• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

दोस्ती में धोखा: एसिड फेंकने वाला हमलावर गिरफ्तार, छात्रा के भाई का दोस्त निकला

JANVEENA by JANVEENA
July 5, 2024
in राज्य
0
दोस्ती में धोखा: एसिड फेंकने वाला हमलावर गिरफ्तार, छात्रा के भाई का दोस्त निकला

 

चौक में बुधवार सुबह लोहिया पार्क के पास छात्रा और उसके मौसरे भाई पर एसिड अटैक की वारदात में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया लखीमपुर निवासी आरोपी अभिषेक वर्मा छात्रा के भाई का दोस्त है।

 

अभिषेक ने कुछ दिन पहले धोखे से दोस्त के मोबाइल से चोरी से छात्रा का नंबर हासिल कर लिया था। फिर छह नंबरों से उसे लगातार कॉल कर परेशान करने लगा। इस पर छात्रा ने नंबर ब्लॉक कर दिए। इसी खुन्नस में सिरफिरे ने उस पर एसिड से हमला कर दिया। बृहस्पतिवार को पुलिस की तफ्तीश और आरोपी से पूछताछ में कई अहम तथ्य सामने आए।

चौक निवासी 20 वर्षीय छात्रा बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे लोहिया पार्क के पास मौसेरे भाई से मिलने गई थी। तभी एक शोहदे ने पीछा करने के बाद उससे बातचीत करने का प्रयास किया। विरोध पर एसिड फेंक दिया था। इससे छात्रा और उसका भाई झुलस गए थे। पुलिस की सर्विलांस टीम ने देर रात अभिषेक को गुलाला घाट के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला कि अभिषेक और छात्रा का मौसेरा भाई दोस्त हैं। दोनों लखीमपुर के रहने वाले हैं।

 

 

छह सिम खरीदे, सभी से की कॉल

 

डीसीपी पश्चिम दुर्गेश कुमार ने बताया कि आरोपी से छह सिम बरामद हुए। उसने अलग-अलग आईडी पर सिम लिए थे। जैसे ही छात्रा उसका एक नंबर ब्लॉक करती, वह दूसरे से कॉल और मैसेज भेजने लगता। इस पर छात्रा ने ये सारे नंबर ब्लॉक कर दिए। अभिषेक बोला, जब छात्रा ने रिस्पांस नहीं दिया तो वह खुन्नस रखने लगा। दो दिन पहले साजिश रची। उसे सिर्फ मौके का इंतजार था। बुधवार सुबह वह छात्रा के घर के पास पहुंचा। उसके निकलते ही पीछा करते हुए लोहिया पार्क तक पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक कॉल डिटेल और भेजे गए मैसेज अहम साक्ष्य हैं।

 

 

एसिड कहां से लिया..तफ्तीश जारी

 

पुलिस के मुताबिक अभिषेक के पास से एक बोतल सल्फ्यूरिक एसिड कंसन्ट्रेटेड व एक बोतल हाइड्रोजन पैरॉक्साइड सॉल्यूशन बरामद हुआ है। उसने दोनों को मिलकर तीसरी बोतल में भरकर अटैक किया था। उसने अब तक यह नहीं बताया है कि एसिड कहां लिया। सूत्रों के मुताबिक उसे किसी लैब से एसिड मिला। पुलिस इसकी तफ्तीश कर रही है।

अस्पताल से छुट्टी, भेजा गया जेल

 

मुठभेड़ में दाएं पैर में गोली लगने पर आरोपी को ट्रॉमा में भर्ती कराया गया था। एसीपी चौक राजकुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया। आरोपी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

READ ALSO

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान

Previous Post

ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन की दूसरी शादी: ‘मेरी बेटी और अर्सलान गोनी साथ में खुश हैं, शादी ही जिंदगी में सबकुछ नहीं,’ मां जरीन ने कहा।

Next Post

पेरिस ओलिंपिक के लिए 28 एथलीट्स की भारतीय टीम का नेतृत्व नीरज चोपड़ा करेगा; पारुल चौधरी दो मैचों में खेलने वाली अकेली खिलाड़ी है।

Related Posts

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख
राज्य

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

September 1, 2026
अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान
राज्य

अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान

September 1, 2026
प्रमोद तिवारी की अगुवाई में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री का बाराबंकी में स्वागत
राज्य

प्रमोद तिवारी की अगुवाई में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री का बाराबंकी में स्वागत

September 1, 2026
भूतनाथ बाजार अब बदलेगा अपनी पहचान, सिंगापुर के ऑर्चर्ड रोड की तर्ज पर दिखेगा नया आकर्षक स्वरूप
राज्य

भूतनाथ बाजार अब बदलेगा अपनी पहचान, सिंगापुर के ऑर्चर्ड रोड की तर्ज पर दिखेगा नया आकर्षक स्वरूप

August 20, 2026
नागर जी की स्मृतियों में डूबा ‘आत्मीय संवाद’
राज्य

नागर जी की स्मृतियों में डूबा ‘आत्मीय संवाद’

August 17, 2026
पात्र लोगों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : विवेक सिंह तोमर
राज्य

पात्र लोगों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : विवेक सिंह तोमर

August 8, 2026
Next Post
पेरिस ओलिंपिक के लिए 28 एथलीट्स की भारतीय टीम का नेतृत्व नीरज चोपड़ा करेगा; पारुल चौधरी दो मैचों में खेलने वाली अकेली खिलाड़ी है।

पेरिस ओलिंपिक के लिए 28 एथलीट्स की भारतीय टीम का नेतृत्व नीरज चोपड़ा करेगा; पारुल चौधरी दो मैचों में खेलने वाली अकेली खिलाड़ी है।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की पुनरीक्षण याचिका खारिज: प्रधानमंत्री मोदी के पिता पर टिप्पणी में।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की पुनरीक्षण याचिका खारिज: प्रधानमंत्री मोदी के पिता पर टिप्पणी में।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जून, 2023

June 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 फरवरी, 2024

February 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 नवम्बर, 2023

November 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 जून, 2023

June 7, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)