• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

अंग्रेज कलक्टर ने मेला बंद कर दिया और सांपों ने घर को घेर लिया: Saharanpur News: 800 साल से चल रहा मेला 13 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलेगा, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

JANVEENA by JANVEENA
September 13, 2024
in राज्य
0
अंग्रेज कलक्टर ने मेला बंद कर दिया और सांपों ने घर को घेर लिया:  Saharanpur News: 800 साल से चल रहा मेला 13 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलेगा, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

 

म्हाड़ी पर प्रसाद चढ़ाते हुए श्रद्धालु।

READ ALSO

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान

सहारनपुर में हिंदू-मुस्लिम एकता एवं सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक मेला गुघाल 13 सितंबर यानी आज से शुरू होगी। जाहरवीर गोगा महाराज की स्मृति में लगने वाले मेला गुघाल में सभी धर्मों के लोग हिस्सा लेते हैं। शुक्ल पक्ष की दशमी को शुरू होने वाले मेला गुघाल

.

तीन दिन म्हाड़ी पर चढ़ेगी छड़ी

म्हाड़ी पर लगी प्रसाद की दुकानें।

मेले का शुभारंभ जनमंच पर छड़ी पूजन के साथ होगा। गंगोह रोड स्थित गोगा म्हाड़ी पर तीन दिनों तक श्रद्धालु निशान (छड़ी) चढ़ाएंगे। मेले से दो सप्ताह पहले छड़ियां गांव और शहरों में भ्रमण किया और बसेरों का दौर चला। जाहरवीर गोगा के प्रमुख चिन्ह नेजा की अगुवाई में 26 छड़ियां बैंडबाजों के साथ भ्रमण करती हुई विश्रामपुर काल भैरव मंदिर पहुंचेंगी। यहां से पूजन के बाद छड़ियां म्हाड़ी के लिए प्रस्थान करेगी। तीसरे दिन छड़ियां अपने-अपने स्थानों पर चली जाएंगी और फिर रात के समय में मेले चलता रहेगा। ये मेला करीब एक माह तक चलेगा।

जाहरवीर गोगा महाराज का इतिहास

म्हाड़ी पर बना ये चित्र जाहरवीर गोगा महाराज का है। जो भगत को अपना नेजा निशान दे रहे हैं।

जाहरवीर गोगा का जन्म राजस्थान के चुरू के ददरेहड़ा ग्राम में हुआ था। इनके पिता का नाम राजा जेवर सिंह तथा माता का नाम बाछल था। इनको जाहरवीर दीवान या जाहरवीर गोगाजी महाराज के नाम से जाना जाता है। गोरख गद्दी व म्हाड़ी आज भी बिकानेर के बागड़ में स्थित है।

सहारनपुर के पूर्व गंगोह रोड पर जाहरवीर गोगा जी महाराज की म्हाड़ी स्थापित की गई थी। म्हाड़ी के बारे में पूर्ण इतिहास नहीं मिलता। जब से म्हाड़ी की स्थापित हुई है, तभी से मेला गुघाल लगाने की परंपरा चली आ रही है। अभी भी देशभर से लाखों श्रद्धालु यहां शीश नवाने तथा मन्नतें मांगने प्रतिवर्ष आते हैं तथा मन्नतें पूरी होने पर निशान चढ़ाते हैं।

अंग्रेज कलक्टर ने बंद कराया था मेला

नेजा छड़ी पर मन्नत का धागा बांधती हुई महिला श्रद्धालु।

सहारनपुर में लगने वाले मेला गुघाल के बारे में कई कथाएं प्रचलित हैं। एक अंग्रेज कलक्टर ने मेला गुघाल पर रोक लगाने का फरमान जारी कर दिया था। जिससे लोगों की आस्था को चोट पहुंची थी। कहा जाता है कि उस दौरान हजारों सांपों ने कलक्टर आवास को घेर लिया था। कलक्टर द्वारा मेला लगाने की घोषणा करने पर सांप अदृश्य हो गए थे।

नेजा छड़ी का अलग है महत्व

नेजा छड़ी पर प्रसाद चढ़ात हुआ श्रद्धालु।

मेले के अवसर पर नेजा छड़ी का अलग महत्व है। बताते हैं कि करीब 1450 साल पहले जाहरवीर गोगाजी सहारनपुर आए थे। नेजा स्थापित किया था। जहां आज म्हाड़ी है। तभी से मेले से पूर्व छड़ियों के पूजन की परंपरा है तथा नेजा छड़ी सभी छड़ियों की प्रधान है। जाहरवीर गोगा की छड़ियों की देखरेख करने वाले पंकज उपाध्याय का कहना है कि छड़ी पूजन व म्हाड़ी पर प्रसाद व निशान चढ़ाने वालों की मन्नतें सदियों से पूरी होती आ रही हैं। इससे मेला जाहरवीर गोगा जी की महत्ता बढ़ती जा रही है।

मेला गुघाल में होंगे 3 करोड़ खर्च मेला गुघाल का ठेका 3 करोड़ 7 लाख 80 हजार 360 रुपए का छोड़ा गया है। पिछले साल से 37 लाख रुपए अधिक हैं। गोगा म्हाड़ी परिसर का ठेका 30 लाख 11 हजार रुपए का छोड़ा गया है। सहारनपुर की फर्म बीएमसी कॉन्ट्रेक्टर को टेंडर दिया गया है। म्हाड़ी के ठेके से भी इस साल करीब 3.5 लाख रुपए की अधिक आय हुई है। म्हाड़ी का ठेका बीते वर्ष 26 लाख 51 हजार रुपए में छोड़ा गया था। इस साल 30 लाख 11 हजार एक सौ रुपए में छोड़ा गया है।

ये है मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रम

  • 13 से 15 सितंबर तक:जनमंच में छड़ी पूजन
  • 16 सितंबर:मेला गुघाल का शुभारंभ
  • 17 सितंबर:जनमंच में मैजिक शो
  • 18 सितंबर:स्थानीय कवि सम्मेलन
  • 19 सितंबर:लोक संगीत/लोक नृत्य
  • 20 सितंबर:एक शाम संविधान निर्माता के नाम
  • 21 सितंबर:पर्वतीय संस्कृति कार्यक्रम
  • 22 सितंबर:पूर्वांचल कार्यक्रम
  • 23 सितंबर: कव्वाली
  • 24 सितंबर:रंगारंग कार्यक्रम
  • 25 सितंबर:पंजाबी नाइट
  • 26 सितंबर:श्रीकृष्ण रासलीला
  • 27 सितंबर:दंगल कार्यक्रम
  • 28 सितंबर:हमारी संस्कृति हमारी पहचान
  • 29 सितंबर:मेरा सहारनपुर मेरा गौरव
  • 30 सितंबर:स्थानीय मुशायरा
  • 1 अक्टूबर:कवि सम्मेलन
  • 2 अक्टूबर:शरीर सौष्ठव
  • 3 अक्टूबर:आल इंडिया मुशायरा
  • 4 अक्टूबर:बॉलीवुड नाइट
  • 5 अक्टूबर:एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम
Previous Post

Andhra Pradesh बाढ़: चंद्रबाबू नायडू ने वादा किया कि ‘बाढ़ पीड़ितों को 17 सितंबर से पहले मुआवजा दिया जाएगा’

Next Post

Vanakkam Poorvottar: मणिपुर में शांति लाने की कोशिशों में सरकार जितनी आगे बढ़ती है, उपद्रवी उससे भी तेज़ी से अशांति फैलाने में लगे रहते हैं।

Related Posts

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख
राज्य

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

September 1, 2026
अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान
राज्य

अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान

September 1, 2026
प्रमोद तिवारी की अगुवाई में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री का बाराबंकी में स्वागत
राज्य

प्रमोद तिवारी की अगुवाई में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री का बाराबंकी में स्वागत

September 1, 2026
भूतनाथ बाजार अब बदलेगा अपनी पहचान, सिंगापुर के ऑर्चर्ड रोड की तर्ज पर दिखेगा नया आकर्षक स्वरूप
राज्य

भूतनाथ बाजार अब बदलेगा अपनी पहचान, सिंगापुर के ऑर्चर्ड रोड की तर्ज पर दिखेगा नया आकर्षक स्वरूप

August 20, 2026
नागर जी की स्मृतियों में डूबा ‘आत्मीय संवाद’
राज्य

नागर जी की स्मृतियों में डूबा ‘आत्मीय संवाद’

August 17, 2026
पात्र लोगों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : विवेक सिंह तोमर
राज्य

पात्र लोगों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : विवेक सिंह तोमर

August 8, 2026
Next Post
Vanakkam Poorvottar: मणिपुर में शांति लाने की कोशिशों में सरकार जितनी आगे बढ़ती है, उपद्रवी उससे भी तेज़ी से अशांति फैलाने में लगे रहते हैं।

Vanakkam Poorvottar: मणिपुर में शांति लाने की कोशिशों में सरकार जितनी आगे बढ़ती है, उपद्रवी उससे भी तेज़ी से अशांति फैलाने में लगे रहते हैं।

क्वारंटाइन में रहें, हर दिन दो किलो मीट मिलते हैं: गोरखपुर-लखनऊ जू में पिंजड़े से ही केयरटेकर पर हमला करते थे, अब बदल रहा स्वभाव – गोरखपुर समाचार

क्वारंटाइन में रहें, हर दिन दो किलो मीट मिलते हैं: गोरखपुर-लखनऊ जू में पिंजड़े से ही केयरटेकर पर हमला करते थे, अब बदल रहा स्वभाव - गोरखपुर समाचार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जून, 2023

June 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अक्टूबर, 2023

October 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अगस्त, 2023

August 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 दिसम्बर, 2023

December 7, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)