• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

ज्योति हत्याकांड में मनीषा मखीजा को मिली राहत: हाईकोर्ट ने संदेह के आधार पर किया बरी, पति समेत पांच आरोपियों की सजा बरकरार – कानपुर न्यूज।

JANVEENA by JANVEENA
December 9, 2024
in राज्य
0
ज्योति हत्याकांड में मनीषा मखीजा को मिली राहत: हाईकोर्ट ने संदेह के आधार पर किया बरी, पति समेत पांच आरोपियों की सजा बरकरार – कानपुर न्यूज।

 

कानपुर में हाई प्रोफाइल चर्चित ज्योति श्यामदसानी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने मुख्य आरोपी पीयूष श्यामदसानी की प्रेमिक मनीषा मखीजा को संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया। पीयूष समेत अन्य पांच आरोपियों की सजा बरकरार रहेगी। उनकी अपील कोर्ट ने खारिज कर दी। जबकि म

READ ALSO

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान

.

बीती 27 जुलाई 2014 को ज्योति की हत्या हुई थी। जिसमें पीयूष श्यामदासानी, सोनू कश्यप, रेनू उर्फ अखिलेश कनौजिया, आशीष कश्यप, अवधेश चतुर्वेदी और मनीष मखीजा को सेशन कोर्ट ने 20 अक्टूबर 2022 को आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। इन सभी ने सेशन कोर्ट के फैसले को अपील में चुनौती दी थी। अपील पर न्यायमूर्ति अरविंद सिंह सांगवान और न्यायमूर्ति अजहर हुसैन इदरीसी की खंडपीठ ने सुनवाई की। हाईकोर्ट ने सभी आरोपियों के साक्ष्यों और गवाहों के बयान की समीक्षा करने के बाद पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप साबित करने में सफल रहा। अभियोजन ने जो सबूत पेश किए। उससे षड्यंत्र और हत्या की पूरी चेन साबित हो गई। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि आरोपियों को सजा सुनाए जाने का निर्णय पूरी तरीके से सही है और इसमें हस्ताक्षेप करने की कोई गुंजाइश नहीं है।

वहीं आरोपी मनीष मखीजा के मामले में हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट द्वारा कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को नजरअंदाज किए जाने तथा मात्र आशंका के आधार पर सजा सुनाए जाने को गलत करार दिया। कोर्ट ने कहा कि मनीषा के इस षड्यंत्र में शामिल होने के पुख्ता प्रमाण नहीं है। अभियोजन यह सबित करने में असफल रहा कि मनीषा को ज्योति की हत्या के षड्यंत्र और पीयूष के इरादे की पहले से जानकारी थी। सिर्फ आशंका और संभावना के आधार पर साक्ष्य की चेन पूरी नहीं होती है। इसलिए मनीषा संदेह का लाभ पाने की हकदार है। मनीषा पहले से जमानत पर है। कोर्ट ने उसके बेल बॉन्ड निरस्त करने का निर्देश दिया है।

सेशन कोर्ट ने क्या माना था सेशन कोर्ट के फैसले में स्पष्ट किया कि पीयूष ने ज्योति के अपहरण व हत्या का आपराधिक षड्यंत्र रचकर उसे अपहरणकर्ताओं के हवाले किया था। साजिशन ज्योति के शव को न केवल छिपाया बल्कि गलत सूचना देकर पुलिस को भ्रमित भी किया। मनीषा प्रत्यक्ष रूप से घाटनास्थल पर मौजूद नहीं थी लेकिन पीयूष और सहअभियुक्तों के साथ लगातार फर्जी नामों से लिए गए सिम लगाकर मोबाइल से बात करना मनीषा के षड्यंत्र में शामिल होने की पुष्टि करता है। इसी तरह अवधेश, रेनू और सोनू ने ज्योति का अपहरण कर हत्या की और जेवर लूट लिए थे। आशीष ने भी हत्या और सबूत मिटाने में मदद की। इसलिए सभी हत्या के दोषी पाए गए थे। सेशन कोर्ट ने मनीषा मखीजा के अलावा बाकी पांच अभियुक्तों को अपहरण, हत्या और साक्ष्य मिटाने का दोषी माना था। मनीषा को सिर्फ हत्या और साक्षय मिटाने का दोषी माना गया था।

घटना के बाद पुलिस भी सवालों में घिरी थी

ज्योति की हत्या के बाद जिस तरह की परिस्थितियां पैदा हुई। उसमें पुलिस भी कई सवालों में घिर गई थी जिसमें से कुछ प्रमुख सवाल थे कि

-लूटपाट करने आए लुटेरों ने ज्योति का अपहरण क्यों किया -लूटपाट के बाद उसकी हत्या क्यों कर दी -पीयूष ज्योति के साथ था तो बचाने की कोशिश क्यों नहीं की -पुलिस को तत्काल घटना की सूचना क्यों नहीं दी गई -घटनास्थल पर तेज गति कार के अचानक रुकने से सड़क पर बनने वाले टायर के निशान क्यों नहीं बने

कपड़ों से पैदा हुआ था पहला शक

घटना वाली रात पीयूष श्यादासानी जब स्वरूप नगर थाने पहुंचा था। उस समय उसके कपड़े बदले हुए थे। जबकि पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज निकलवाए तो वहां पर उसने दूसरे कपड़े पहन रखे थे। ऐसे में पहला शक पुलिस का तभी गहरा गया था कि पत्नी की मौत के बाद भी पति का दिमाग इतना कैसे चल रहा है कि उसने थाने आने से पहले कपड़े भी बदल लिए। विवेचना के बाद पुलिस ने खुलासा किया था कि पीयूष और उसके घर के बगल में रहने वाली पान मसाला कारोबारी की बेटी मनीषा मखीजा के बीच प्रेम संबंध थे। संबंधों में बाधक ज्योति को रास्ते से हटाने के लिए पीयूष और मनीषा ने मिलकर ज्योति की हत्या का षड्यंत्र रचा। मनीषा ने अपने ड्राइवर अवधेश से बात की तो उसने आशीष, सोनू और रेनू के जरिये ज्योति की हत्या कराने का प्लान बनाया। 50 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। प्लान के तहत ही घटना को अंजाम दिया गया।

सेशन कोर्ट में कैसे मिली सजा

ज्योति हत्याकांड की विवेचना के बाद पुलिस ने कोर्ट ने 109 गवाहों के आधार पर लगभग 2700 पेज की केस डायरी कोर्ट में दाखिल की थी। विवेचना के लिए विवेचक के सहयोग के लिए छह सह विवेचकों की टीम भी लगाई गई थी। मुकदमे की सुनवाई के दौरान कोर्ट में अभियोजन की ओर से 37, बचाव पक्ष की ओर से पांच व कोर्ट साक्षी के रूप में तीन गवाह पेश किए गए थे। 27 जुलाई 2014 को ज्योति श्यामदासानी की अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद ​​​​​​21 अक्टूबर 2022 को अपर जिला जज प्रथम अजय कुमार त्रिपाठी ने धनतेरस के एक दिन पहले शहर के चर्चित ज्योति हत्याकांड का फैसला सुनाया था।

पीयूष ने ही दर्ज कराई थी एफआईआऱ अपनी पत्नी ज्योति की हत्या की साजिश रचने वाले पीयूष श्यामदासानी में ही इस हत्याकांड की एफआईआऱ दर्ज कराई थी। तब शायद उसे यह नहीं पता था कि अपने बुने जाल में वह खुद फंसने वाला है। 27 जुलाई 2014 को पीयूष ने कानपुर के स्वरूपनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई कि वह अपनी पत्नी के साथ रात करीब 11:30 बजे एक रेस्टोरेंट से खाना खाने के बाद घर जा रहा था तभी सात-आठ लोग बाइक पर आए और उसकी कार में टक्कर मारकर उसे रोक लिया। उन लोगों ने उसे कार से बाहर खींच कर पीटा और ज्योति का कार सहित अपहरण करके ले गए। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में ज्योति के मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर कुछ घंटे के भीतर ही उसे खोज लिया। ज्योति कार में मरणासन्न अवस्था में मिली। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Previous Post

पवन सिंह और इस भोजपुरी एक्ट्रेस की केमिस्ट्री ने मचाया धमाल, यूट्यूब पर वीडियो हुआ वायरल।

Next Post

टीम इंडिया जल्द शुरू करेगी एशिया कप की तैयारी, कोच ने की पुष्टि।

Related Posts

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख
राज्य

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

September 1, 2026
अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान
राज्य

अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान

September 1, 2026
प्रमोद तिवारी की अगुवाई में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री का बाराबंकी में स्वागत
राज्य

प्रमोद तिवारी की अगुवाई में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री का बाराबंकी में स्वागत

September 1, 2026
भूतनाथ बाजार अब बदलेगा अपनी पहचान, सिंगापुर के ऑर्चर्ड रोड की तर्ज पर दिखेगा नया आकर्षक स्वरूप
राज्य

भूतनाथ बाजार अब बदलेगा अपनी पहचान, सिंगापुर के ऑर्चर्ड रोड की तर्ज पर दिखेगा नया आकर्षक स्वरूप

August 20, 2026
नागर जी की स्मृतियों में डूबा ‘आत्मीय संवाद’
राज्य

नागर जी की स्मृतियों में डूबा ‘आत्मीय संवाद’

August 17, 2026
पात्र लोगों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : विवेक सिंह तोमर
राज्य

पात्र लोगों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : विवेक सिंह तोमर

August 8, 2026
Next Post
टीम इंडिया जल्द शुरू करेगी एशिया कप की तैयारी, कोच ने की पुष्टि।

टीम इंडिया जल्द शुरू करेगी एशिया कप की तैयारी, कोच ने की पुष्टि।

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ब्लॉकबस्टर साबित हुई, जानिए किन सीन्स ने इसे बनाया पैसा वसूल।

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ब्लॉकबस्टर साबित हुई, जानिए किन सीन्स ने इसे बनाया पैसा वसूल।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 जनवरी, 2024

January 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अक्टूबर, 2023

October 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 फरवरी, 2024

February 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जून, 2023

June 14, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)