मिर्जापुर के जमालपुर थाना क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद जूनियर हाई स्कूल में छात्र की पिटाई के मामले में पुलिस ने विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बीएनएस की धाराओं में मारपीट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रबंधक ओमप्रकाश को पुलिस ने गुरुवार को
.
थानाध्यक्ष राम नारायन पासी ने बताया कि छात्र के साथ मारपीट के आरोपी प्रबंधक के खिलाफ बीएनएस एक्ट की धारा 115 A एवं 351 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। कानूनी कार्रवाई करते हुए एसडीएम न्यायालय में चालान भेज दिया गया।
बुधवार को प्रधानाध्यापक की पिटाई से कक्षा 8 के छात्र का हाथ फैक्चर होने पर परिजनों ने विद्यालय गेट पर प्रदर्शन किया था। छात्र की पिटाई की शिकायत पुलिस से की गई है। सेमरा गांव के लोग प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
सेमरा गांव निवासी दिलीप कक्षा आठवीं में पढ़ाई करता है। बुधवार को सुबह वह विद्यालय आया था। प्रार्थना की घंटी बजने पर वह जा रहा था। इसी दौरान भीड़ होने के कारण वह एक बेंच पर चढ़ कर आगे बढ़ने लगा। इसी दौरान बेंच टूट गया। बच्चों के अनुसार वह पहले से टूटा था। यह देख प्रबंधक ओमप्रकाश सिंह ने छात्र की टूटे बेंच के हिस्से से पिटाई कर दी।
परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई
परिजनों के अनुसार उसकी बेरहमी से पिटाई की गई जिससे छात्र का हाथ फैक्चर हो गया। विद्यालय में यातना की जानकारी पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ स्कूल के गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कई आरोप लगाए गए। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी।
हाथ पकड़कर टूटे बेंच की लकड़ी से बेरहमी से पिटाई की
पीड़ित के चाचा लवकुश प्रजापति ने दिए गए तहरीर में लिखा था कि बुधवार की सुबह प्रार्थना के समय उनका भतीजा दिलीप स्कूल के फील्ड में जा रहा था। स्कूल के प्रबंधक ओम प्रकाश यह देखकर आग बबूला हो गए। छात्र का हाथ पकड़कर टूटे बेंच की लकड़ी से बेरहमी से पिटाई की जिससे छात्र गंभीर रूप से चोटिल हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि कुछ दिन पहले भी इसी स्कूल के प्रबंधक ओम प्रकाश द्वारा एक छात्र की पिटाई से जमालपुर निवासी एक छात्र की मौत हो चुकी है।




















