वाराणसी में गंगा में डूबा अस्सी घाट।
वाराणसी में गंगा फिर से उफान पर हैं। आज सुबह 8 बजे तक गंगा का जलस्तर 67.82 मीटर पर पहुंच गया है। ये वार्निंग लेवल से 2 मीटर ही कम है। गंगा के 50 से ज्यादा घाट डूब चुके हैं। 2 दिन पहले गंगा का जलस्तर 66.32 मीटर तक आ गया था। 2 दिनों में गंगा डेढ़ मीटर स
.
सेंट्रल वाटर कमीशन के आकलन के अनुसार, अगले 3 दिनों तक गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है।
देर रात पानी बढ़ा तो घाटों के ऊंचे चबूतरे टूरिस्ट और स्टुडेंट्स के लिए टापू बन गए।
बीते 2 दिन हुई जोरदार बारिश की वजह से गंगा का पानी बढ़ने लगा है। 5 से 7 सीढ़ियां डूब चुकीं हैं। अस्सी घाट की आरती 20 फीट पीछे खिसक गई है। गंगा किनारे लगी छतरियों और चौकियों को हटा लिया गया है। पिछले दिनों गंगा के गाद से भरे कई मंदिर फिर से बाढ़ में डूब गए हैं।
वाराणसी में गंगा का वार्निंग लेवल 70.26 मीटर और खतरे का निशान 71.26 मीटर है।
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ घाटों पर स्नान की जगह नहीं बची है।
31 अगस्त के बाद घट सकता है जलस्तर
सेंट्रल वाटर कमीशन के मुताबिक, गंगा का पानी 31 अगस्त तक अपने बूम पर जा सकता है। उस दौरान जलस्तर 69 मीटर तक पहुंच सकता है। इसके बाद गंगा का पानी धीरे-धीरे नीचे चलता चला आएगा। कमीशन के मुताबिक, अगले 7 दिनाें में गंगा का पानी फिर से स्थिर हो सकता है। बाढ़ आने का खतरा अभी नहीं दिख रहा है। हालांकि, जलस्तर जिस तेजी से बढ़ रहा है उससे लग रहा है कि अगले 5-6 दिनों में गंगा कहीं घाटों को पार करके सड़क पर न आ जाए।



















