• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Thursday, October 8, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

कॉस्मैटिक सर्जरी के बाद मौत: 38 वर्षीय इटैलियन इंफ्लूएंसर के साथ आखिर क्या हुआ?

JANVEENA by JANVEENA
January 7, 2026
in स्वास्थ्य
0
कॉस्मैटिक सर्जरी के बाद मौत: 38 वर्षीय इटैलियन इंफ्लूएंसर के साथ आखिर क्या हुआ?

 

आज के दौर और लाइफस्टाइल में खुद को सुंदर और बेहतर दिखाने की एक होड़ सी लग गई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के बढ़ते प्रभाव और आधुनिक होती जीवनशैली की वजह से लोग अपने शरीर के साथ नए-नए प्रयोग कर रहे हैं. इन्हीं प्रयोगों में से एक है कॉस्मेटिक सर्जरी, जिसकी मदद से लोग खुद को सुंदर और आकर्षक दिखाने की कोशिश करते हैं. लेकिन हाल ही में हुई एक घटना ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है, जिसमें कॉस्मेटिक सर्जरी के बाद इटली की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की मौत हो गई. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कॉस्मेटिक सर्जरी की सुरक्षा को लेकर बहस छिड़ गई है.

READ ALSO

क्रिएटिनिन बढ़ना किडनी की परेशानी का संकेत, ऐसे रखें इसका स्तर कंट्रोल

खांसते या छींकते समय पेशाब लीक होना किस बीमारी का संकेत? जानें कारण और इलाज

कौन थीं यूलिया बुर्तसेवा?

दरअसल, यूलिया बुर्तसेवा एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थीं. उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर करीब 70,000 फॉलोअर्स थे. उनकी उम्र लगभग 38 साल थी. यूलिया इटली के नेपल्स में अपने पति ज्यूसेपे और छोटी बेटी के साथ रहती थीं. इंस्टाग्राम पर वह खुद को एक प्यार करने वाली मां के रूप में पेश करती थीं और अपनी बेटी के साथ रोजमर्रा के जीवन से जुड़े व्लॉग्स, हंसी-मजाक, खेलकूद, लाइफस्टाइल और पर्सनल हेल्थ केयर से जुड़ा कंटेंट शेयर करती थीं.

कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए रूस पहुंची थीं यूलिया

करीब 4 जनवरी को यूलिया अपने देश इटली से निकलकर मास्को, रूस पहुंची थीं, जहां उन्हें कॉस्मेटिक सर्जरी करानी थी. सर्जरी से कुछ समय पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया पर कंटेंट अपलोड किया था, जिसमें वह काफी खुश नजर आ रही थीं. लेकिन एक क्लिनिक में सर्जरी होने के बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

सर्जरी के बाद बिगड़ी हालत

रूस की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्लॉगर यूलिया बुर्तसेवा ने मास्को के एक क्लिनिक में कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई थी. सर्जरी के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. जानकारी के अनुसार, यूलिया ने अपने नितंबों को बड़ा और सुडौल बनाने के लिए सर्जरी करवाई थी.

एनाफिलेक्टिक शॉक बना मौत की वजह

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सर्जरी के दौरान यूलिया को एनाफिलेक्टिक शॉक आया, जो एक गंभीर एलर्जी प्रतिक्रिया होती है. यह प्रतिक्रिया दवाओं या एनेस्थेटिक के कारण हो सकती है. एनाफिलेक्टिक शॉक के दौरान ब्लड प्रेशर तेजी से गिर जाता है, शरीर पर चकत्ते या निशान पड़ सकते हैं और सूजन भी आ सकती है. यह एलर्जी स्थिति जानलेवा साबित हो सकती है, जैसा कि इस मामले में हुआ.

Previous Post

भारत–अमेरिका ट्रेड डील कब होगी फाइनल? टैरिफ पर क्या बनेगी सहमति, एक्सपर्ट ने किया बड़ा दावा

Next Post

वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले से चीन में चिंता बढ़ी: सैटेलाइट, तेल और टेक्नोलॉजी कनेक्शन का क्या है पूरा मामला?

Related Posts

क्रिएटिनिन बढ़ना किडनी की परेशानी का संकेत, ऐसे रखें इसका स्तर कंट्रोल
स्वास्थ्य

क्रिएटिनिन बढ़ना किडनी की परेशानी का संकेत, ऐसे रखें इसका स्तर कंट्रोल

October 8, 2026
खांसते या छींकते समय पेशाब लीक होना किस बीमारी का संकेत? जानें कारण और इलाज
स्वास्थ्य

खांसते या छींकते समय पेशाब लीक होना किस बीमारी का संकेत? जानें कारण और इलाज

October 7, 2026
मौसम बदलते ही क्यों होने लगती है सर्दी-खांसी? इन 5 आसान तरीकों से रखें खुद को सुरक्षित
स्वास्थ्य

मौसम बदलते ही क्यों होने लगती है सर्दी-खांसी? इन 5 आसान तरीकों से रखें खुद को सुरक्षित

October 6, 2026
भारत में हर साल संक्रमण से जुड़े कैंसर के करीब 1.9 लाख मामले, HPV बना बड़ा कारण
स्वास्थ्य

भारत में हर साल संक्रमण से जुड़े कैंसर के करीब 1.9 लाख मामले, HPV बना बड़ा कारण

October 5, 2026
फिट बॉडी और तेज दिमाग का कनेक्शन, जानिए विराट कोहली की फिटनेस से जुड़ी खास बातें
स्वास्थ्य

फिट बॉडी और तेज दिमाग का कनेक्शन, जानिए विराट कोहली की फिटनेस से जुड़ी खास बातें

October 3, 2026
Fat Dogs Of Delhi ने खींचा लोगों का ध्यान, कुत्तों के बढ़ते वजन पर उठे सेहत से जुड़े सवाल
स्वास्थ्य

Fat Dogs Of Delhi ने खींचा लोगों का ध्यान, कुत्तों के बढ़ते वजन पर उठे सेहत से जुड़े सवाल

October 2, 2026
Next Post
वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले से चीन में चिंता बढ़ी: सैटेलाइट, तेल और टेक्नोलॉजी कनेक्शन का क्या है पूरा मामला?

वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले से चीन में चिंता बढ़ी: सैटेलाइट, तेल और टेक्नोलॉजी कनेक्शन का क्या है पूरा मामला?

Delhi Book Fair 2026: 10 जनवरी से भारत मंडपम में सजेगा किताबों का महाकुंभ, एंट्री पूरी तरह फ्री; जानिए इस साल की थीम

Delhi Book Fair 2026: 10 जनवरी से भारत मंडपम में सजेगा किताबों का महाकुंभ, एंट्री पूरी तरह फ्री; जानिए इस साल की थीम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अक्टूबर, 2023

October 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 नवम्बर, 2023

November 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 जनवरी, 2024

January 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अगस्त, 2023

August 14, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)