• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

इस मुस्लिम मुल्क में कमाए 800 तो भारत में आकर हो जाएंगे लखपति, जानें कौन सा है वह देश

JANVEENA by JANVEENA
December 10, 2025
in विदेश
0
इस मुस्लिम मुल्क में कमाए 800 तो भारत में आकर हो जाएंगे लखपति, जानें कौन सा है वह देश

 

दुनिया में कई सारे ऐसे देश है, जहां की करेंसी भारतीय रुपये के मुकाबले ज्यादा कीमती है. इस लिस्ट में कुवैती, बहरीन, डॉलर, पाउंड औरर यूरो का नाम शामिल है. इसके अलावा मुस्लिम देश जॉर्डन, जिसकी आबादी सिर्फ 1 करोड़ 12 लाख है, उसकी करेंसी की कीमत भी इंडियन रुपये के मुकाबले काफी ज्यादा है. वाइस डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक 1 जॉर्डेनियन दिनार (JOD) की कीमत इंडियन करेंसी में लगभग 126.8 रुपये के बराबर है. वहीं 1 भारतीय रुपया जॉर्डन में महज 0.00788 जॉर्डेनियन दिनार के बराबर है. इस हिसाब से अगर कोई भारतीय जॉर्डन में सिर्फ 800 जॉर्डेनियन दिनार कमा लेता है तो भारत में उसकी कीमत 1 लाख 14 हजार रुपये हो जाएगी.

मूल्य के लिहाज़ से देखें तो जॉर्डेनियन दिनार का स्थान बेहद ऊपर है. अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में यह चौथी सबसे हाई-वैल्यू मुद्रा मानी जाती है. इस सूची में इसके आगे सिर्फ कुवैती दिनार, बहरीनी दिनार और ओमानी रियाल आते हैं, इसलिए JOD को दुनिया की सबसे स्थिर और भरोसेमंद मुद्राओं में गिना जाता है.

जॉर्डेनियन दिनार इतना महंगा क्यों है?

बहुत से लोगों को लगता है कि सिर्फ तेल-समृद्ध देशों की मुद्रा ही मजबूत होती है, लेकिन जॉर्डन इसका अपवाद है. यहां बड़े तेल भंडार न होने के बाद भी उसकी मुद्रा लगातार ऊंचे स्तर पर बनी रहती है. इसका सबसे बड़ा कारण इसका आर्थिक ढांचा है. जॉर्डन अपनी मुद्रा को अमेरिकी डॉलर से स्थिर दर पर जोड़े रखता है, जिससे बाजार में अचानक उतार–चढ़ाव नहीं आता. इस स्थिरता के कारण मुद्रा पर भरोसा मजबूत रहता है और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों का जोखिम कम होता है.

साथ ही जॉर्डन का केंद्रीय बैंक बहुत नियंत्रित मौद्रिक नीति अपनाता है. मुद्रा की सप्लाई सीमित रखी जाती है, जिससे JOD की कीमत समय के साथ गिरती नहीं. जॉर्डन का अर्थतंत्र आकार में छोटा जरूर है, लेकिन अनुशासित और स्थिर होने के कारण इसकी मुद्रा हमेशा ऊंचे मूल्य पर टिकी रहती है.

भारतीय रुपया कमजोर क्यों है?

भारतीय रुपये की कीमत जॉर्डेनियन दिनार के मुकाबले काफी कम है, क्योंकि INR एक फ्री-फ़्लोटिंग मुद्रा है. इसकी दरें अंतरराष्ट्रीय व्यापार, कच्चे तेल की कीमत, वैश्विक अर्थव्यवस्था और राजनीतिक स्थिरता जैसे कई कारकों के हिसाब से बदलती रहती हैं. यही कारण है कि रुपये में उतार–चढ़ाव ज्यादा देखने को मिलता है और उसकी कीमत अपेक्षाकृत कमजोर रहती है.

जॉर्डेनियन दिनार किसके नियंत्रण में है?

जॉर्डन का पूरे करेंसी सिस्टम का कामकाज सेंट्रल बैंक ऑफ जॉर्डन करता है. बैंक नोट जारी करना, सिक्कों की आपूर्ति तय करना और मुद्रा की नीतियां बनाना. सब कुछ इसी संस्थान के नियंत्रण में होता है. 1964 में इसके गठन के बाद से जॉर्डन ने अपनी मुद्रा को मजबूत और स्थिर बनाए रखने में निरंतर सफलता हासिल की है.

जॉर्डन के नोट और सिक्के

जॉर्डन में चलन में आने वाले सभी नोट और सिक्के केंद्रीय बैंक की तरफ से छापे और जारी किए जाते हैं. यही नियंत्रण इसकी मुद्रा को अनियंत्रित बाजार से बचाता है और JOD को दुनिया की सबसे स्थिर मुद्राओं में बनाए रखता है.

READ ALSO

अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका लगने पर चीन की प्रतिक्रिया, बीजिंग ने कही ये बड़ी बात

अमेरिकी चुनाव में हार पर जेडी वेंस का बड़ा बयान, बोले- ईरान युद्ध और महंगाई बनी वजह, ट्रंप ने भी मानी बात

Previous Post

मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर ‘धुरंधर’ छाई रही, जानें बाकी फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा।

Next Post

3 खिलाड़ियों ने हेड कोच पर आरोप लगाए, चयन विवाद से मचा हंगामा; BCCI जांच कराने की तैयारी में।

Related Posts

अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका लगने पर चीन की प्रतिक्रिया, बीजिंग ने कही ये बड़ी बात
विदेश

अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका लगने पर चीन की प्रतिक्रिया, बीजिंग ने कही ये बड़ी बात

November 5, 2026
अमेरिकी चुनाव में हार पर जेडी वेंस का बड़ा बयान, बोले- ईरान युद्ध और महंगाई बनी वजह, ट्रंप ने भी मानी बात
विदेश

अमेरिकी चुनाव में हार पर जेडी वेंस का बड़ा बयान, बोले- ईरान युद्ध और महंगाई बनी वजह, ट्रंप ने भी मानी बात

November 5, 2026
ईरान में परमाणु हमले की आशंका के बीच अलर्ट, टीवी चैनलों पर लोगों को बताए जा रहे बचाव के तरीके
विदेश

ईरान में परमाणु हमले की आशंका के बीच अलर्ट, टीवी चैनलों पर लोगों को बताए जा रहे बचाव के तरीके

November 4, 2026
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव आज, ट्रंप के दो साल के कार्यकाल पर जनता की राय का होगा इम्तिहान
विदेश

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव आज, ट्रंप के दो साल के कार्यकाल पर जनता की राय का होगा इम्तिहान

November 4, 2026
शेख हसीना के देश छोड़ने वाले वीडियो से जुड़ा था नाम, अब नदी में मिला पूर्व वायुसेना अधिकारी का शव; जानें पूरा मामला
विदेश

शेख हसीना के देश छोड़ने वाले वीडियो से जुड़ा था नाम, अब नदी में मिला पूर्व वायुसेना अधिकारी का शव; जानें पूरा मामला

October 31, 2026
इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच में मोसाद की भूमिका क्यों बढ़ी? जानें एजेंसी का काम और पूरा विवाद
विदेश

इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच में मोसाद की भूमिका क्यों बढ़ी? जानें एजेंसी का काम और पूरा विवाद

October 31, 2026
Next Post
3 खिलाड़ियों ने हेड कोच पर आरोप लगाए, चयन विवाद से मचा हंगामा; BCCI जांच कराने की तैयारी में।

3 खिलाड़ियों ने हेड कोच पर आरोप लगाए, चयन विवाद से मचा हंगामा; BCCI जांच कराने की तैयारी में।

King में सुहाना खान दमदार एक्शन अवतार में दिखेंगी, और इन दिनों पापा शाहरुख खुद उन्हें ट्रेनिंग देते नजर आ रहे हैं।

King में सुहाना खान दमदार एक्शन अवतार में दिखेंगी, और इन दिनों पापा शाहरुख खुद उन्हें ट्रेनिंग देते नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 जून, 2023

June 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अप्रैल, 2023

April 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जनवरी, 2024

January 14, 2024
WhatsApp Image 2024-04-19 at 17.07.47

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अप्रैल, 2024

April 21, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)