ताक अली और विजय हजारे पुरस्कार देंगे

Related Posts

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख
राज्य

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

September 1, 2026
अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान
राज्य

अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान

September 1, 2026
प्रमोद तिवारी की अगुवाई में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री का बाराबंकी में स्वागत
राज्य

प्रमोद तिवारी की अगुवाई में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री का बाराबंकी में स्वागत

September 1, 2026
भूतनाथ बाजार अब बदलेगा अपनी पहचान, सिंगापुर के ऑर्चर्ड रोड की तर्ज पर दिखेगा नया आकर्षक स्वरूप
राज्य

भूतनाथ बाजार अब बदलेगा अपनी पहचान, सिंगापुर के ऑर्चर्ड रोड की तर्ज पर दिखेगा नया आकर्षक स्वरूप

August 20, 2026
नागर जी की स्मृतियों में डूबा ‘आत्मीय संवाद’
राज्य

नागर जी की स्मृतियों में डूबा ‘आत्मीय संवाद’

August 17, 2026
पात्र लोगों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : विवेक सिंह तोमर
राज्य

पात्र लोगों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : विवेक सिंह तोमर

August 8, 2026
Next Post
घरेलु खेलों में प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार भी मिलेगा:  जय शाह ने कहा कि विमेंस टूर्नामेंट, मुश्ताक अली और विजय हजारे पुरस्कार देंगे

घरेलु खेलों में प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार भी मिलेगा: जय शाह ने कहा कि विमेंस टूर्नामेंट, मुश्ताक अली और विजय हजारे पुरस्कार देंगे

भारत-बांग्लादेश सीमा, मेघालय में 443 किलोमीटर लंबी, पूरी तरह सुरक्षित है: BSF

भारत-बांग्लादेश सीमा, मेघालय में 443 किलोमीटर लंबी, पूरी तरह सुरक्षित है: BSF

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जुलाई, 2023

July 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मई, 2023

May 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जून, 2023

June 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 नवम्बर, 2023

November 21, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)