छत्तीसगढ़ से हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए जा रहे युवक का मेरठ, सकौती के बीच में ट्रेन से उतारकर अपहरण कर लिया गया है। किडनैप युवक के बड़े भाई ने एक वीडियो जारी कर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है। साथ ही उसने कहा है कि जीआरपी उसे सहयोग
.
मेरठ स्टेशन पर चढ़े थे अज्ञात युवक छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी गुलशन अपने बड़े भाई के साथ हरिद्वार गंगा नहाने निकला था। दोनों भाई कलिंग उत्कल एक्सप्रेस से जा रहे थे। गुलशन के बड़े भाई का जो वीडियो सामने आया है। उसमें वो कहता है कि जब हमारी ट्रेन मेरठ स्टेशन पर रुकी तो यहां चार से पांच अज्ञात युवक हमारी ट्रेन में चढ़े। जैसे ही ट्रेन मेरठ से 20 किमी आगे सकौती स्टेशन पहुंची तो उन युवकों ने भाई को अपहरण कर लिया।
सकौती में भाई को उतारा
वीडियो में बड़े भाई ने कहा कि उसने जीआरपी में भाई के अपहरण की शिकायत भी की थी लेकिन अब तक कोई एक्शन नहीं हुआ। जीआरपी में केस दर्ज कराया चार दिन हो चुके है लेकिन अब तक भाई नहीं मिले, छत्तीसगढ़ सरकार से मदद मांगी अब तक भाई नहीं मिला है।
जीआरपी की टीमें कर रही तलाश वीडियो सामने आने के बाद जीआरपी की दो टीमें अपहृत युवक की तलाश के लिए लगाई गई हैं। रेलवे स्टेशन के आसपास उसका फोटो भी सर्कुलेट किया गया है।



















