यह तस्वीर सुबह के समय लखनऊ की है।
लखनऊ में तालकटोरा और केंद्रीय विद्यालय क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता सुबह से ही खराब है। इस दौरान AQI का स्तर मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक सुबह के समय तालकटोरा क्षेत्र में AQI 128 और केंद्रीय विद्यालय क्षेत्र का AQI
.
लखनऊ में निकली तेज धूप बादल भी छाए रहेंगे
मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया जाएगा। सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। दिन में कई बार बादल भी छाए रहेंगे। सुबह और शाम के समय में गुलाबी ठंड का असर बना हुआ है।
शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा है। अधिकतम आद्रता 90 फीसदी और न्यूनतम आद्रता 52 फीसदी दर्ज किया गया है।
लखनऊ में चटक धूप निकली हुई है।
पूर्वी यूपी में 29 अक्टूबर तक हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वी यूपी में 25 से 29 अक्टूबर तक कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश हो सकती है। जबकि पश्चिमी यूपी में मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान बारिश के कोई आसार नहीं हैं। वहीं, लखनऊ में भी कुछ दिन मौसम बदलने की संभावना नहीं है।



















