• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

महाकुंभ से पहले आज संगम पहुंचेंगे मोदी: श्रीराम-निषादराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे, योगी ने 13 अखाड़ों के संतों को बुलाया – प्रयागराज (इलाहाबाद) समाचार

JANVEENA by JANVEENA
December 13, 2024
in राज्य
0
महाकुंभ से पहले आज संगम पहुंचेंगे मोदी: श्रीराम-निषादराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे, योगी ने 13 अखाड़ों के संतों को बुलाया – प्रयागराज (इलाहाबाद) समाचार

 

पीएम मोदी श्रीराम और निषादराज की इसी प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

READ ALSO

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान

पीएम नरेंद्र मोदी आज प्रयागराज आ रहे हैं। पीएम महाकुंभ-2025 के लिए विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। 7 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात भी देंगे। पीएम के दौरे को देखते हुए जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है।

.

इस मौके पर सीएम योगी ने सभी 13 अखाड़ों के साधु-संतों को आमंत्रित किया है। पीएम के कार्यक्रम में एक बड़ा बदलाव हुआ है। अब मोदी श्रृंगवेरपुर धाम नहीं जाएंगे। उन्हें रामायण सर्किट के इस स्पॉट से ‘अगड़ा-पिछड़ा एक’ का संदेश देना था। जो अब संगम तट से 2 लाख लोगों की मौजूदगी में दिया जाएगा।

ढाई घंटे के दौरे में पीएम श्रृंगवेरपुर धाम की 51 फीट ऊंची श्रीराम और निषादराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। संगम नोज पर पूजा-अर्चना भी करेंगे। अक्षय वट और लेटे हनुमान मंदिर के दर्शन भी करेंगे।

यह प्रयागराज के मेला क्षेत्र की ड्रोन फुटेज है।

महाकुंभ से पहले सबको साथ लाने की कोशिश दिव्य, भव्य और डिजिटल महाकुंभ में दुनियाभर से 40 करोड़ लोगों के पहुंचने का अनुमान है। BJP हिंदुत्व की राजनीति करती रही है। महाकुंभ का सफल आयोजन पार्टी के लिए 2027 यूपी विधानसभा और 2029 लोकसभा चुनाव की राह आसान करेगा। महाकुंभ के दौरान BJP की दो कोशिश रहेंगी। पहली कोशिश, महाकुंभ के जरिए पूरे देश के लोगों में BJP की छाप छोड़ने की है।

दूसरी कोशिश होगी कि यूपी में हिंदू वोटर्स का बंटवारा रोका जाए। हिंदू BJP का कोर वोटर है, जातियों में बंटने से लोकसभा चुनाव 2024 में BJP को यूपी में 29 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। मोदी अगर महाकुंभ कार्यक्रम में अगड़ी के साथ पिछड़ी जातियों को साथ रहने के संदेश में सफल होते हैं, तो आने वाले चुनाव में BJP, सपा-कांग्रेस के गठबंधन से आगे निकल जाएगी।

RSS ने भी संभाली कमान

महाकुंभ की तैयारी को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी कमान संभाल ली है। घर-घर RSS के स्वयंसेवक बुकलेट लेकर पहुंच रहे हैं। इसमें महाकुंभ की महत्ता से लेकर वहां होने वाले आयोजनों का ब्योरा है। महाकुंभ आने का न्योता भी है।

देशभर के लोग महाकुंभ आ सकें। आराम से दर्शन–पूजन हो सके, इसके लिए दिल्ली, मध्य प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, जम्मू–कश्मीर, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु से लोगों को लाने, यहां ठहराने और फिर वापस भेजने की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यूपी सरकार, इन सभी राज्य की सरकारों से संपर्क में है। इसके लिए ये व्यवस्थाएं की जा रही हैं…

  • बस और ट्रेन से कैसे लाया जाएगा?
  • किन राज्यों के श्रद्धालुओं को कब लेकर आना है?
  • सरकारी सुविधाएं कैसे दिलानी हैं?

8 राज्यों के सीएम रहेंगे मौजूद प्रयागराज में बड़ा सियासी जमावड़ा लगने जा रहा है। 8 से 10 राज्यों के मुख्यमंत्री यहां आएंगे। अभी आधिकारिक प्रोटोकॉल प्रयागराज प्रशासन की तरफ से जारी नहीं किया गया है। RSS के पदाधिकारी महाकुंभ कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। BJP के राष्ट्रीय संगठन के पदाधिकारी भी शिरकत करेंगे। इस जमावड़े से पहले योगी आदित्यनाथ दो बार प्रयागराज का दौरा कर चुके हैं।

SPG ने स्पॉट का जायजा लिया मोदी के प्रयागराज आने से पहले PMO और SPG टीम प्रयागराज पहुंच चुकी है। सुरक्षा टीमों ने जनसभा स्थल, अक्षयवट और हनुमान मंदिर कॉरिडोर का जायजा लिया।

40 ब्लॉग बने, वीआईपी गेस्ट की खास व्यवस्था जनसभा के लिए पंडाल तैयार हो चुका है। 20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। टारगेट ऐसा है कि 2 लाख लोग की मौजूदगी हो सकती है। विशाल पंडाल में करीब 40 ब्लॉक बनाए गए हैं, जिसमें वीआईपी गेस्ट के लिए अलग व्यवस्था है।

प्रयागराज के सभी होटल फुल पीएम मोदी के दौरे से पहले प्रयागराज के सभी बड़े होटल की बुकिंग फुल हो चुकी है। इनमें ज्यादातर बुकिंग सरकार की तरफ से की गई हैं। केंद्रीय मंत्री, विधायक और संगठन पदाधिकारियों के लिए कमरों की बुकिंग 12 और 13 दिसंबर के लिए करवाई गई हैं।

…….

महाकुंभ में आने वाले यात्रियों को ट्रेन का टिकट खरीदने के लिए रेलवे स्टेशन नहीं जाना पड़ेगा। रेलवे के वाणिज्य कर्मचारी ड्यूटी के दौरान हरा जैकेट पहने रहेंगे। जैकेट के पीछे के हिस्से में अनरिजर्व टिकटिंग सिस्टम ऐप यानी UTS का QR कोड बना होगा, जिसे स्कैन करके टिकट बुकिंग होगी।

Previous Post

महिला स्वास्थ्य: यदि आप ब्रेस्ट कैंसर से बचाव चाहती हैं, तो 20 साल की उम्र के बाद इन लक्षणों पर ध्यान दें।

Next Post

पिता हैं ऑस्कर विजेता और बॉलीवुड के किंग, फिर भी बेटी ने अपनी मेहनत से बनाई अलग पहचान।

Related Posts

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख
राज्य

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

September 1, 2026
अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान
राज्य

अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान

September 1, 2026
प्रमोद तिवारी की अगुवाई में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री का बाराबंकी में स्वागत
राज्य

प्रमोद तिवारी की अगुवाई में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री का बाराबंकी में स्वागत

September 1, 2026
भूतनाथ बाजार अब बदलेगा अपनी पहचान, सिंगापुर के ऑर्चर्ड रोड की तर्ज पर दिखेगा नया आकर्षक स्वरूप
राज्य

भूतनाथ बाजार अब बदलेगा अपनी पहचान, सिंगापुर के ऑर्चर्ड रोड की तर्ज पर दिखेगा नया आकर्षक स्वरूप

August 20, 2026
नागर जी की स्मृतियों में डूबा ‘आत्मीय संवाद’
राज्य

नागर जी की स्मृतियों में डूबा ‘आत्मीय संवाद’

August 17, 2026
पात्र लोगों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : विवेक सिंह तोमर
राज्य

पात्र लोगों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : विवेक सिंह तोमर

August 8, 2026
Next Post
पिता हैं ऑस्कर विजेता और बॉलीवुड के किंग, फिर भी बेटी ने अपनी मेहनत से बनाई अलग पहचान।

पिता हैं ऑस्कर विजेता और बॉलीवुड के किंग, फिर भी बेटी ने अपनी मेहनत से बनाई अलग पहचान।

वक्फ मुद्दे पर BJP के 2 विधायकों की ‘बगावत’, पार्टी लाइन से हटकर उठाया यह कदम।

वक्फ मुद्दे पर BJP के 2 विधायकों की ‘बगावत’, पार्टी लाइन से हटकर उठाया यह कदम।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मार्च, 2024

March 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अप्रैल, 2023

April 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अक्टूबर, 2023

October 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 नवम्बर, 2023

November 14, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)