बलरामपुर के नौ विकासखंडों में लगभग 705 लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा। जिसको लेकर विभाग तैयारी कर रहा है। बलरामपुर में गरीबों को पक्के मकान मुहैया कराने के नाम पर चालू वित्तीय वर्ष में 10 करोड़ 71 लाख 60 हजार रुपए खर्च के लक्ष्य रखे गए
.
दैवीय आपदा से बेघर हुए 182 गरीबों का चयन
बलरामपुर में मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ देने के लिए योजना तैयार की गई है। ग्रामीण में प्राकृतिक व दैवीय आपदा सहित अन्य को पक्के मकान उपलब्ध कराने के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में योजना पर काम करेगी। प्राकृतिक व दैवीय आपदा से बेघर हुए 182 गरीबों का चयन किया जाएगा। जिसमें 132 सामान्य के, 49 अनुसूचित जाति व एक अनुसूचित जनजाति का लाभार्थी शामिल होगा।
वहीं पांच कुष्ठ रोगी को पक्का मकान दिया जाएगा। प्रत्येक लाभार्थी को मकान मकान के लिए 1.20 लाख रुपए आवंटित किए जाएंगे। चयनित लाभार्थी को 40 हजार रुपए की पहली किस्त दी में जाएगी। दीवार तक निर्माण पूरा होने के बाद हर लाभार्थी के बैंक खाते में 70 हजार रुपए की दूसरी किस्त भेजी जाएगी। छत तक निर्माण पूरा होने के बाद प्लास्टर व रंगाई-पोताई के लिए लाभार्थी को 10 हजार रुपए की तीसरी किस्त दे दी जाएगी।
शौचालय का निर्माण कराने को मिलेगा 12 हजार
मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में चयनित लाभार्थियों को पक्का मकान बनवाने में सहयोग के लिए 90 दिन की मजदूरी भी दी जाएगी। पंचायती राज विभाग से 12 हजार रुपए शौचालय का निर्माण कराने को मिलेगा। रसोई गैस सिलेंडर के साथ घर को रोशन करने के लिए लाभार्थियों को मुफ्त में बिजली कनेक्शन भी दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण का शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।



















