आजमगढ़ की जिया राय लेंगी 14 वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी में हिस्सा।
आजमगढ़ जिले के सगड़ी तहसील क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीन पुर निवासी आजमगढ़ की बिटिया प्रसिद्ध पैरा तैराक जिया राय राष्ट्रीय पैरा तैराकी में हिस्सा लेंगी। पैरा स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा चार दिवसीय 14 वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी का आयोजन 19 अक्टूब
.
जिया राय 16 वर्ष सबसे कम उम्र की पैरा तैराक 14 वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में टीम महाराष्ट्र की ओर से 200 मीटर फ्री स्टाइल, 100 मीटर बटरफ्लाई और 200 मीटर इंडिविजुअलमेडली इवेंट में भाग लेंगी। पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप 19 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक गोवा में आयोजित की जाएगी। जिया ने बैंगलोर और उदयपुर में आयोजित नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप 2021 और 2022 में क्रमशः 200 मीटर फ्री स्टाइल, 100 मीटर बटरफ्लाई और 200 मीटर व्यक्तिगत मेडल में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था।
इंग्लिश चैनल तैरकर पार कर चुकी है आजमगढ़ की बेटी जिया राय।
तैरकर पार कर चुकी हैं इंग्लिश चैनल
आजमगढ़ जिले के सगड़ी तहसील की रहने वाली जिया राय ने 17 घंटे 25 मिनट में तैरकर प्रसिद्ध इंग्लिश चैनल को पार कर दिया। ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से पीड़ित जिया राय सोलो में इंग्लिश चैनल पार करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की और सबसे तेज पैरा तैराक बन गई हैं।
चैनल तैराकी के 150 वर्षों के इतिहास में, जिया एकल तैराकी में इंग्लिश चैनल पार करने वाली दुनिया की पहली ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर लड़की भी है। जिया ने यह तैराकी ऑटिज्म जागरूकता के लिए समर्पित की।
28 जुलाई 2024 को शुरू किया प्रयास
जिया राय ने अपना प्रयास 28 जुलाई 24 को सुबह एबॉट्स क्लिफ-इंग्लैंड से शुरू किया और पीटीई डे ला कोर्टे-ड्यून पर समाप्त किया। यह आयोजन आर्थिक सहयोग के बिना संभव नहीं हो सकता था। जिया राय को भारतीय नौसेना (पश्चिमी नौसेना कमान), मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड, बागरिया फाउंडेशन, गोवा शिपयार्ड लिमिटेड, कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड और बुक माई मोर्टेज (यूके) ने स्पॉन्सर किया। इसके साथ ही आर्थिक सहायता दी।
जिया राय ने अपनी तैराकी प्रतिभा के लिए व्यापक प्रशंसा हासिल की है, जिसमें 13 घंटे में 29 किमी की दूरी तय करके पाक जलडमरूमध्य को पार करने का विश्व रिकॉर्ड भी शामिल है।
आजमगढ़ की बेटी जिया राय को 2022 में मिला था बाल-पुरस्कार।
2022 में मिला था बाल पुरस्कार
जिया राय दिव्यांग हैं और बोल पाने में असमर्थ हैं। उनके माता-पिता ने अपनी बेटी के ख्वाबों में नए पंख लगाए। उन्हें ग्लोबल ओपन स्विमिंग चैंपियन में बदल दिया। उन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा पैरा श्रेणी में भारत के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
2022 में, उन्हें 18 वर्ष से कम आयु में भारत का सर्वोच्च नागरिक, प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिला। जिया के ट्रेनर और कोच उनके पिता मदन राय हैं। पिता मदन राय और मां रचना ने बेटी की इस सफलता पर खुशी जाहिर की है।
ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर का शिकार है जिया
मुंबई के नेवल इंटरमीडिएट स्कूल की कक्षा 8 की छात्र जिया राय (12) ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर डिले इन स्पीच की शिकार हैं। यह एक दिमागी बीमारी है। इसमें मरीज न तो अपनी बात ठीक से कह पाता है, न ही दूसरों की बात समझ पाता है। न बात कर सकता है। यह एक डेवलपमेंटल डिसेबिलिटी है।
इसके लक्षण बचपन से ही नजर आ जाते हैं। हालांकि, दिव्यांग जिया को बचपन से ही तैराकी में रुचि थी। उसकी लगन और मेहनत का ही नतीजा है कि आज उसके नाम तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं।
जिया राय ने बनाए कई रिकार्ड
15 फरवरी, 2020 को एलिफेंटा से गेटवे ऑफ इंडिया की 14 किलोमीटर की दूरी तीन घंटे 27 मिनट 30 सेकंड में पूरी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। पांच जनवरी, 2021 को अरनाला किला से वसई किला तक 22 किलोमीटर की दूरी सात घंटे चार मिनट में तैरकर पूरी की। यह आज तक कोई महिला तैराक नहीं कर पाई थी।
सात फरवरी, 2021 को वर्ली स्विमिंग से गेटवे ऑफ इंडिया तक 36 किलोमीटर की दूरी आठ घंटे 40 मिनट में तय की, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है। पांच जनवरी, 2019 को समुद्री तैराकी में पांच किलोमीटर की प्रतियोगिता 10 साल सात महीने की उम्र में जीत गई थी।
यह नेशनल रिकॉर्ड है। इसमें 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। 11-12 जनवरी, 2020 को अखिल नेशनल तैराकी प्रतियोगिता में पांच और एक किलोमीटर दोनों में गोल्ड मेडल जीतने वाली इंडिया की पहली पैरा-तैराक बनी थीं।



















