• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

Vanakkam Poorvottar: मणिपुर में शांति लाने की कोशिशों में सरकार जितनी आगे बढ़ती है, उपद्रवी उससे भी तेज़ी से अशांति फैलाने में लगे रहते हैं।

JANVEENA by JANVEENA
September 13, 2024
in देश
0
Vanakkam Poorvottar: मणिपुर में शांति लाने की कोशिशों में सरकार जितनी आगे बढ़ती है, उपद्रवी उससे भी तेज़ी से अशांति फैलाने में लगे रहते हैं।

 

मणिपुर में एक बार फिर गंभीर जातीय हिंसा देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि हिंसा का मुख्य कारण संदिग्ध आदिवासी उग्रवादी हैं। देखा जाये तो मणिपुर में हाल के हमलों ने विशेष रूप से इंफाल घाटी में तनाव को फिर से बढ़ा दिया है। देश मणिपुर के हालात को लेकर चिंतित है और उस समय का इंतजार कर रहा है जब राज्य में शांति पूर्ण रूप से बहाल होगी। मणिपुर में हिंसा के ताजा हालात को देखकर लोगों के मन में यह प्रश्न भी उठ रहा है कि आखिर शांति की ओर बढ़ता राज्य अचानक कैसे हिंसा के मार्ग पर चला गया? दरअसल हाल की कुछ घटनाओं को जोड़ कर देखें तो ऐसा लगता है कि हिंसा की आग को भड़काने में इन प्रकरणों ने काफी महती भूमिका निभाई।
शांति की ओर लौटते मणिपुर को फिर से अशांत करने और राज्य सरकार के खिलाफ माहौल बनाने के उद्देश्य से एक ऑडियो क्लिप सामने आया। 6 अगस्त को सामने आये एक कथित ऑडियो क्लिप में एक समुदाय के बारे में कथित तौर पर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की आपत्तिजनक टिप्पणी थी। हालांकि इस संबंध में सरकार ने 8 और 20 अगस्त को दो आधिकारिक बयानों के साथ स्थिति को स्पष्ट करते हुए दावा किया कि रिकॉर्डिंग के साथ छेड़छाड़ की गई थी और इसका उद्देश्य सांप्रदायिक हिंसा भड़काना और शांति प्रक्रिया को बाधित करना था। लेकिन इस क्लिप के जरिये नुकसान हो चुका था और जनता का गुस्सा बढ़ गया था।
इसके अलावा, 12 अगस्त को राज्य विधानसभा में मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने कुकी-ज़ो जनजाति के एक उपसमूह, थडौ समुदाय के साथ शांति वार्ता की योजना की जो घोषणा की उसे भी विफल करा दिया गया। मुख्यमंत्री के विधानसभा में किये गये ऐलान के दो दिन बाद ही थडौ जनजाति परिषद-जनरल मुख्यालय ने मुख्यमंत्री के बयान को खारिज करते हुए इसे “आधारहीन” बताया और कहा कि उनकी भागीदारी के बिना कोई भी बातचीत “अमान्य” होगी। इसके बाद, 27 अगस्त को अज्ञात बंदूकधारियों ने चुराचांदपुर जिले में थाडौ समुदाय के सदस्य और भाजपा प्रवक्ता टी माइकल लामजाथांग हाओकिप के आवास पर हमला किया। मुख्यमंत्री ने इस हमले को “राज्य की एकता और अखंडता के लिए सीधी चुनौती” बताया। लेकिन मुख्यमंत्री के कड़े बयान की परवाह नहीं करते हुए एक सप्ताह बाद, हाओकिप के पैतृक घर में तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई। इसके बाद 30 अगस्त को, बीरेन सिंह ने केंद्र सरकार के समर्थन से “पांच से छह महीने” के भीतर सामान्य स्थिति बहाल करने का वादा किया और नागा भाजपा विधायक डिंगांगलुंग गंगमेई को कुकी-ज़ो और मैतेई प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के लिए एक दूत के रूप में नियुक्त किया। लेकिन इसके ठीक बाद यानि 31 अगस्त को, कुकी-ज़ो समुदाय के सदस्यों ने ‘कुकीलैंड’ के लिए एक अलग प्रशासन की मांग करते हुए और सीएम की विवादास्पद टिप्पणियों वाले वायरल ऑडियो क्लिप के विरोध में तीन रैलियाँ आयोजित कीं।
इसके बाद, 1 सितंबर को हिंसा तब बढ़ गई जब संदिग्ध आदिवासी उग्रवादियों ने इम्फाल पश्चिम जिले के गांवों पर विस्फोटक गिराने के लिए ड्रोन का उपयोग करके हवाई हमले किए। इसमें दो ग्रामीणों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। उन्नत आग्नेयास्त्रों का उपयोग करके उग्रवादियों द्वारा कौट्रुक गांव को निशाना बनाया गया। अगले दिन, एक और ड्रोन हमले में इंडिया रिजर्व बटालियन के तीन बंकर क्षतिग्रस्त कर दिये गए। इसके बाद 6 सितंबर को संदिग्ध आतंकवादियों ने बिष्णुपुर में रॉकेट हमले किए, जिसमें 70 वर्षीय एक पुजारी की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। इसके बाद 7 सितंबर को जिरीबाम में गोलीबारी में छह और लोग मारे गए, जिसके बाद सरकार को निगरानी के लिए सेना के हेलीकॉप्टर तैनात करने पड़े। इस स्थिति को देखते हुए सीएम के दामाद और बीजेपी विधायक आरके इमो सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मणिपुर में तैनात 60,000 केंद्रीय बलों पर सवाल उठाये। उन्होंने बढ़ती हिंसा के दौरान केंद्रीय बलों पर “मूक दर्शक” बने रहने का आरोप लगाते हुए उन्हें बदलने का आह्वान किया। इस बीच, इंफाल में छात्र सड़कों पर उतर आए और कानून एवं व्यवस्था का नियंत्रण राज्य सरकार को सौंपने की मांग की। देखा जाये तो स्थिति अस्थिर बनी हुई है तथा राज्य और केंद्र दोनों सरकारों पर संकट को हल करने और मणिपुर में शांति बहाल करने का दबाव बढ़ रहा है। इन सब घटनाओं से एक चीज और स्पष्ट होती है कि जैसे ही सरकार शांति की दिशा में कोई कदम उठाती है उसे विफल करने के लिए अदृश्य शक्तियां एकदम सक्रिय हो जाती हैं।

READ ALSO

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान

Previous Post

अंग्रेज कलक्टर ने मेला बंद कर दिया और सांपों ने घर को घेर लिया: Saharanpur News: 800 साल से चल रहा मेला 13 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलेगा, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

Next Post

क्वारंटाइन में रहें, हर दिन दो किलो मीट मिलते हैं: गोरखपुर-लखनऊ जू में पिंजड़े से ही केयरटेकर पर हमला करते थे, अब बदल रहा स्वभाव – गोरखपुर समाचार

Related Posts

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर
देश

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर

September 7, 2026
अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान
देश

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान

December 11, 2025
भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी
देश

भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

December 11, 2025
मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर… केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का हुआ निधन
देश

मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर… केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का हुआ निधन

July 22, 2025
बिहार को मिलने जा रही हैं 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, PM मोदी आज करेंगे रवाना; जानें क्या रहेगा इनका रूट
देश

बिहार को मिलने जा रही हैं 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, PM मोदी आज करेंगे रवाना; जानें क्या रहेगा इनका रूट

July 18, 2025
बिहार में चल रहा SIR अभियान अंतिम चरण में, 90% वोटर्स ने किए फॉर्म जमा, 35 लाख से ज्यादा लोग सूची से नदारद
देश

बिहार में चल रहा SIR अभियान अंतिम चरण में, 90% वोटर्स ने किए फॉर्म जमा, 35 लाख से ज्यादा लोग सूची से नदारद

July 18, 2025
Next Post
क्वारंटाइन में रहें, हर दिन दो किलो मीट मिलते हैं: गोरखपुर-लखनऊ जू में पिंजड़े से ही केयरटेकर पर हमला करते थे, अब बदल रहा स्वभाव – गोरखपुर समाचार

क्वारंटाइन में रहें, हर दिन दो किलो मीट मिलते हैं: गोरखपुर-लखनऊ जू में पिंजड़े से ही केयरटेकर पर हमला करते थे, अब बदल रहा स्वभाव - गोरखपुर समाचार

ग्रामीण सुरक्षा समितियों के सदस्यों को धर्म के आधार पर विभाजित कर रहे हैं अब्दुल्ला , बीजेपी ने कहा कि वीडीजी सेवाएं अमूल्य हैं

ग्रामीण सुरक्षा समितियों के सदस्यों को धर्म के आधार पर विभाजित कर रहे हैं अब्दुल्ला , बीजेपी ने कहा कि वीडीजी सेवाएं अमूल्य हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अगस्त, 2023

August 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 जनवरी, 2024

January 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 मई, 2023

May 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मार्च, 2024

March 7, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)