सहारनपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा का आज चौथा दिन है। पहले तीन दिन की परीक्षा 23, 24 और 25 अगस्त को हुई थी। तीन दिनों की परीक्षा में 22158 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी थी। पुलिस ने एक साल्वर और दो युवकों को नाम और जन्मतिथि बदलकर एग्जाम देते हुए अरेस्ट क
.
तीसरे दिन 7084 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी थी। पहली और दूसरी शिफ्ट में 10872-10872 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। पहली पारी में 7311 और दूसरी पाली में 7349 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने के लिए पहुंचे। पहली शिफ्ट में एग्जाम सुबह 10 बजे शुरू हुआ, जो 12 बजे तक चला।
तीन दिन में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में 22158 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी। पहले दिन 7669 और दूसरे दिन 7405 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहले दिन की परीक्षा में 21744 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। लेकिन 14075 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी।
पहली शिफ्ट में 6936 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। जबकि 3936 परीक्षा देने नहीं पहुंचे। जबकि दूसरी शिफ्ट में 7139 परीक्षार्थी एग्जाम देने के लिए पहुंचे। दूसरी शिफ्ट में 3733 ने परीक्षा छोड़ी है। दूसरे दिन के एग्जाम की पहली पाली में 3775 अभ्यर्थी एग्जाम देने के लिए नहीं पहुंचे। कुल 7097 अभ्यर्थी ही एग्जाम देने पहुंचे। दूसरी शिफ्ट में 3630 ने एग्जाम से किनारा किया। जबकि 7242 अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया।
दो दिनों में तीन युवक अरेस्ट
पुलिस भर्ती परीक्षा दो दिनों चल रही है। पहले दिन एक युवक धीरज अरेस्ट हुआ था। जो अपनी जन्मतिथि और नाम बदलकर एग्जाम में बैठा था। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर जेल भेज दिया था। जबकि दूसरे दिन दो युवकों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। आकाश दूसरे युवक के नाम से एग्जाम दे रहा था। जिसकी डील 6 लाख रुपए में हुई थी। जबकि दूसरा युवक पवन कुमार अरेस्ट हुआ है। उसने भी उम्र निकल जाने के बाद दोबारा से 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास की और अपने डाक्यूमेंट में जन्मतिथि और नाम बदलवाया था। पुलिस ने तीनों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।
सीसीटीवी से रखी जा रही निगरानी
पुलिस भर्ती में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए प्रशासन और पुलिस अधिकारी पूरी तरह अलर्ट दिखाई दिए। दो दिनों में तीन युवक पकड़े गए है। इसको लेकर एग्जाम दिलाने में सख्त बरती जा रही है। पुलिस बल भी बढ़ाया गया है। डीएम मनीष बंसल और एसएसपी रोहित सिंह सजवान लगातार परीक्षा केंद्र से लेकर, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, स्ट्रॉन्ग रूम आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी।
भारी वाहनों की नो-एंट्री
एसपी ट्रेफिक ने एग्जाम और त्योहारों को देखते हुए एक सिंतबर तक शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू है। सुबह 6 बजे से लेकर रात 12 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। ट्रांसपोर्टस को भी लिखित में लेटर भेजा गया है। कोई भी भारी वाहन शहर के भीतर नहीं आने चाहिए।
इलेक्ट्रॉनिक गजट का परीक्षा केंद्र में नहीं होगा प्रवेश
डीएम ने कहा-परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, एंड्राइड फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गजट ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने कहा-परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम रहेंगे। परीक्षा संवेदनशील है। परीक्षा की निगरानी उच्च स्तर से कराई गई है। वहीं खुफिया विभाग को भी अलर्ट मोड पर लगा दिया है। लापरवाही और गड़बड़ी करने और कराने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये रहेंगे परीक्षा केंद्र
- गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज
- गुरुनानक इंटर कॉलेज
- एचएवी इंटर कॉलेज
- इंडस्ट्रियल मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज
- इस्लामिया इंटर कॉलेज
- जेवी जैन इंटर कॉलेज
- जेबीएस हिंदू कन्या इंटर कॉलेज
- जेवी जैन कॉलेज
- केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज
- महाराज सिंह डिग्री कॉलेज
- राजकीय इंटर कॉलेज
- आर्य कन्या इंटर कॉलेज
- बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज
- बीएचएस इंटर कॉलेज
- गौरी शंकर इंद्रपाल सिंह इंटर कॉलेज
- राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज
- राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज
- मुन्नालाल गर्ल्स डिग्री कॉलेज
- राजकीय इंटर कॉलेज
- एसबीबीए इंटर कॉलेज
- एसडी इंटर कॉलेज
- एसएएम इंटर कॉलेज
- एसबीपी राजकीय गर्ल्स पॉलिटेक्निक
- श्री हिंदू कन्या इंटर कॉलेज



















