• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

पाकिस्तान बॉर्डर से 30 किमी दूर साइबर सेटअप बनाया: पांच साल में 10 हजार करोड़ ठगे; दुबई, कनाडा और इंडोनेशिया में मिले मास्टर अकाउंट, वाराणसी में चार गिरफ्तार – वाराणसी समाचार

JANVEENA by JANVEENA
September 12, 2024
in राज्य
0
पाकिस्तान बॉर्डर से 30 किमी दूर साइबर सेटअप बनाया: पांच साल में 10 हजार करोड़ ठगे; दुबई, कनाडा और इंडोनेशिया में मिले मास्टर अकाउंट, वाराणसी में चार गिरफ्तार – वाराणसी समाचार

 

साइबर ठगी की वारदातों का नया नेटवर्क पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़ा है। पाकिस्तान सीमा से महज 30 किमी दूर गांव में ठगों ने अपना सेटअप बनाया था। वाराणसी पुलिस ने बुधवार को 4 ठगों को पकड़ा है। पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।

READ ALSO

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान

.

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि श्री गंगा नगर, सूरतगढ़ और हिंदूमलकोट (पाकिस्तान बॉर्डर के गांव) में ठगों ने अड्‌डा बना रखा था। यहां पर एक से एक हाईटेक सिस्टम लगे थे। ये VPN एड्रेस के जरिए एजेंसी को गुमराह कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को एक रिजॉर्ट से पकड़ा है। ये लोग 5 साल में अब तक 10 हजार करोड़ की ठगी कर चुके हैं।

आइए जानते हैं पूरा मामला…

पुलिस हिरासत में चारों आरोपी।

वाराणसी के साड़ी कारोबारी ने की शिकायत 8 अगस्त को वाराणसी के साड़ी कारोबारी अजय श्रीवास्तव के खाते से 4 बार में 27 लाख रुपए कट गए। तब उन्हें ठगी की जानकारी हुई। इसकी शिकायत साइबर सेल में की। कारोबारी ने बताया कि उनके टेलीग्राफ एकाउंट पर एक लिंक आया। उस पर क्लिक किया, तो पैसे डबल करने का ऑफर और कई सारे गिफ्ट दिखे। मैंने लालच में उस पर क्लिक किया।

कारोबारी के मुताबिक, ऑप्शन में मुझे पैन कार्ड और बैंक खाता भरने के लिए कहा गया। मैंने भर दिया, थोड़ी देर बाद अलग-अलग खाते से 27.25 लाख उड़ गए। बाद में सिर्फ 30 हजार रुपए की रकम ही मिल सकी। इसके बाद साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू की। जिसके तार पाकिस्तान बॉर्डर से सटे गांव के पास में निकले। पुलिस हिंदूमलकोट पहुंची।

ऐसे पहुंची अपराधियों तक पुलिस साइबर पुलिस ने उस लिंक पर क्लिक किया, उस वेबसाइट को कोड किया। इससे पता चला कि साइट पर करीब 4 हजार लोग क्लिक कर चुके हैं। यहां से करीब 50 संदिग्ध नंबर निकाले, जिन्हें ट्रेस किया। ये राजस्थान के गांव सूरतगढ़, हिंदूमलकोट और श्री गंगा नगर के पास के निकले, जो पाकिस्तानी बॉर्डर से महज 30 किमी दूर थे।

साइबर सेल की टीम लोकेशन पर पहुंची। यहां होटल चेक किए। इसके बाद पुलिस एक रिजॉर्ट तक पहुंची। यहां पर आशीष विश्नोई और प्रिंस खोड को पकड़ा। फिर इनकी निशानदेही पर हरीश विश्नोई, मनदीप सिंह तक पहुंची।

अपराधियों का विदेश में नेटवर्क, अक्टूबर में भागने वाले थे DCP प्रमोद कुमार ने बताया- चारो आरोपी फर्जी वेबसाइट से ठगी करते थे। इनके नेटवर्क विदेशों तक फैले हैं। ये एक देश से दूसरे देश जाकर भी ठगी करने का ठेका लेते थे। कहीं पर भी वारदात करने के बाद ये विदेश भाग जाते थे।

अक्टूबर में ठगी करने के बाद सभी का अलग-अलग देशों में भागने का प्लान था। इसमें आशीष विश्नोई कनाडा, प्रिंस अमेरिका, हरीश दुबई और मनदीप US जाने वाला था। इनके पासपोर्ट और टिकट पुलिस ने जब्त कर लिए हैं।

अपराधी कम पढ़े लिखे लेकिन काफी शातिर पुलिस के मुताबिक, अपराधी कम पढ़े-लिखे हैं, लेकिन साइबर बारीकियों के मास्टर माइंड हैं। ये ब्रांडेड कंपनियों की वेबसाइट बनाकर अब तक कई लोगों को शिकार बना चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल, एटीएम, सिम कार्ड और नकदी बरामद की है। इन आरोपियों के खिलाफ पहले से दो केस दर्ज हैं।

इसमें आशीष, प्रिंस और तीसरा हरीश केवल 12वीं पास हैं। वहीं, मनदीप 10वीं पास है। लेकिन, इसका दस्तावेज नहीं मिला। इन लोगों ने कभी किसी IT कंपनी में काम भी नहीं किया। लेकिन, इंटरनेट, यूट्यूब और गूगल के सहारे साइबर हैकिंग सीख ली।

पुलिस को आरोपियों के पास से ATM और मोबाइल मिले।

आशीष सॉफ्टवेयर हैक करने में माहिर पकड़े गए आरोपियों में सबसे शातिर आशीष और प्रिंस हैं, जो विदेशों में बड़े गैंग के साथ मिलकर काम चुके हैं। आशीष के पास सॉफ्टवेयर और साइट हैक करने का हुनर है। वह वाई-फाई पासवर्ड के जरिए किसी भी सॉफ्टवेयर की सेटिंग में जाकर परमिशन ले लेता है। मोबाइल का पासवर्ड तोड़ना और परमिशन देकर क्रैक करना, उसके लिए छोटी बात है।

दुबई, कनाडा में बड़े गैंग के बदमाशों के साथ इनका संबंध भी पता चला है, जिसके लिए बड़े परसेंट पर गैंग के साथ मिलकर करते हैं। आशीष ने पिछले दिनों विदेश से ही अपने खाते में 97 लाख का ट्रांजैक्शन किया था। वह अब तक करोड़ों रुपए का हेरफेर कर चुका है।

Previous Post

दिल्ली में आज एक यौन शोषण मामले की सुनवाई: Gonda News: महिला पहलवानों के बयान दर्ज होंगे, बृजभूषण शरण सिंह कोर्ट में पेश होंगे

Next Post

Haryana Cabinet ने विधानसभा भंग करने को मंजूरी दी, साथ ही राज्यपाल को भी सिफारिश की

Related Posts

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख
राज्य

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

September 1, 2026
अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान
राज्य

अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान

September 1, 2026
प्रमोद तिवारी की अगुवाई में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री का बाराबंकी में स्वागत
राज्य

प्रमोद तिवारी की अगुवाई में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री का बाराबंकी में स्वागत

September 1, 2026
भूतनाथ बाजार अब बदलेगा अपनी पहचान, सिंगापुर के ऑर्चर्ड रोड की तर्ज पर दिखेगा नया आकर्षक स्वरूप
राज्य

भूतनाथ बाजार अब बदलेगा अपनी पहचान, सिंगापुर के ऑर्चर्ड रोड की तर्ज पर दिखेगा नया आकर्षक स्वरूप

August 20, 2026
नागर जी की स्मृतियों में डूबा ‘आत्मीय संवाद’
राज्य

नागर जी की स्मृतियों में डूबा ‘आत्मीय संवाद’

August 17, 2026
पात्र लोगों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : विवेक सिंह तोमर
राज्य

पात्र लोगों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : विवेक सिंह तोमर

August 8, 2026
Next Post
Haryana Cabinet ने विधानसभा भंग करने को मंजूरी दी, साथ ही राज्यपाल को भी सिफारिश की

Haryana Cabinet ने विधानसभा भंग करने को मंजूरी दी, साथ ही राज्यपाल को भी सिफारिश की

हरदोई के कछौना में बाल उत्सव और कवि सम्मेलन का आयोजन:  Hardoi News: एक से एक प्रस्तुति ने लोगों को मोह लिया

हरदोई के कछौना में बाल उत्सव और कवि सम्मेलन का आयोजन: Hardoi News: एक से एक प्रस्तुति ने लोगों को मोह लिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अक्टूबर, 2023

October 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 सितम्बर 2023

September 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अगस्त, 2023

August 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अगस्त, 2023

August 7, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)