• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

हम सुबह जिसके गले पड़े…शाम को उसी के गले ​मिले: हरियाणा में शादी का रिश्ता ऐसा होता है, जो अंत तक बना रहता है – उत्तर प्रदेश समाचार।

JANVEENA by JANVEENA
September 7, 2024
in राज्य
0
हम सुबह जिसके गले पड़े…शाम को उसी के गले ​मिले:  हरियाणा में शादी का रिश्ता ऐसा होता है, जो अंत तक बना रहता है – उत्तर प्रदेश समाचार।

 

हरियाणा चुनाव सिर पर हैं। यह देश का एकमात्र ऐसा प्रदेश है, जो दल-बदल करने वालों का गढ़ कहा जा सकता है। 1967 में यहां गयालाल नाम के एक विधायक ने एक ही दिन में तीन बार दल बदलने का ऐसा कीर्तिमान बनाया कि उसे इतिहास में ‘आयाराम गयाराम’ के नाम से जाना जात

READ ALSO

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान

.

हरियाणा की लड़ाइयों में कुछ भी हो सकता है। महाभारत का ही उदाहरण ले लो। युद्ध क्षेत्र में करोड़ों सैनिक उपदेश खत्म होने का इंतजार करते रहे। सोचो, क्या दृश्य रहा होगा! दोनों तरफ सेनाएं लड़ने को उतारू थीं और उपदेश लगातार चल रहा था। लेकिन, महाभारत के समय लड़ाई में भी शालीनता होती थी। जिस बड़े योद्धा को दिन में मारा जाता था, रात में उसी के यहां जाकर मृतक को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि देते थे। रिश्तेदारी का मामला था ना। इसलिए दिन में दुश्मनी निभाते थे और रात में रिश्तेदारी। क्रूरता व शालीनता का ऐसा संगम उसी युद्ध में देखने को मिला। सब समय के पाबंद थे। इधर सूर्य अस्त, उधर लड़ाई बंद।

मजेदार यह है कि लड़ने वाले दोनों पक्षों में से हरियाणा का कोई नहीं था। एक यूपी के हस्तिनापुर से आया, एक दिल्ली के इन्द्रप्रस्थ से पहुंचा और कुरुक्षेत्र जाकर लड़ाई की। ऐसे ही पानीपत की तीनों लड़ाइयां थीं। पहली लड़ाई बाबर व इब्राहिम लोदी के बीच हुई। दूसरी अकबर-हेमू के बीच हुई और तीसरी अहमदशाह अब्दाली व मराठों के बीच हुई। इनमें से कोई हरियाणे से नहीं था। लेकिन, सबने जमीन हमारी इस्तेमाल की। उस समय कोई मेरे जैसा अक्लमंद होता तो लड़ने के लिए जमीन किराए पर देना शुरू कर देता। प्रति घंटे के हिसाब से भाड़ा फिक्स कर लेता। लाश उठवाई, जलाई और दफनाई के चार्ज अलग। कोई बहुत तगड़ा लड़ाका हो तो डिस्काउंट भी दिया जा सकता था।

लेकिन, यह तो मानना पड़ेगा कि हरियाणे में लड़ने का काफी स्कोप है। वो तो मेरा बाप मुझे पैदा होने के तीन-चार साल बाद ही दिल्ली ले आया। वरना एकाध युद्ध तो मैं भी करवा ही देता।

हमने इतनी बड़ी-बड़ी लड़ाइयां देख ली हैं कि अब इन टुच्ची चुनावी लड़ाइयों से हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। हम सुबह जिसके गले पड़ते है, शाम को उसी से गले मिल लेते हैं। हरियाणे में बस एक शादी का गठबंधन है, जो लास्ट तक टिकता है। ये चुनावी गठबंधन तो ज्वलनशील है। ये तो एक-दूसरे की लाश पर भी कारोबार ढूंढता है।

उधर, पीएम विदेश चले गए तो पूरे देश के पत्रकार चर्चा करने लगे कि जब वे गए तो उनके हाव-भाव से, उनकी बाॅडी लैंग्वेज से क्या लग रहा था! तरह-तरह के विचार उठे। कांग्रेसी प्रवक्ता ने कहा कि आपने गौर किया उनके माथे पर पसीने की बूंद थी। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि वो पसीना नहीं था, वह उनके तेज की वजह से उनकी माथे की त्यौरियों में शाइनिंग आ रही थी।

तब निर्दलीय बड़े खुश हो रहे होंगे। हमें खरीदने वाले तो देश में और भी बहुत हैं। एक निर्दलीय बोला कि यार मेरी पत्नी ने तो एमआरपी फिक्स कर दी है कि इससे कम में मत बिकना। इस लड़ाई में भी हरियाणा का हास्य नहीं मरता।

चुनावी शोर-शराबे में मैंने किसी से पूछा

के टाइम है? बोला- क्यों फांसी चढ़ेगा?

मैंने पूछा- रै के बजा है?

बोला- म्हारे तो लट्ठ बजा है? मैंने कहा- अरे समय बता दे समय?

बोला- बहुत बुरा समय हो रहा है भाई, चुनाव का समय है।

Previous Post

IC-814 हाईजैक की घटना का जिक्र करते हुए उमर ने कहा कि मेरे पिता को आतंकियों की रिहाई के लिए मजबूर किया गया था।

Next Post

जन्मदिन की पार्टी में महिला को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, 3 लोग गिरफ्तार।

Related Posts

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख
राज्य

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

September 1, 2026
अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान
राज्य

अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान

September 1, 2026
प्रमोद तिवारी की अगुवाई में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री का बाराबंकी में स्वागत
राज्य

प्रमोद तिवारी की अगुवाई में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री का बाराबंकी में स्वागत

September 1, 2026
भूतनाथ बाजार अब बदलेगा अपनी पहचान, सिंगापुर के ऑर्चर्ड रोड की तर्ज पर दिखेगा नया आकर्षक स्वरूप
राज्य

भूतनाथ बाजार अब बदलेगा अपनी पहचान, सिंगापुर के ऑर्चर्ड रोड की तर्ज पर दिखेगा नया आकर्षक स्वरूप

August 20, 2026
नागर जी की स्मृतियों में डूबा ‘आत्मीय संवाद’
राज्य

नागर जी की स्मृतियों में डूबा ‘आत्मीय संवाद’

August 17, 2026
पात्र लोगों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : विवेक सिंह तोमर
राज्य

पात्र लोगों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : विवेक सिंह तोमर

August 8, 2026
Next Post
जन्मदिन की पार्टी में महिला को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, 3 लोग गिरफ्तार।

जन्मदिन की पार्टी में महिला को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, 3 लोग गिरफ्तार।

Pregnancy Food: प्रेग्नेंसी के फर्स्ट ट्राइमेस्टर में न करें इन चीजों का सेवन, बच्चे की सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

Pregnancy में खाना: इन चीजों को प्रेग्नेंसी के पहले ट्राइमेस्टर में नहीं खाना चाहिए, क्योंकि वे बच्चे की सेहत को खराब कर सकते हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 सितम्बर 2023

September 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 मई, 2023

May 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 मई, 2023

May 28, 2023
WhatsApp Image 2024-04-19 at 17.07.47

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अप्रैल, 2024

April 14, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)