गोंडा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोंडा महिला अस्पताल में दबंगों की दबंगई देखने को मिली है। जहां एक युवक को मोबाइल चोर समझ कर मोबाइल चोरी के शक में उसकी जमकर पिटाई की गई है। पिटाई के दौरान युवक दबंग लोगों से हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता रहा
.
अस्पताल में इलाज कराने आए तीमारदारों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया है।पीड़ित युवक जिसे मोबाइल चोर समझ कर युवक पिटाई कर रहे हैं, वह बहराइच जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गोंडा की नगर कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। यह वायरल वीडियो कल बीती रात का बताया जा रहा है।
वही जब गोंडा महिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ देवेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया। कि मारपीट की बात अभी मेरे संज्ञान में नहीं आई है फिर भी अगर अस्पताल परिसर में किसी के साथ मारपीट किया गया है। तो पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी लोग दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।



















